गॉल ब्लैडर स्टोन की समस्या कब होती है? पेट में दर्द हो सकता है शुरुआती लक्षण

Gallbladder Stone Symptoms: गॉल ब्लैडर स्टोन की समस्या शुरुआत में मामूली पेट दर्द, अपच और मतली के रूप में सामने आ सकती है. हालांकि, समय रहते लक्षणों को पहचानकर इलाज में देरी ना करें. वरना यह बीमारी परेशानी का सबब बन सकती है.

Gallbladder Stone Symptoms

क्या होता है गॉल ब्लैडर स्टोन? Image Credit- AI

विज्ञापन

First Signs Of Having Gallstones: आजकल खराब खानपान की वजह से कई तरह की बीमारियां हो रही हैं. इसमें से कुछ तो ऐसी हैं जिनके बारे में पहले कभी सुना ही नहीं होता. इसी लिस्ट में गॉल ब्लैडर स्टोन यानी पित्ताशय की पथरी जैसी बीमारी शामिल है. कई बार लोगों को लंबे समय तक इसके बारे में पता ही नहीं चलता, क्योंकि शुरुआती अवस्था में इसके लक्षण हल्के होते हैं. हालांकि, पेट में दर्द, अपच और मतली जैसी समस्याएं इसके शुरुआती संकेत हो सकते हैं. समय रहते लक्षणों को पहचानना और इलाज करवाना बेहद जरूरी है. अगर आपने ऐसा नहीं किया तो पेट में दर्द की समस्या काफी बढ़ सकती है. 

इसे भी पढ़ें- किस विटामिन की कमी से डैंड्रफ होता है? जानिए कौन सा Vitamin बनता है रूसी की वजह

विज्ञापन

क्या होता है गॉल ब्लैडर स्टोन?

गॉल ब्लैडर यानी पित्ताशय लिवर के नीचे होता है. इसका काम पित्त को स्टोर करना होता है, जो खाने में मौजूद वसा को पचाने में मदद करता है. जब पित्त में कोलेस्ट्रॉल, बिलीरुबिन या अन्य पदार्थों का संतुलन बिगड़ जाता है तो वे जमकर छोटे-छोटे पत्थर यानी स्टोन का रूप ले लेते हैं. 

गॉल ब्लैडर स्टोन क्यों होता है?

इसके होने का कोई एक कारण नहीं है, क्योंकि कई कारण हैं जो इंसान के खानपान पर निर्भर करता है. हालांकि, कई एक्सपर्ट कुछ ऐसी चीजें बताता हैं जिनकी वजह से ब्लैडर स्टोन के होने की संभावना ज्यादा रहती है.  

Image Credit- Freepik
  • कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होना
  • हाई फैट डाइट लेना
  • मोटापा 
  • वजन कम करना
  • डायबिटीज की समस्या
  • महिलाओं में हार्मोनल बदलाव
  • पित्ताशय की पथरी का इतिहास होना

क्या पेट में दर्द इसका लक्षण हो सकता है? 

 इस दौरान पेट में दर्द होना शुरू हो जाता है. पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से या बीच में अचानक तेज दर्द महसूस हो सकता है. यह दर्द कुछ मिनटों से लेकर कई घंटों तक रह सकता है. 

विज्ञापन

गॉल ब्लैडर स्टोन के लक्षण 

  • खाने के बाद दर्द बढ़ना
  • मतली और उल्टी की समस्या होना
  • अपच और गैस की समस्या होना
  • पीठ और कंधे में दर्द होना 

कब जाएं डॉक्टर के पास?

अगर आपको ज्यादा परेशानी हो रही है तो आपको डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए.  अगर पथरी पित्त नली में फंस जाती है, तो स्थिति गंभीर हो सकती है. बुखार के साथ तेज दर्द हो तो इन लक्षणों को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ