---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

सावधान! पैकेज्ड फूड्स पर इन नामों से छिपा है शुगर, जानें इनके सीक्रेट नाम

Artificial Sugar Side Effects: डायबिटीज की बीमारी बच्चों से लेकर बूढ़ों तक में पाई जाती है। हालांकि, सिर्फ मीठा नहीं, लोग कैलोरी के लिए शुगर-फ्री चीजों का सेवन करते हैं। पर क्या आप जिन चीजों को शुगर-फ्री समझकर खा रहे हैं, वो सच में बिना चीनी की बनाई गई हैं? जानिए कुछ ऐसे फैक्ट्स।

---खबर नीचे जारी है---

Artificial Sugar Side Effects: डायबिटीज एक कठिन बीमारी है। इससे बचना तो मुश्किल होता है लेकिन लोग इसे कंट्रोल कर सकते हैं। शरीर में ब्लड शुगर नियंत्रित रहे, इसके लिए लोग शुगर फ्री चीजों का सेवन करते हैं। बाजार में शुगर फ्री फूड आइटम्स की भरमार है। हालांकि, इन चीजों का शुगर फ्री होना उतना ही काल्पनिक भी है। अगर आप भी पैकेज्ड फूड आइटम को शुगर फ्री समझकर खरीद रहे हैं, तो एकबार इस सच के बारे में जान लें जिससे शायद आप अंजान हैं। ब्रांडेड पैक्ड फूड्स पर कंपनियां अपने लेबल पर चीनी के बजाय अन्य नामों से आर्टिफिशियल शुगर को हाइलाइट करती हैं ताकि आप उसे शुगर फ्री मान लें। क्या है वो नाम, जानिए और इनके साइड इफेक्ट्स।

आर्टिफिशियल शुगर के नाम जिनसे आप हैं अंजान

हम आपको ऐसे 10 आर्टिफिशियल चीनियों के नाम बता रहे हैं जो आपके शरीर में शुगर का इनटेक बढ़ा रहे हैं और सेहत को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

अगर फूड लेबल पर OSE, OL  और  Syrup नाम से किसी भी इंग्रेडिएंट के बारे में लिखा गया है, तो वो शुगर का ही एक स्वरूप है। जैसे- Maltose, Glucose, Sucrose, Maltitol, Oxytol, Erythritol, Golden Syrup, Rice Bran Syrup, Malt Syrup, Cane Sugar, Corn Glucose Syrup।

ये भी पढ़ें- Packed Juice सेहत के लिए सही या नहीं? क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

---खबर नीचे जारी है---

जानिए इन आर्टिफिशियल चीनियों के साइड इफेक्ट्स

ये चीनियां आम सफेद चीनी के मुकाबले कहीं ज्यादा हानिकारक मानी जाती हैं। इन चीनियों से न सिर्फ मधुमेह बल्कि कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। जैसे-

sugar side effects

sugar side effects

---खबर नीचे जारी है---

एलर्जी- आर्टिफिशियल चीनियां स्किन एलर्जी के कारक होते हैं। इससे त्वचा पर लालिमा, सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

मोटापा- ये चीनियां इंसान को ज्यादा मोटा करने में सहायक होती हैं। इन चीनियों से इंसान में भूख बढ़ती है, साथ ही मेटाबॉलिज्म को भी खराब करती हैं।

---खबर नीचे जारी है---

खराब एपेटाइट- ऐसी चीनियां शरीर के पाचन को बिगाड़ने में सहायक होती हैं। इसके चलते कई बार लोगों में भूख की कमी आती है, जिससे इंसान कुपोषित हो जाता है।

हाई ब्लड प्रेशर- इन आर्टिफिशियल शुगर के सेवन से शरीर का ब्लड प्रेशर हाई रहता है। हाई बीपी से हार्ट की समस्याएं, किडनी-लिवर की समस्याएं भी बढ़ जाती हैं।

---खबर नीचे जारी है---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Satvic Movement (@satvicmovement)

---खबर नीचे जारी है---

कैसे इनसे बचें?

हालांकि, ये सिर्फ चंद नाम थे जिनके बारे में हमने आपको अवगत करवाया था। पैकेज्ड फूड आइटम्स पर ऐसे ही तकरीबन  60 नामों से चीनी की पहचान छुपाई जाती है। कई रिसर्च में पाया गया है कि चीनी कोकेन से भी ज्यादा एडिक्टिव होती है। ऐसे में इससे बचने का सही तरीका है इन्हें खाने से बचें या फिर ऐसी चीजें खरीदें जिनमें नेचुरल शुगर यानी खजूर, किशमिश और गुड़ का इस्तेमाल होता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- ये है पुरुषों के पेशाब में झाग आने का कारण

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

 

First published on: Sep 05, 2024 04:00 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola