Bhayashree Perimenopause Symptoms: 40 की उम्र के बाद महिलाओं में पेरमिनोपॉज शुरू हो जाता है. यह वह स्टेज है जिसमें महिलाएं मेनोपॉज की तरफ बढ़ रही होती हैं. मेनोपॉज में महिलाओं की पीरियड साइकिल रुक जाती है. लेकिन, पेरिमेनोपॉज और मेनोपॉज में पीरियड्स रुकना ही नहीं बल्कि शरीर में और कई दिक्कतें होने लगती हैं. इन्हीं दिक्कतों का जिक्र करते हुए एक्ट्रेस भाग्यश्री ने शी द पीपल से बात करते हुए बताया है कि उन्हें पेरिमेनोपॉज और मेनोपॉज (Menopause) के दौरान किस तरह की दिक्कतें होती थीं.
यह भी पढ़ें – क्या है ब्लैडर मैपिंग और कैसे करती है काम? सफदरजंग अस्पताल में शुरू हुई तकनीक, अब Bladder Mapping से हो सकेगी जांच
भाग्यश्री ने बयां किया पेरिमेनोपॉज का दर्द
भाग्यश्री ने बताया कि वे शावर में रोया करती थीं. भाग्यश्री ने बताया कि जब भी उन्हें ऐसा महसूस होता था कि वे रोने वाली हैं तो शावर लेने चले जाती थीं. एक वक्त ऐसा था जब वे दिन में 4 से 5 बार शावर लेती थीं.
57 वर्षीय भाग्यश्री ने बताया कि जब वे पेरिमेनोपॉज से गुजर रही थीं तो कई डॉक्टरों को उस समय कंसल्ट किया था, उनसे प्रश्न किए थे और अपने शरीर के बारे में बहुत कुछ जाना था. इससे उन्हें पेरिमेनोपॉज और मेनोपॉज को समझने में मदद मिली.
इन लक्षणों से भी होना पड़ा दो-चार
पेरिमेनोपॉज के दौरान होने वाली दिक्कतों का जिक्र करते हुए भाग्यश्री ने कहा कि उन्हें पेरिमेनोपॉज के दौरान बहुत मूड स्विंग्स होते थे और हॉट फ्लैशेज आते थे यानी बहुत गर्मी लगती थी. भाग्यश्री ने कहा, “अचानक से माइंड फॉग होता था, अपनी लाइन्स भूल जाती थी, कमरा किस काम के लिए छोड़ा था यह याद नहीं रहता था, यह सब दिक्कतें मुझे होती थीं और फिर मैंने कहा कि मुझे अपना ध्यान रखना ही होगा.”
भाग्यश्री को पेरिमेनोपॉज के दौरान रात के समय पसीने भी आते थे और यह बहुत बेकार लगता था. उन्होंने कहा, “मैं पसीने से तर हो जाती थी.” भाग्यश्री ने बताया कि पसीने इतने ज्यादा आते थे कि राक में उठकर कपड़े बदलने पड़ते थे और बिस्तर की चादर भी पसीने से इतनी गीली हो जाती थी कि बदलनी पड़ती थी.
भाग्यश्री ने पेरिमेनोपॉज से गुजर रही महिलाओं को दी सलाह
भाग्यश्री ने पेरिमेनोपॉज वाली महिलाओं को सलाह दी कि अपने पास एक्स्ट्रा नाइटसूट या नाइटी रखकर सोएं ताकि रात में आपको उन्हें ढूंढने की ज्यादा जद्दोजहद ना करनी पड़ी. अपने पास पाउडर की बोतल भी रखें. इसके अलावा, एक्स्ट्रा चादर वगैरह भी रखें जिससे रात में कुछ भी ढूंढने में टाइम वेस्ट ना करना पड़े.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
16 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
17 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
18 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
21 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
21 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
1 day agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines