पेशाब से जुड़ी ये 5 दिक्कतें देती हैं प्रोस्टेट कैंसर का संकेत, पुरुषों को कभी इग्नोर नहीं करने चाहिए ये साइन

Prostate Cancer Symptoms: प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों को होने वाली एक ऐसी बीमारी है जिसके लक्षण पेशाब के माध्यम से भी पहचाने जा सकते हैं. ऐसे में यहां जानिए कैसे पता चलता है कि प्रोस्टेट ग्रंथि में दिक्कतें होने लगी हैं.

Prostate Cancer Symptoms In Hindi
1 / 7
Prostate Cancer Symptoms In Hindi

Prostate Cancer Ke Lakshan: प्रोस्टेट कैंसर प्रोस्टेट ग्रंथि में होने वाला कैंसर है. इस कैंसर में पुरुषों की प्रोस्टेट ग्रंथि में ट्यूमर पनपने लगता है और अगर इसे समय रहते ना पहचाना जाए तो इलाज मुश्किल हो सकता है. ऐसे में प्रोस्टेट कैंसर के लक्षणों (Prostate Cancer Symptoms) के बारे में पता होना जरूरी है. प्रोस्टेट कैंसर के चेतावनी संकेत और शुरुआती लक्षण पेशाब के माध्यम से भी पहचाने जा सकते हैं. ऐसे में यहां जानिए प्रोस्टेट कैंसर के लक्षण कैसे दिखते हैं.

विज्ञापन

पेशाब का रुक-रुककर आना

पेशाब का रुक-रुककर आना 2 / 7

पेशाब अगर रुक-रुककर आ रहा है या बूंद-बूंद करके आ रहा है तो यह प्रोस्टेट कैंसर का लक्षण हो सकता है. प्रोस्टेट के बढ़ जाने से भी ऐसा हो सकता है.

विज्ञापन

पेशाब आने या रोकने में दिक्कत

पेशाब आने या रोकने में दिक्कत 3 / 7

प्रोस्टेट कैंसर में व्यक्ति को पेशाब आने में या पेशाब रोकने में दिक्कत आने लगती है. इस कंट्रोल का कम होते चले जाना प्रोस्टेट की दिक्कतों की चेतावनी देता है.

बार-बार पेशाब आना

बार-बार पेशाब आना4 / 7

पुरुषों को बार-बार पेशाब आने लगे या खासतौर से रात के समय पेशाब आने लगे तो इस दिक्कत को हल्के में नहीं लेना चाहिए. पेशाब का बार-बार आना प्रोस्टेट कैंसर का लक्षण हो सकता है.

विज्ञापन

मूत्राशय का खाली ना होना

मूत्राशय का खाली ना होना 5 / 7

पेशाब करने के बाद भी ऐसा महसूस होता है कि मूत्राशय पूरी तरह खाली नहीं हुआ है या मूत्राशय अभी भी भरा हुआ है.

पेशाब में खून

पेशाब में खून 6 / 7

पेशाब या सीमेन में खून नजर आना प्रोस्टेट कैंसर का चेतावनी संकेत है जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.

विज्ञापन

इन लक्षणों पर भी रखें नजर

इन लक्षणों पर भी रखें नजर 7 / 7

पेशाब में दिखने वाले लक्षणों के अलावा प्रोस्टेट कैंसर में शरीर पर और भी कई लक्षण नजर आ सकते हैं. कमर, हिप्स, पेल्विस और जांघों की हड्डी में दर्द होना, सेक्शुअल दिक्कतें होना, बिना कोशिश के वजन कम होना, शरीर में हर समय थकान रहना और कमजोरी महसूस होना प्रोस्टेट कैंसर का लक्षण हो सकता है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन