4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर

Kanika Kapoor Separation: कनिका कपूर ने अपने पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने का फैसला किया है. सिंगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी शेयर की है. सोशल मीडिया पर ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है.

kanika kapoor seperation

कनिका कपूर ने पति से सेपेरेशन का किया ऐलान (pic credit- instagram)

Kanika Kapoor Separation: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने अपने पति बिजनेसमैन गौतम हाथीरमानी से शादी के 4 साल बाद अलग होने का फैसला किया है. सिंगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर इस बात का ऐलान किया है. ‘बेबी डॉल’ सिंगर ने इस मुश्किल समय में लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए कहा है. सोशल मीडिया पर कनिका कपूर की ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है. वहीं सिंगर ने ये भी कहा है कि इस फैसले को दोनों ने आपसी सहमति से लिया है. सिंगर ने कहा कि अब उनकी जिंदगी में कोई तीसरा भी नहीं है. हालांकि पिछले कुछ दिनों से दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें सामने आ रही थीं, अब फाइनली सिंगर ने सेपेरेशन का ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन

पोस्ट में कनिका कपूर ने क्या लिखा?

कनिका कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने वाली खबर को शेयर किया है. सिंगर ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘प्रिय दोस्तों और परिवार वालों, काफी सोच-विचार के बाद मैंने और मेरे पति ने अलग होने का फैसला किया है. हमने साथ जो समय बिताया, उसके लिए मैं आभारी हूं और उनके भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देती हूं. आगे बढ़ते हुए, मैं आप सभी से हमारी निजता (प्राइवेसी) का सम्मान करने और थोड़ी समझदारी दिखाने का अनुरोध करती हूं.’ जैसे ही सिंगर ने इस पोस्ट को शेयर किया, वैसे ही ये वायरल हो गई.

विज्ञापन

कुछ टाइम पहले आई थीं खबरें

दरअसल कुछ टाइम पहले दोनों के रिश्ते में दरार आने की खबरें सामने आई थीं. खबरें तो ये भी थीं कि सिंगर के पति नाइजीरिया के लागोस में रहते हैं और एक्ट्रेस वहां नहीं रहना चाहतीं. अब सिंगर ने इन खबरों को गलत बताया है. सिंगर के पति बिजनेस के सिलसिले में लागोस रहते हैं. वहीं सिंगर ने क्लियर किया है कि उनकी लाइफ में कोई दूसरा शख्स नहीं है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उनके पति की जिंदगी में भी कोई दूसरा पर्सन नहीं है. दोनों ने अलग होने का फैसला आपसी सहमति से लिया है.

विज्ञापन

कब हुई थी शादी?

बता दें कनिका कपूर और गौतम हाथिरमानी की शादी 20 मई 2022 में लंदन में धूमधाम से हुई थी. इस शादी में दोनों ने अपने करीबियों को बुलाया था. वहीं सोशल मीडिया पर भी सिंगर ने अपनी शादी की फोटोज को शेयर किया था. बता दें सिंगर की ये दूसरी शादी थी, इससे पहले उन्होंने डॉक्टर जसप्रीत सिंह चंदोक से शादी की थी, लेकिन साल 2012 में ये शादी टूट गई थी और दोनों अलग हो गए थे. पहली शादी से कनिका के 3 बच्चे हैं, जिनका नाम बच्चे आयाना, समारा और युवराज है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ