बिस्तर पर करवट बदलते समय चक्कर आने का क्या कारण है? डॉक्टर ने बताया कान से जुड़ी है यह समस्या

Karwat Lete Hi Chakkar Aana: अगर आपको भी करवट लेते ही चक्कर आते हैं तो यह कान से जुड़ी समस्या का लक्षण हो सकता है. डॉक्टर से जानिए करवट लेते समय चक्कर क्यों आते हैं.

Dizziness

करवट लेने पर चक्कर क्यों आते हैं?

Dizziness In Morning: ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें चलते हुए या खड़े होने पर चक्कर महसूस नहीं होते लेकिन वे जैसे ही लेटते हैं अचानक से चक्कर आ जाता है. आखिर बिस्तर पर लेटते हुए चक्कर आने की क्या वजह हो सकती है? जवाब दे रहे हैं न्योरोलॉजिस्ट डॉ. शाकीब अहरार. डॉ. शाकीब ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कि करवट लेते हुए चक्कर क्यों आता है. यहां जानिए करवट लेते समय चक्कर आने को लेकर डॉक्टर का क्या कहना है.

विज्ञापन
विज्ञापन

करवट लेते हुए चक्कर क्यों आते हैं

डॉक्टर ने बताया कि लेटते हुए या करवट बदलते हुए चक्कर आने की दिक्कत को बीपीपीवी (BPPV) कहा जाता है. BPPV का मतलब है कि आपके कान के बैलेंसिंग सिस्टम में खराबी आने लगी है. कान के बैलेंसिंग सिस्टम में एक लिक्विड रहता है जो सिर की मूवमेंट के साथ ही रोटेट होता है. इस लिक्विड में अगर कोई कंकड़ जमा हो जाए तो दिमाग को गलत जानकारी मिलती है. दिमाग को लगता है कि आप घूम रहे हैं और इसीलिए करवट बदलते ही आपको चक्कर आने लगता है.

कैसे चलता है BPPV का पता

विज्ञापन

BPPV है या नहीं यह पता लगाने के लिए डिक्स हॉलपाइक मेनुवर का काम आता है. इसमें पेशंट को सीधा बैठाकर उसके सिर को 45 डिग्री घुमाकर उसे पीछे की तरफ लेटाया जाता है. इस टेस्ट में मरीज की आंखों की मूवमेंट को ट्रैक किया जाता है. अगर पेशेंट की आंखें अपनेआप ही हिलने या शेक होने लगती हैं तो इसे निस्टेगमस कहते हैं. इससे BPPV कंफर्म हो जाता है.

कभी ना करें यह गलती

विज्ञापन

डॉक्टर बताते हैं कि BPPV के कारण चक्कर आने से बचने के लिए बहुत से मरीज गर्दन का इलाज करवाने लगते हैं, फिजियोथेरैपी करवाते हैं, एंजाइटी ट्रीटमेंट करवाते हैं या बीपी का इलाज करवाते हैं लेकिन फिर भी उन्हें कभी आराम नहीं मिल पाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि परेशानी कान की होती है.

विज्ञापन
  • सिर हिलाने पर चक्कर आने लगता है
  • बिस्तर पर करवट लेने से चक्कर आता है
  • ऊपर देखने से या झुकने से चक्कर आता है
  • चक्कर सिर्फ कुछ सेकंड के लिए ही आता है
  • मितली आती है और कभी-कभी उल्टी आती है
  • बार-बार चक्कर आते जाते-रहते हैं.

BPPV का इलाज

डॉक्टर का कहना है कि BPPV का इलाज संभव है. सिंपल एक्सरसाइज के जरिए BPPV से राहत पाई जा सकती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ