Vidur Niti: महात्मा विदुर ने अपनी नीतियां में धन के सही उपयोग के बारे में बताया है. गलत जगह पर धन खर्च करना व्यक्ति को मुसीबत में डाल सकता है. विदुर नीति के अनुसार इन 4 जगहों पर खर्च करना व्यक्ति को कंगाल कर सकता है. आप विदुर की नीतियों को अपनाते हैं तो ऐसा करने से धन की कमी नहीं होगी. आप सोच-समझकर पैसों को खर्च करें. गलत खर्च करने से आर्थिक स्थिति कमजोर होती है. आइये विदुर की बताई इन नीतियों के बारे में जानते हैं.
दिखावे के लिए खर्च ना करें
अक्सर लोग एक-दूसरे को दिखाने के लिए खर्च करते हैं. दिखावे के लिए खर्च करना अच्छा नहीं माना जाता है. ऐसे में आपको भविष्य में पैसों को लेकर परेशानी हो सकती है. झूठी शान और दूसरों को दिखाने के लिए खर्च करना अच्छा नहीं होता है. इसके कारण व्यक्ति कर्ज में डूब सकता है.
ना करें बुरी आदतों पर खर्च
नशे की लत होने पर या कोई बुरी आदत पर खर्च नहीं करना चाहिए. ऐसा करना आपको बर्बाद कर सकता है. बुरी आदतों पर धन खर्च करना धन को नष्ट कर देता है. जुआ खेलने और शराब पीने की लत पर खर्च ना करें.
किसी पर भी ना करें भरोसा
किसी भी व्यक्ति पर जल्दी से भरोसा नहीं करना चाहिए. गलत आदमी पर भरोसा कर निवेश करना पैसों को डूबा सकता है. ईमानदार व्यक्ति के साथ ही लेन-देन करें. धोखेबाज या बुरे इरादे वाले लोगों के साथ पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए. आप इन लोगों पर धन खर्च करने से बचना चाहिए.
हर चीज की लें पूरी जानकारी
अगर आप कहीं निवेश कर रहे हैं तो आपको उससे पहले इसके बारे में जानकारी लेनी चाहिए. अधूरी जानकारी होने पर निवेश करने से बचना चाहिए. अपनी मेहनत की कमाई ऐसे काम और व्यवसाय में ना लगाएं. जिसके बारे में पूरी जानकारी ना हों. वरना भविष्य में पैसों का नुकसान हो सकता है. इस गलती के कारण आप बर्बाद हो सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.