---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

कैसे पता चलेगा कि सिरदर्द ब्रेन ट्यूमर है? न्यूरोसर्जन ने बताया Brain Tumor के लक्षण कैसे पहचानें

Brain Tumor Symptoms: ब्रेन ट्यूमर का एक लक्षण सिर में दर्द होना भी है, लेकिन हर तरह का सिरदर्द ब्रेन ट्यूमर का लक्षण नहीं होता है. ऐसे में आइए न्यूरोसर्जन से जानते हैं कि सिर का दर्द ब्रेन ट्यूमर का संकेत है या नहीं यह कैसे पता चलता है.

---खबर नीचे जारी है---

Brain Tumor Headache: ब्रेन ट्यूमर यानी दिमाग में होने वाला ट्यूमर एक गंभीर बीमारी है जिसका समय रहते पता ना लगाया जाए और इलाज ना किया जाए तो जान भी जा सकती है. ऐसे में ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षणों ( Rrain Tumor Symptoms) को जल्द से जल्द पहचानना जरूरी होती है. ब्रेन ट्यूमर में एक लक्षण सिर में दर्द होना भी है. लेकिन, सिरदर्द ऐसी दिक्कत है जो बहुत से लोगों को आयदिन हो ही जाती है. ऐसे में कैसे पहचानें कि सिर का दर्द ब्रेन ट्यूमर का लक्षण है या नहीं? इसका जवाब दे रहे हैं न्यूरोसर्जन डॉ. आमिर खान. न्यूरोसर्जन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर करके बताया है कि सिरदर्द ब्रेन ट्यूमर के कारण हो रहा है या नहीं कैसे पहचानें.

यह भी पढ़ें – कान में सीटी की आवाज क्यों आने लगती है? डॉक्टर ने बताया किस गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत

---खबर नीचे जारी है---

कैसे पहचानें सिर का दर्द ब्रेन ट्यूमर का संकेत है

ब्रेन ट्यूमर में लोगों की लक्षण ना पहचान पाने की गलती अक्सर ही जानलेवा साबित होती है. डॉक्टर बताते हैं कि ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षण (Brain Tumor Ke Lakshan) आम दिक्कतों जैसे ही लगते हैं. जैसे, रोज-रोज सिर में दर्द होना. हालांकि, सिरदर्द ब्रेन ट्यूमर का ही लक्षण हो जरूर नहीं है. लेकिन, अगर सिरदर्द के साथ ही उल्टी होती है और उल्टी होने के बाद सिरदर्द ठीक हो जाता है तो यह Raised ICP का यानी कि दिमाग के अंदर प्रेशर बढ़ने का लक्षण हो सकता है.

सुबह-सुबह सिर में काफी तेज दर्द होना, उसके बाद उल्टी होना और उल्टी होने के बाद दर्द का ठीक हो जाना गंभीर दिक्कत है. अगर सिरदर्द और उल्टी की दिक्कत स्वस्थ व्यक्ति को बार-बार हो रही है तो यह दिमाग के अंदर ट्यूमर का लक्षण हो सकता है.

---खबर नीचे जारी है---

नजरअंदाज ना करें यह लक्षण

डॉक्टर का कहना है कि जरूरी नहीं है कि यह हर बार ट्यूमर के चलते ही हो, लेकिन इस दर्द को इग्नोर नहीं करना चाहिए. अक्सर ही सिर का दर्द होने पर लोग गोली खा लेते हैं और दर्द को नजरअंदाज कर दिया जाता है. लेकिन, अगर यह बार-बार होता है, सुबह सिरदर्द होता है, उल्टी आती है और उल्टी के बाद सिर का दर्द ठीक हो जाता है, दर्द के समय पर आंखों से धुंधला-धुंधला दिखाई देने लगता है तो इस दर्द को इग्नोर ना करें और डॉक्टर से चेक करवाएं.

---खबर नीचे जारी है---

ब्रेन ट्यूमर क्या होता है

ब्रेन ट्यूमर तब होता है जब दिमाग या दिमाग के पास एब्नॉर्मल टिशूज बढ़ने लगते हैं. ब्रेन की सतह को कवर करने वाली नर्व्स, मेंब्रेंस और ग्लैंड्स में भी ट्यूमर हो सकता है. यह ट्यूमर आकार में छोटा या बड़ा हो सकता है. ट्यूमर का पता लगने से पहले कुछ ट्यूमर साइज में बहुत बड़े भी हो जाते हैं.

---खबर नीचे जारी है---

प्राइमरी ब्रेन ट्यूमर – जब ब्रेन ट्यूमर दिमाग से शुरू होता है तो इसे प्राइमरी ब्रेन ट्यूमर कहते हैं. कुछ प्राइमरी ब्रेन ट्यूमर कैंसर नहीं होते हैं.

मेटास्टेटिक ब्रेन ट्यूमर – जब शरीर के किसी और हिस्से में हुआ ट्यूमर दिमाग को अपनी चपेट में ले लेता है तो इसे सेकंडरी ब्रेन ट्यूमर या मेटास्टेटिक ब्रेन ट्यूमर कहते हैं.

---खबर नीचे जारी है---

ब्रेन ट्यूमर में और कौन से लक्षण दिखते हैं

  • दौरा पड़ सकता है
  • कमजोरी और सुन्नपन महसूस हो सकता है
  • सोचने और समझने की शक्ति प्रभावित होने लगती है
  • मूड और बिहेवियर बदलने लगता है
  • बोलने में दिक्कत आती है, ऐसा लगता है मुंह से सही शब्द नहीं निकल रहे हैं
  • सूंघने और सुनने में दिक्कत आ सकती है
  • देखने में दिक्कत आ सकती है, धुंधला नजर आता है
  • कंफ्यूजन होने लगती है
  • बैलेंस बिगड़ने लगता है
  • हर समय थकान महसूस हो सकती है
  • सिर घूमने लगता है.

यह भी पढ़ें – नहाने के बाद पानी पीना चाहिए या नहीं? जानिए शरीर पर क्या होता है असर

---खबर नीचे जारी है---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Jun 18, 2026 01:51 PM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola