क्या चिकन के पंजे खाए जा सकते हैं? जानिए इन्हें खाने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं

Chicken Feet Benefits: चिकन तो बहुत लोग शौक से खाते हैं, जिससे कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं. लेकिन क्या कभी इसके पंजे खाए हैं? अगर नहीं तो यह खाने लायक होते हैं या नहीं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं. 

Chicken Feet Benefits

क्या चिकन के पंजे खाए जा सकते हैं? Image Credit- News24

Chicken Ka Pair: चिकन खरीदते वक्त कुछ लोग पंजों का हिस्सा निकलवा देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि एक ऐसी जगह भी है जहां पर पंजों को बहुत ही शौक से खाया जाता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि  सिंगापुर में चिकन के पंजे लगभग 276 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिकते हैं. कई जगहों पर पंजे बहुत ही महंगे होते हैं. अब सवाल यह है कि अगर चिकन के पंजे खाए नहीं जा सकते तो क्यों कई जगहों पर पोषक तत्वों से भरपूर माने जाते हैं. बीबीसी की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के एक शोध अनुसार चिकन के पंजों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसका भारी मात्रा में निर्यात किया जाता है. इंग्लैंड के मशहूर फुटबॉलर एंड्रोस टाउनसेंड ने एक रिपोर्ट में बताया है कि चिकन के पंजों में उतना ही गोश्त होता है, जिनका चिकन में होता है. इसे बहुत ही आसानी से पकाया जा सकता है, लेकिन यह जानना बहुत जरूरी है कि इसके फायदे कितने हैं जिसका सेवन करना अच्छा माना जाता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या चिकन के पंजे खाए जा सकते हैं?

बीबीसी की एक रिपोर्ट में चेन्नई की क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट, डॉक्टर श्रीविद्या के मुताबिक चिकन के पंजों को खाया जा सकता है. इन्हें अच्छी तरह साफ करके, उबालकर और पकाकर खाना फायदेमंद है. पंजों में मौजूद कुल प्रोटीन का लगभग 70% हिस्सा कोलेजन होता है.  

चिकन के पंजों में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?

चिकन के पंजों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसका सेवन करना फायदेमंद हो सकता है. हालांकि, बढ़ती उम्र में चिकन के पंजे खाना ज्यादा लाभकारी माना जाता है.

विज्ञापन
  • प्रोटीन
  • कोलेजन
  • कैल्शियम
  • फॉस्फोरस
  • मैग्नीशियम
  • जिंक

चिकन के पंजे खाने के फायदे  

कोलेजन का अच्छा स्रोत- चिकन के पंजों में भरपूर मात्रा में कोलेजन पाया जाता है. कोलेजन त्वचा, जोड़ों, हड्डियों और शरीर के कनेक्टिव टिश्यू के लिए जरूरी है. इससे स्किन की लोच बनी रहती है.

जोड़ों के लिए फायदेमंद

चिकन के पंजों में मौजूद कार्टिलेज और कोलेजन जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. हालांकि, इसे किसी बीमारी के इलाज का ऑप्शन नहीं माना जा सकता.  

विज्ञापन

प्रोटीन की भरपूर मात्रा 

एक्सपर्ट का कहना है कि चिकन के पंजों में प्रोटीन बहुत ही मात्रा में पाया जाता है. साथ ही, इसमें विटामिन, मिनरल्स और फास्फोरस होता है, जिससे बालों की अच्छी ग्रोथ होती है. 

क्या है इसे खाने का सही तरीका?

चिकन के पंजे कई बार नुकसान भी पहुंचाने का काम करते हैं, क्योंकि इसमें गंदगी बहुत ही ज्यादा होती है. इसलिए इसे खाने से पहले साफ करना जरूरी है. धोने के बाद इसकी स्किन को पूरी तरह से हटाना चाहिए. इससे सारे बैक्टीरिया साफ हो जाते हैं. चिकन के पंजों में मौजूद कोलेजन और जिलेटिन को इस तरह पकाना चाहिए कि शरीर उन्हें आसानी से पचा लें. इसलिए एक्सपर्ट इसका सूप बनाने की सलाह देते हैं.  

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ