---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

मलाशय कैंसर की आखिरी स्टेज में क्या होता है? जानिए कैसे दिखते हैं Colorectal Cancer Stage 4 के लक्षण

Colorectal Cancer Stage 4: मलाशय के कैंसर को कोलन कैंसर या कोलोरेक्टल कैंसर कहते हैं. इस कैंसर की आखिरी स्टेज आते-आते शरीर पर कैसे लक्षण नजर आने लगते हैं, जानिए यहां.

---विज्ञापन---

Colorectal Cancer Last Stage: कोलन कैंसर या कोलोरेक्टल कैंसर को हिंदी में मलाशय का कैंसर कहा जाता है. इस कैंसर की आखिरी स्टेज वह स्थिति है जिसमें कैंसर सेल्स मलाशय से शुरू होकर शरीर के अन्य हिस्सों तक फैल जाती हैं. इसे मेटास्टेटिक कोलन कैंसर (Metastatic Colon Cancer) भी कहा जाता है, साथ ही, इस कैंसर को मलाशय के कैंसर की लास्ट स्टेज या डिस्टेंट कोलन कैंसर कहते हैं. यह कैंसर फैलते-फैलते लिवर, फेफड़ों, पेट और लिम्फ नॉड्स तक में चला जाता है. ऐसे में यहां जानिए मलाशय कैंसर की आखिरी स्टेज में शरीर पर कैसे लक्षण नजर आने लगते हैं.

यह भी पढ़ें – पेशाब से जुड़ी ये 5 दिक्कतें देती हैं प्रोस्टेट कैंसर का संकेत, पुरुषों को कभी इग्नोर नहीं करने चाहिए ये साइन

---विज्ञापन---

मलाशय कैंसर की स्टेज 4 के लक्षण | Colorectal Cancer Stage 4 Symptoms

कोलन कैंसर की शुरुआत से लेकर इसके गंभीर होने तक शरीर पर एकसमान लक्षण नजर आ सकते हैं जैसे –

  • खाना खाना शुरू करते ही ऐसा लगना जैसे पेट भर गया है
  • नाभि के आस-पास गांठ महसूस करना
  • मलद्वार से खून निकलना या फिर मल में खून नजर आना
  • पेट में हमेशा ही दर्द महूसस होना, गैस बनना और जकड़न होना
  • नितंब में दर्द महसूस होना, पैरों और पीठ में दर्द होना
  • मलत्याग करने पर भी ऐसा महसूस होना जैसे बाउल मूवमेंट पूरी नहीं हुई है और शरीर में अभी भी मल अटका हुआ है.

स्टेज 4 में लिवर तक कैंसर फैलने पर दिखते हैं ये लक्षण

---विज्ञापन---
  • पेट के दाहिनी ओर ऊपरी हिस्से में दर्द महसूस होता है
  • खाना खाने की इच्छा खत्म हो जाती है
  • बिना कोशिश किए ही वजन कम होना शुरू हो जाना
  • पेट बाहर की तरफ फूला हुआ नजर आना
  • त्वचा पर पीले धब्बे नजर आना, आंखों का पीला हो जाना
  • त्वचा पर खुजली महसूस होना.

स्टेज 4 में कैंसर फेफड़ों तक पहुंचने पर दिखते हैं ये लक्षण

  • खांसी आती है और ठीक नहीं होती है
  • सांस फूलने की दिक्कत महसूस होती है
  • खांसी के साथ ही खून नजर आता है

और किन हिस्सों तक फैल सकता है मलाशय कैंसर

---विज्ञापन---

मलाशय कैंसर की स्टेज 4 में कैंसर हड्डियों, दिमाग और अंडाशय तक फैल सकता है. लेकिन, यह साधारण मामलों में नहीं होता है.

मलाशय के कैंसर में आने वाली कॉम्पिलकेशंस

---विज्ञापन---

मलत्याग में बाधा – मलाशय से शुरु हुए कोलोरेक्टल कैंसर में बाउल ऑब्सट्रक्शन आ सकता है यानी मलाशय में ट्यूमर (Colorectal Tumor) के कारण बाधा आ सकती है जिससे मलत्याग करने में दिक्कत होती है और पेट में दर्द रहता है.

खून बहना – मलाशय में कैंसर के कारण काफी ज्यादा ब्लीडिंग हो सकती है.
मलाशय में कट लगना – इस कैंसर में मलाशय में कट लग सकता है जिससे एमरजेंसी सर्जरी करनी पड़ सकती है.

---विज्ञापन---

लिवर फेलियर – मलाशय का कैंसर अगर लिवर तक चला जाए तो लिवर फेलियर की संभावना बढ़ जाती है.

फेफड़ों की दिक्कतें – मलाशय का कैंसर अगर फेफड़ों तक फैल जाए तो फेफड़ों से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं. इससे फेफड़ों में फ्लुइड जमा हो सकता है या सांस लेने में दिक्कत आती है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें –हार्ट ब्लॉकेज का सबसे अच्छा इलाज क्या है? जानिए Heart Blockage खोलने के लिए क्या खाना चाहिए

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 23, 2026 05:39 PM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए. और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. दिल्ली प्रेस और डायमंड पब्लिशिंग हाउस के लिए मैग्जीन में काम करने के बाद NDTV में साढ़े तीन साल कार्यरत रहीं. लाइफस्टाइल और सेहत बीट में गहन रुचि और लगभग छह साल का अनुभव लेकर न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर लिख रही हैं.

Read More

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए. और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. दिल्ली प्रेस और डायमंड पब्लिशिंग हाउस के लिए मैग्जीन में काम करने के बाद NDTV में साढ़े तीन साल कार्यरत रहीं. लाइफस्टाइल और सेहत बीट में गहन रुचि और लगभग छह साल का अनुभव लेकर न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर लिख रही हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola