Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान! घरवालों पर चलाएंगी हुकूमत

Bigg Boss 20 New Captain: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स सामने आ रही हैं. शो के अगले कप्तान का नाम रिवील हो गया है. चलिए आपको भी बताते हैं घर का नया कप्तान कौन बना है.

bigg boss 20 new captain

'बिग बॉस 20' के नए कैप्टन का नाम आया सामने (Pic Credit- Instagram/AI)

Bigg Boss 20 New Captain: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स से भरे सीन्स देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में शो में इमोशनल एंगल देखने को मिला. कंटेस्टेंट्स के परिवार वालों के मैसेज उन्हें सुनने को मिले. इस दौरान घर का माहौल गमगीन हो गया. हालांकि अरिश्फा खान अपने घर से आया मैसेज नहीं सुन सकीं, जिसके बाद वो खूब रोते हुए दिखाई दीं. वहीं अब ‘बिग बॉस 20’ से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट सामने आया है. ‘बिग बॉस 20’ की नए कैप्टन का नाम सामने आ गया है. चलिए आपको भी बताते हैं इस हफ्ते घर की कैप्टेंसी की कमान कौन संभालता नजर आएगा. 

विज्ञापन

कंटेस्टेंट्स हुए इमोशनल

‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में फैमिली ड्रामा देखने को मिला. जहां सभी कंटेस्टेंट्स को अपने घर से प्यार भरा फैमिली मैसेज सुनने को मिला, तो वहीं अरिश्फा खान को मैसेज सुनने को नहीं मिल सका. दरअसल कंटेस्टेंट्स को फैमिली मैसेज सुनने के लिए एक टास्क दिया गया था. इस दौरान सभी कंटेस्टेंट्स ने मैसेज सुने लेकिन जब अरिश्फा की बारी आई तो माही विज ने खुद की लाइफलाइन बचाते हुए अरिश्फा खान के घर से आई कैसेट को तोड़ दिया, जिसके बाद अरिश्फा इमोशनल हो गईं.

विज्ञापन

कौन बना कैप्टन?

वहीं अब ‘बिग बॉस 20’ की इनसाइड खबरें देने वाले फैन पेज ‘बीबी तक’ के मुताबिक अरिश्फा खान बिग बॉस के घर की नई कैप्टन बन गई हैं. दरअसल अरिश्फा को दिवाली पर उनके घर से आया मैसेज नहीं मिला, जिसके बाद कैप्टेंसी टास्क के लिए 2X रूम का दरवाजा खोला गया और कंटेस्टेंट को अरिश्फा को कैप्टन बनाने का मौका दिया गया. सभी घरवालों ने अरिश्फा को सपोर्ट किया और अरिश्फा खान घर की नई कैप्टन बन गईं. हालांकि ये शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

कौन-कौन है नॉमिनेट?

बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 6 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं. इनमें मनीष गोयल, उदिति सिंह, माही विज, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान और स्काउट ओपी का नाम शामिल है. इन कंटेस्टेंट्स में से किसी एक कंटेस्टेंट का विनर बनने का सपना टूटता नजर आएगा. अपकमिंग वीकेंड का वार में सलमान खान नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से किसी एक कंटेस्टेंट के एविक्शन का ऐलान करते नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ