दुनिया का पहला किसान कौन था? जानें किस देश में बोई गई थी इतिहास की पहली फसल, क्या था नाम

First Farmer in World: दुनिया में तकरीबन 25 फ़ीसदी लोग खेती करते हैं. वहीं अगर भारत की बात की जाए तो भारत में लगभग 15 करोड़ लोग खेती के काम में लगे हुए हैं. क्या आप जानते हैं दुनिया का पहला किसान कौन था? उसने कौनसी फसल बोई थी, किस देश से था उसका ताल्लुक. जानिए करीब 12000 साल पहले हुई खेती की शुरुआत और इंसान की पहली फसल की पूरी कहानी.

kisan.jpg

Photo Credit: AI

First Farmer in World: क्या आपने सोचा है दुनिया में खेती का इतिहास कितना पुराना है. दुनिया का पहला किसान कौन था? तो आपको बता दें उसका नाम तो इतिहास की किताबों में दर्ज नहीं है लेकिन वैज्ञानिकों और इतिहासकारों की रिसर्च बताती है कि करीब 12000 साल पहले कुछ इंसानों ने पहली बार ज़मीन में बीज बोने की शुरुआत की थी. जो कि मिडिल ईस्ट के फर्टाइल क्रेसेंट इलाके में हुआ था जिसे आज हम सीरिया, इराक, तुर्की और जॉर्डन के नाम से जानते हैं.

विज्ञापन

किस देश से था पहले किसान का ताल्लुक?

अगर दुनिया के नक्शे पर उस जगह को ढूंढना हो जहां पहले किसान ने अपने कदम जमाए थे. तो हमें आज के सीरिया और तुर्की के बॉर्डर वाले इलाकों की तरफ देखना होगा. इतिहासकार बताते हैं कि सीरिया में अबू हुरैरा नाम की एक जगह है. जहां सबसे पहले खेती करने के पक्के सबूत मिले हैं. उस ज़माने में तय देश या सरहदें नहीं हुआ करती थीं. बल्कि कबीले होते थे.

विज्ञापन

कौन सी फसल सबसे पहले बोई गई थी?

यहां रहने वाले नवपाषाण काल के लोगों ने ही सबसे पहले शिकार और जंगलों से खाना जुटाने के लिए मौसम के मिजाज को समझा और नदियों के किनारे की उपजाऊ मिट्टी को पहचाना. जिससे एक जगह घर बनाकर रहने की शुरुआत हुई जिसने आगे चलकर बड़े-बड़े शहरों और सभ्यताओं को जन्म दिया. उस दौर के इंसानों ने सबसे पहले जिस अनाज पर अपना हाथ आजमाया वो था आदिम गेंहू और जौ.

खेती की ओर लोगों का रुझान हुआ कम

सीरिया के उस प्राचीन इलाके में सूखे के हालात बनने लगे थे. जिसकी वजह से जंगली अनाज कम होने लगा था. तब वहां के लोगों ने जंगली गेंहू के दानों को इकट्ठा करके खुद ज़मीन में बोना और सींचना शुरू किया. गेंहू और जौ के अलावा उन्होंने मटर और मसूर जैसी दालें भी उगाईं गईं. भले ही पिछले कुछ दशकों के मुकाबले खेती की ओर लोगों का रुझान कम हुआ हो. मगर आज कई लोग ऐसे हैं जो खेती करके अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ