IND vs NZ: क्या मोहम्मद सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने का कारण आया सामने

Reason Mohammed Siraj Not Playing: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में मोहम्मद सिराज को खेलने का मौका नहीं मिला है. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में उन्हें जगह नहीं दिए जाने से फैंस निराश हैं. हालांकि, सिराज को मौका नहीं देने के पीछे एक बड़ा कारण है.

mohammed siraj

मोहम्मद सिराज को पहले वनडे में खेलने का मौका नहीं मिला (Image: ANI)

Reason Mohammed Siraj Not Playing: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच ऑकलैंड में खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. इसी वजह से टीम इंडिया ने अपने स्क्वाड में अतिरिक्त तेज गेंदबाजों को शामिल किया है. मोहम्मद सिराज भारत के सबसे अनुभवी और शानदार गेंदबाजों में से एक हैं. इसके बावजूद न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं दिया गया. अब इसके पीछे का संभावित कारण सामने आया है.

विज्ञापन

मोहम्मद सिराज को क्यों नहीं मिला मौका?

टीम इंडिया पहले वनडे में गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, अंशुल कंबोज और आकिब नबी के रूप में चार तेज गेंदबाजों को लेकर उतरी. मोहम्मद सिराज स्क्वाड का हिस्सा हैं लेकिन प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली, जबकि वह टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं. दरअसल, मोहम्मद सिराज को पहले वनडे में मौका नहीं देने के पीछे एक बड़ा कारण है. दरअसल, भारत A और न्यूजीलैंड A के बीच दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच 3 नवंबर को ही खत्म हुआ है. इस मुकाबले में सिराज ने हिस्सा लिया था.

विज्ञापन

4 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच खेला जा रहा है. 24 घंटे के अंदर सिराज का फिर से मैदान पर उतरना सही नहीं होता. वह भारत के अहम गेंदबाज हैं और मैनेजमेंट उन्हें पूरी तरह फिट रखना चाहता है. इसी वजह से उन्हें एक दिन बाद मैदान पर नहीं उतारा गया और आराम दिया गया है. वह अब सीधे दूसरे वनडे मैच के जरिए मैदान पर कमबैक कर सकते हैं. बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे 7 नवंबर को खेला जाएगा. तब तक सिराज को पर्याप्त आराम मिल जाएगा और वह अगले मैच में खेलते नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

कुलदीप यादव की भी नहीं बनी जगह

कुलदीप यादव वनडे क्रिकेट में भारत के प्रमुख स्पिन गेंदबाज हैं. हालांकि, ऑकलैंड में मैच की शुरुआत से ठीक पहले बारिश हुई थी और न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में तेज गेंदबाजों को हमेशा ही फायदा मिलता है. मौसम और परिस्थितियों को देखकर भारत ने अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ उतरने का फैसला किया है. भारत के पास पहले वनडे में चार तेज गेंदबाजों के साथ-साथ नीतीश कुमार रेड्डी के रूप में तेज गेंदबाजी का एक और विकल्प भी है.

पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ