---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Calcium Deficiency: क्या शरीर में कैल्शियम की कमी बढ़ा सकती है हार्ट की समस्याएं? जानिए एक्सपर्ट क्या कहते हैं

Calcium Deficiency: शरीर में कैल्शियम की कमी होना बहुत ही आम है, लेकिन इसका असर लंबे समय तक रहने से शरीर पर गंभीर असर हो सकता है. हालांकि, सीधे तौर पर हार्ट अटैक का कारण नहीं मानी जाती. 

---विज्ञापन---

Calcium Deficiency and Heart Problem: कैल्शियम को अक्सर लोग सिर्फ हड्डियों और दांतों की मजबूती से जोड़कर देखते हैं, लेकिन यह शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यो के लिए भी जरूरी पोषक तत्व है. मांसपेशियों के काम करने, नसों के सही तरीके से सिग्नल भेजने और दिल की धड़कन को नॉर्मल बनाए रखने में कैल्शियम अहम भूमिका निभाता है. ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या शरीर में कैल्शियम की कमी हार्ट की समस्याओं का कारण बन सकती है? कई रिसर्च के मुताबिक, इसका मतलब यह नहीं है कि कैल्शियम की कमी सीधे हार्ट अटैक का कारण बन जाती है, लेकिन यह दिल को प्रभावित जरूर करता है. 

इसे भी पढ़ें- तेज पत्ता मोजे में डालकर क्यों सोते थे लोग? वायरल रेमेडी से शरीर में दिखेंगे ये बदलाव

---विज्ञापन---

दिल के लिए क्यों जरूरी है कैल्शियम?

कैल्शियम सिर्फ हड्डियों के लिए नहीं, बल्कि हृदय की मांसपेशियों के सही संकुचन और आराम के लिए भी जरूरी है. शरीर में कैल्शियम का स्तर बहुत कम होने पर दिल की धड़कन कम होने लगती है. 

दिल की धड़कन पर असर– कैल्शियम की कमी होने पर कुछ लोगों को धड़कन तेज होने, दिल की धड़कन छूटने या अनियमित हार्ट बीट की समस्या महसूस हो सकती है. 

---विज्ञापन---

लो ब्लड प्रेशर– कम कैल्शियम स्तर ब्लड प्रेशर को प्रभावित कर सकता है, जिससे कमजोरी, चक्कर आना और थकान की समस्या हो सकती है. 

मांसपेशियों की कमजोरी– दिल भी एक मांसपेशी है. लंबे समय तक गंभीर कैल्शियम की कमी मांसपेशियों को प्रभावित कर सकती है. इसलिए इसको मात्रा का ध्यान रखिए. 

---विज्ञापन---

कैल्शियम की कमी के लक्षण

इस दौरान, आपको कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं जैसे बार-बार मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है. साथ ही, चिड़चिड़ापन और मूड में बदलाव हो सकता है. 

किन लोगों में अधिक होता है खतरा?

आप कैल्शियम से भरपूर चीजें अपनी डाइट में शामिल करें. दूध, दही, पनीर और छाछ का सेवन करें और हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक और मेथी को डाइट में शामिल करें. 

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़ें- क्या सुबह खाली पेट लीची खानी चाहिए? Lancet के अध्ययन में मिले अहम संकेत

First published on: Jun 21, 2026 11:34 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola