Colon Cancer Symptoms: आंतों का कैंसर तब होता है जब कैंसर की सेल्स आंतों में पनपना शुरू हो जाती हैं. कोलन कैंसर यानी आंतों का कैंसर (Aant Ka Cancer) होने पर छोटी-छोटी सेल्स जिन्हें पॉलिप्स कहा जाता है आंतों के अंदर बनने लगती हैं. शुरुआत में ये सभी कैंसर वाली नहीं होती हैं लेकिन कुछ समय के साथ कैंसर का रूप ले सकती हैं. अगर आंतों का कैंसर हो जाता है तो सही इलाज के साथ इससे छुटकारा पाया जा सकता है. हालांकि, आंतों का कैंसर होने पर बहुत से लोगों को इसके शुरुआती लक्षण समझ नहीं आते हैं. ऐसे में यहां जानिए कौन से ऐसे लक्षण हैं जो व्यक्ति को सामान्य लग सकते हैं लेकिन कैंसर का संकेत हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें – मधुमेह के 10 चेतावनी संकेत क्या हैं? जानिए कैसे पता चलेगा ब्लड शुगर बढ़ने लगी है
आंतों के कैंसर के क्या लक्षण होते हैं | Aanton Ke Cancer Ke Lakshan
- आंतों के कैंसर के लक्षण इस बात पर निर्भर करते हैं कि कैंसर आंत के किस हिस्से में है. राइट साइड में होने वाले कैंसर या ट्यूमर में पेट में दर्द या ब्लीडिंग होने जैसे लक्षण देखे जाते हैं. इससे मरीजों के शरीर में खून की कमी होने लगती है और वे अनीमिया के शिकार हो जाते हैं. इससे शरीर में कमजोरी होने लगती है.
- ट्रांसवर्स कोलोन या लेफ्ट कोलोन में ट्यूमर हो जाए तो इसमें मरीजों को कब्ज हो जाती है या बार-बार मलत्याग करने की इच्छा होने जैसे लक्षण नजर आते हैं.
- आंत का कैंसर होने पर स्टूल में यानी मल में खून (Blood In Stool) नजर आ सकता है. मल में खून आना आंत के कैंसर का एक बड़ा लक्षण हो सकता है और इसीलिए इसे कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इस कैंसर में पेट फूला हुआ भी नजर आ सकता है.
- अगर शरीर में इन लक्षणों में से कोई भी 2 या 3 लक्षण एकसाथ नजर आते हैं तो ऐसी स्थिति में आंत का कैंसर होने की संभावना ज्यादा होती है और इसीलिए इसकी तुरंत जांच करवाना जरूरी होता है.
आंतों के कैंसर की स्टेज 1 क्या है
आंतों के कैंसर की स्टेज 1 (Colon Cancer Stage 1) को शुरुआती बीमारी कहते हैं जिसमें कैंसर की सेल्स आंतों के अंदर ही रहती हैं. इस स्थिति में खून निकलना, पेट में दर्द होना और पेट का हर समय भारी महसूस होना जैसे लक्षण दिखते हैं.
स्टेज 4 तक कैंसर चला जाए तो क्या होता है
अगर आंतों का कैंसर स्टेज 4 तक चला जाए तो इसमें वजन कम होने लगता है, भूख में कमी आ जाती है, पेट में पानी भरने से पेट फूल जाता है और पेट में असहनीय दर्द महसूस होता है.
किन लोगों को आंतों का कैंसर होने का खतरा ज्यादा होता है
उम्र – जिन लोगों की उम्र 50 साल या उससे ज्यादा है तो ऐसे लोगों में आंतों का कैंसर होने की संभावना ज्यादा होती है.
फैमिली हिस्ट्री – परिवार में किसी को कभी आंत का कैंसर हुआ हो तो व्यक्ति को आंत के कैंसर का खतरा रहता है.
खराब खानपान – फाइबर की कमी और खानपान में बाहरी प्रोसेस्ड फूड्स का ज्यादा होना आंतों के कैंसर के खतरे को बढ़ाता है. तेल, मसाले और हाई फैट वाली चीजों से आंतों की दिक्कतें ज्यादा होती हैं.
दवा से आराम ना आना – अगर किसी की उम्र कम है और शरीर पर कैंसर के लक्षण दिख रहे हैं और आम दवाएं खाने पर आराम नहीं पड़ रहा है तो कैंसर की जांच करवाना जरूरी होता है.
यह भी पढ़ें – पैरों में खराब ब्लड सर्कुलेशन के क्या लक्षण हैं? डॉक्टर ने बताया आर्टरीज ब्लॉक होने पर दिखते हैं ये 4 Symptoms
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
4 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
7 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
8 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
9 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
9 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
11 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
12 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines