गुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, हिरासत से भागने के दौरान फायरिंग

uwahati Hotel Firing: गुवाहाटी के होटल में 5 लोगों की जान लेने वाले गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. असम के शिवसागर में हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान पुलिस ने उस पर फायरिंग की. मौके पर फोरेंसिक टीम जांच में जुटी.

Guwahati hotel shooting incident, Assam Police encounter, Ghankanta Gogoi, Sivasagar encounter, Guwahati Hotel Firing

गुवाहाटी के एक होटल में हुए सनसनीखेज गोलीकांड के मुख्य आरोपी घनकांत गोगोई को पुलिस ने एक मुठभेड़ में मार गिराया है. Credit: PTI

Guwahati Hotel Firing: गुवाहाटी के एक होटल में हुए सनसनीखेज गोलीकांड के मुख्य आरोपी घनकांत गोगोई को पुलिस ने एक मुठभेड़ में मार गिराया है. यह कार्रवाई बुधवार को असम के शिवसागर जिले में उस समय हुई, जब आरोपी पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी को हिरासत में लेकर जांच की जा रही थी. इसी दौरान उसने पुलिस की गिरफ्त से बचकर भागने का प्रयास किया. पुलिस टीम ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन हालात बिगड़ने पर आत्मरक्षा और उसे काबू में करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी. इस फायरिंग में आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई.

विज्ञापन
विज्ञापन

गुवाहाटी के एक होटल में हुई अंधाधुंध गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया था. उस वारदात में कुल 5 लोगों की जान चली गई थी. इस पूरे मामले में घनकांत गोगोई मुख्य आरोपी था और पुलिस उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही थी. एनकाउंटर की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और मोबाइल फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई. फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और पूरे इलाके की गहनता से पड़ताल की जा रही है.

कौन था घनकांत गोगोई?

घनकांत गोगोई गुवाहाटी के ‘होटल बिलास इन’ में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त था. पुलिस जांच के मुताबिक, वारदात की वजह होटल की लीज और संपत्ति से जुड़ा विवाद थी. 26 अक्टूबर की रात होटल में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक ही परिवार के सदस्यों सहित कुल 5 लोगों की जान चली गई थी. गोलीबारी की इस दिल दहला देने वाली घटना के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घनकांत गोगोई को गिरफ्तार कर लिया था. अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे सात दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा था और जांच के लिए SIT का गठन किया गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ