पहले वनडे में भारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. टीम इंडिया के गेंदबाजों और बल्लेबाजों का धमाकेदार प्रदर्शन किया. आइए आपको बताते हैं कि आईसीसी रैंकिंग में किस टीम को फायदा और नुकसान हुआ है.

ICC ODI Rankings

वनडे रैंकिंग में भारत को मिला फायदा (Phoot: (Image: Instagram/indiancricketteam))

ICC ODI Rankings: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो गई है. 4 नवंबर को पहला वनडे ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला गया. वहां पर भारत ने शानदार प्रदर्शन किया. गेंदबाजी और बल्लेबाजी में खिलाड़ियों ने कमाल किया. भारत ने अंत में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया. भारतीय टीम ने सीरीज की शुरुआत जबरदस्त अंदाज में की है. विराट कोहली अपने रंग में दिखे. खैर भारत की जीत के बाद आईसीसी वनडे रैंकिंग में भी थोड़ा बदलाव देखने को मिला है. रेटिंग प्वाइंट्स प्रभावित हुई है. न्यूजीलैंड की टीम को नुकसान हुआ है.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की रेटिंग प्वाइंट्स में गिरावट

आईसीसी रैंकिंग में भारत का दबदबा कायम है. टीम इंडिया पहले नंबर पर है. वहीं न्यूजीलैंड दूसरे नंबर पर है. दोनों के बीच आगे बढ़ने की होड़ चल रही है. मौजूदा सीरीज में अगर अगले चार मुकाबले न्यूजीलैंड जीत लेगी तो वो नंबर-1 बन सकती है. खैर पहले वनडे से पहले टीम इंडिया की रेटिंग 115 थी. वहीं न्यूजीलैंड रेटिंग 109 थी. भारत ने पहला मुकाबला शान से जीता. अब टीम की रेटिंग 116 हो गई. न्यूजीलैंड को नुकसान झेलना पड़ा है. उनकी रेटिंग गिरकर 108 हो गई है. अब दोनों टीमों के बीच 8 अंकों का फासला हो गया है. भारतीय टीम आगे के मुकाबले जीतकर आईसीसी रैंकिंग में अपनी स्थिति को मजबूत कर सकती है. वहीं न्यूजीलैंड भी पलटवार करने के मूड में होगी. वो आसानी से भारत को सीरीज अपने नाम नहीं करने देगी.

विज्ञापन

पहले मैच में भारत की जबरदस्त जीत

पहले वनडे में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. न्यूजीलैंड की बल्लेबाज फ्लॉप रहे. कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाया. लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे. न्यूजीलैंड की टीम 40.2 ओवर में 185 रन बनाकर सिमट गई. न्यूजीलैंड की तरफ से टिम सीफर्ट ने 38, ग्लेन फिलिप्स 30, डेरिल मिचेल 28 और ब्लेयर टिकनर ने 34 रन बनाए. भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने चार विकेट लिए.

विज्ञापन

186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शुरुआत में ही झटका लग गया था. रोहित शर्मा शून्य के स्कोर पर आउट हुए. इसके बाद विराट कोहली और शुभमन गिल ने अच्छी पारियां खेली. मैच में भारत ने भी खलल डाला. इस वजह से बाद में भारत को जीत के लिए 32 ओवर में 143 रनों का नया लक्ष्य मिला. भारतीय टीम ने 22.4 ओवर में 5 विकेट पर 143 रन बनाकर मैच जीत लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ