Choti Diwali Cleaning Tips: छोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

Chhoti Diwali Tips: छोटी दिवाली से पहले घर की सफाई करना त्योहार की तैयारियों का अहम हिस्सा है. अगर आप सही तरीके से सफाई करते हैं तो बहुत कम समय में काम को निपटाया जा सकता है. 

how to clean house before chhoti diwali ghar ki safai karne ke tips

खिड़कियों के शीशे और दरवाजों के हैंडल भी अच्छी तरह साफ करें. Image Credit- AI

दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही घरों में साफ-सफाई की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. हिंदू धर्म में दिवाली से पहले घर की सफाई करना बेहद शुभ माना जाता है. माना जाता है कि साफ-सुथरे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है. ऐसे में छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी से पहले घर के हर कोने की अच्छी तरह सफाई करना जरूरी होता है. हालांकि, कुछ लोगों को साफ-सफाई का टाइम नहीं मिल पाता है. किचन से लेकर बेडरूम, बाथरूम और बालकनी तक हर जगह ध्यान देना पड़ता है. अगर आप भी छोटी दिवाली से पहले कम समय में घर को चमकाना चाहते हैं तो कुछ आसान टिप्स अपना सकते हैं. इन टिप्स की मदद से न सिर्फ आपका काम आसान हो जाएगा, बल्कि घर दिवाली से पहले साफ हो जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले घर का फालतू सामान हटाएं

घर की सफाई शुरू करने से पहले उन चीजों को अलग कर लें, जिनका इस्तेमाल आप लंबे समय से नहीं कर रहे हैं. पुराने अखबार, खराब डिब्बे, टूटे खिलौने और बेकार सामान घर में जगह घेरते हैं. इन्हें हटाने से सफाई करना आसान हो जाता है और इस्तेमाल करने वाली चीजों को जरूरतमंद लोगों को दे सकते हैं. 

पंखे और लाइट्स की करें सफाई

अक्सर घर की सफाई करते समय पंखे, ट्यूबलाइट और झूमर पर ध्यान नहीं दिया जाता. इनमें काफी धूल जमा हो जाती है. इसलिए सबसे पहले सूखे कपड़े या माइक्रोफाइबर डस्टर से पंखों और लाइट्स की सफाई करें और झूमर को साफ करते वक्त बिजली का स्विच बंद रखें. इसके अलावा, आप पंखे या लाइट्स को हल्के गीले साफ करके पंखे को साफ करें. 

विज्ञापन

किचन की सफाई पर दें खास ध्यान

किचन घर का सबसे जरूरी हिस्सा होता है. दिवाली से पहले किचन के स्लैब, गैस स्टोव, कैबिनेट और सिंक की अच्छी तरह सफाई करें. फ्रिज से एक्सपायर हो चुकी चीजें निकाल दें और मसालों के डिब्बों और स्टोरेज कंटेनर को भी साफ करके रखें. बाकी अगर कोई डिब्बा खराब है तो इसे निकालकर फेंक दें. 

खिड़कियों और दरवाजों को करें साफ

घर की खिड़कियों और दरवाजों पर धूल और दाग जमा हो जाते हैं. इन्हें साफ करने के लिए माइक्रोफाइबर कपड़े और हल्के क्लीनर का इस्तेमाल करें. खिड़कियों के शीशे और दरवाजों के हैंडल भी अच्छी तरह साफ करें. इससे घर ज्यादा चमकदार दिखाई देगा. बाकी दिवाली की सफाई में बाथरूम को नजरअंदाज न करें. 

विज्ञापन

फर्श की अच्छी तरह करें सफाई

घर के सभी कमरों में झाड़ू-पोछा लगाएं और फर्नीचर के नीचे और कोनों में जमा धूल को भी साफ करें. फर्श के लिए उपयुक्त क्लीनर का इस्तेमाल करें. फिर सफाई के दौरान अलग-अलग केमिकल क्लीनर को आपस में न मिलाएं, खासकर ब्लीच और एसिड या अमोनिया वाले प्रोडक्ट्स को रखें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ