सुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया शरीर किन बदलावों का दे रहा है संकेत

सुबह उठते ही मुंह में कड़वाहट आना हमेशा किसी गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होता. कई बार मुंह सूखने, एसिड रिफ्लक्स और ओरल हाइजीन की कमी की वजह से ऐसा होता है. अगर यह समस्या लगातार बनी रहती है तो इसे नजरअंदाज करने के बजाय इसके सही कारण का पता लगाना जरूरी है.

Why does my mouth taste bad

मेडिकल साइंस में स्वाद से जुड़ी इस समस्या को डिस्गेशिया कहा जाता है. Image Credit- AI

Cause of Bitter Mouth Taste: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि सुबह नींद खुलते ही मुंह का स्वाद कड़वा या अजीब महसूस होने लगता है? कई बार लोग इसे नॉर्मल समझकर नजरअंदाज कर देते हैं या ब्रश करने के बाद ठीक होने का इंतजार करते हैं, लेकिन अगर रोजाना सुबह उठते ही मुंह में कड़वाहट महसूस होती है तो इसके पीछे कुछ कई कारण हो सकते हैं. दरअसल, रात में सोते समय मुंह में लार का बनना कम हो जाता है. इसके अलावा, एसिड रिफ्लक्स, ओरल हाइजीन की कमी और कुछ दवाओं की वजह से भी मुंह का स्वाद बदल सकता है. मेडिकल साइंस में स्वाद से जुड़ी इस समस्या को डिस्गेशिया (Dysgeusia) कहा जाता है. आइए PubMed की रिसर्च से जानते हैं कि सुबह उठते ही मुंह कड़वा होने कारण क्या हैं और शरीर में किन बदलावों की वजह से ऐसा हो सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है वजह 

मुंह कड़वा एसिड रिफ्लक्स या गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज की वजह से हो सकता है. कई बार पेट का एसिड खाने की नली के रास्ते से ऊपर आ जाता है, जिससे मुंह में कड़वापन या खट्टा जैसा स्वाद आ जाता है. 

एसिड रिफ्लक्स होने के लक्षण 

  • सीने में जलन होना
  • गले में खट्टा पानी आना
  • बार-बार डकार आना
  • सुबह गले में खराश 
  • जलन महसूस होना

क्या यह लिवर डिजीज की वजह से होता है? 

अगर दांतों और जीभ की ठीक से सफाई नहीं होती तो बैक्टीरिया तेजी से बढ़ने लगते हैं. इससे मुंह से बदबू आने के साथ-साथ कड़वाहट भी महसूस हो सकती है. इसलिए आप अपने दांत अच्छे से साफ करें. कई बार रात के खाने का दांत में फंसे रहने की वजह से खाना सड़ सकता है. इसलिए रात को सोने से पहले एक बार ब्रश जरूर करें. 

विज्ञापन

मुंह में लार कम होने की वजह से ऐसा हो सकता है? 

सुबह उठते ही मुंह कड़वा होने का कारण मुंह का सूखना भी हो सकता है. इस दौरान लार खुद ही कम हो जाता है और यह परेशानी बढ़ जाती है. मुंह को साफ रखने, बैक्टीरिया को कंट्रोल करने और खाने के कणों को हटाने में मदद करती है. 

लार कम होने के लक्षण 

  • सुबह उठते ही मुंह सूखा महसूस होना
  • जीभ पर सफेद या पीली परत दिखाई देना 
  • सांसों से बदबू आना
  • बार-बार प्यास लगना 

क्या करें?

इससे बचने के लिए आप दिनभर पानी पिएं, सोने से पहले मुंह की अच्छी तरह सफाई करें और अगर नाक बंद रहती है तो उसकी वजह जानने के लिए डॉक्टर से बात करें. 

विज्ञापन

सुबह मुंह कड़वा होने पर अपनाएं ये आसान टिप्स 

  • अगर आपको कभी-कभार सुबह मुंह में कड़वाहट महसूस होती है तो कुछ आसान आदतों से राहत मिल सकती है.
  • सुबह उठते ही एक गिलास पानी पिएं और रोजाना सुबह-शाम ब्रश करें.  
  • जीभ की सफाई करना न भूलें और दिनभर भरपूर मात्रा में पानी पिएं. 
  • रात में बहुत देर से खाना खाने से बचें और तंबाकू जैसी चीजें न खाएं.

इसे भी पढ़ें- Women’s Health: 30 की उम्र के बाद महिलाओं को कौन-से हेल्थ चेकअप कराने चाहिए? जानिए जरूरी टेस्ट की पूरी लिस्ट

Source- PubMed

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ