हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Cholesterol Causes: 30 की उम्र के बाद क्यों जरूरी है कोलेस्ट्रॉल की जांच?

Cholesterol Causes: कोलेस्ट्रॉल की समस्या इन दिनों लोगों में आम हो गई है। पहले इसे बुजुर्गों को या 50 से अधिक वाले लोगों की बीमारी माना जाता था, मगर अब युवा भी हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान रहते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं क्यों 30 की उम्र के बाद कोलेस्ट्रॉल की जांच करवाना जरूरी होता है।

विज्ञापन

Cholesterol Causes: कोलेस्ट्रॉल ऐसी हेल्थ प्रॉब्लम है, जो दिल की बीमारियों के जोखिम को बढ़ाता है। शरीर में 2 प्रकार के कोलेस्ट्रॉल पाए जाते हैं, गुड और बैड। गुड यानी HDL और बैड यानी LDL। एचडीएल की मदद से शरीर का संतुलन सही रहता है। गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर में लचीलापन बनाए रखती है। बैड कोलेस्ट्रॉल के ज्यादा बढ़ने से हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का रिस्क बढ़ गया है। पिछले कुछ समय से युवाओं में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या की दर काफी बढ़ गई है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो यह उनकी खराब दिनचर्या की देन है। चलिए जानते हैं इसके कुछ प्रमुख कारण और बचाव के तरीके।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण

स्ट्रेस- युवाओं में स्ट्रेस बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि नौकरी, करियर और बढ़ता कॉम्पिटिशन।

खराब डाइट- यंगस्टर्स अपने खान-पान पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते हैं। फास्ट फूड्स और इंस्टेंट फूड्स का सेवन सबसे ज्यादा यही लोग करते हैं, क्योंकि ये कम समय में मिल जाते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें Antibiotics Side Effects: भारत में एंटीबायोटिक दवाएं क्यों बन रही चिंता का नया कारण

एक्सरसाइज- बिजी शेड्यूल और लॉन्ग वर्किंग आवर्स के चलते युवा अपनी शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान नहीं देते हैं। अधिकांश लोग आज के समय में सीटिंग जॉब कर रहे हैं, जिससे उनमें आलस और फैट लेवल इंक्रीज हो रहा है।

विज्ञापन

एल्कोहल और स्मोकिंग- युवाओं के बीच नशीले पदार्थों का सेवन करना भी बहुत अधिक बढ़ गया है। हालांकि, इसके लिए हम किसी को दोष नहीं दे सकते हैं लेकिन युवाओं के बीच इन चीजों का सेवन संगत के चलते बढ़ता है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर नवीन अग्रवाल, ओल्ड कॉलोनी, नई दिल्ली, बताते हैं कि कोलेस्ट्रॉल की जांच करवाना इसलिए जरूरी हो गया है क्योंकि इसकी मदद से हार्ट हेल्थ के बारे में भी पता लगाया जा सकता है। स्ट्रेस, खराब डाइट और एक्सरसाइज की कमी इसके बढ़ने का सबसे प्रमुख कारण हैं। दिल की बीमारियों का खतरा भी कोलेस्ट्रॉल से ही होता है।

विज्ञापन

30 की आयु में क्यों जरूरी?

कम उम्र में हाई कोलेस्ट्रॉल की ज्यादा मात्रा भारत के लोगों में अब सामान्य स्थिति हो गई है। जैसे कि आप जानते होंगे, आजकल सेलिब्रिटीज भी हार्ट और कार्डियक अरेस्ट की वजह से जान गंवा रहे हैं। दिल की बीमारियों का सबसे बड़ी वजह ही कोलेस्ट्रॉल होता है। यदि दिल का स्वास्थ्य सही हो, तो भी कोलेस्ट्रॉल का बढ़ा हुआ स्तर आपकी ओवरऑल हेल्थ को प्रभावित कर सकता है।

बचाव के लिए क्या करें?

  • हेल्दी डाइट का सेवन करें।
  • व्यायाम करें, एरोबिक करना फायदेमंद होगा।
  • धूम्रपान और शराब पीने से बचें।

ये भी पढ़ें- World Hypertension Day 2025: बीपी का सही मेजरमेंट होना क्यों जरूरी? क्या कहते हैं डॉक्टर

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola