'नहाया, कॉफी पी, डांस किया', चोर ने चार घंटे शोरूम में की मस्ती; फिर ले भागा 5 लाख की बाइक
वीडियो में चोर शोरूम के भीतर मशहूर बॉलीवुड गाने ‘लुंगी डांस’ पर डांस करता हुआ दिख रहा है. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Edited By Arif Khan

Edited By Arif Khan

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में चोरी का एक अजीब मामला सामने आया है. एक चोर ऑटोमोबाइल शोरूम में करीब चार घंटे से ज्यादा रहता है और फिर और 4.71 लाख रुपये की बाइक लेकर भाग जाता है. इस घटना की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में चोर शोरूम के भीतर मशहूर बॉलीवुड गाने ‘लुंगी डांस’ पर डांस करता हुआ दिख रहा है.
यह भी पढ़ें : एनकाउंटर करने में बिज़ी थी गाज़ियाबाद पुलिस, 400 मीटर की दूरी पर चोरों ने लूट ली दुकान
एनडीटीवी ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है, चोर वाराणसी के मंडुआडीह पुलिस स्टेशन इलाके में मोटरसाइकिल शोरूम में करीब साढ़े चार घंटे तक रहा. इस दौरान उसने आराम से अपने लिए कॉफी बनाकर पी. इसके शोरूम के अंदर ही नहाया और अपने कपड़े सुखाए. इसके साथ ही उसने इस दौरान डांस भी किया.
Varanasi: A thief spent 4 hours inside a bike agency, made coffee, took a bath, danced to music, and even dried his clothes before fleeing with the manager’s ₹4.70 lakh KTM bike😭💀 pic.twitter.com/6C5cdMOhnM
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) August 13, 2026
इसके बाद वह स्टोर मैनेजर की 4.71 लाख रुपये की महंगी KTM बाइक लेकर भाग गया. बताया जा रहा है कि चोर शोरूम के अंदर शटर काटकर घुसा था.
यह भी पढ़ें : 22 साल, 26 चोरियां और जेल से छूटते ही 71 लाख का हाथ… 51 तोला सोना उड़ाने वाला शातिर चोर अरेस्ट
वाराणसी पुलिस ने गुरुवार को इस पर बयान जारी किया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पुलिस ने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है. पोस्ट में लिखा है, ‘इस मामले के संबंध में, वाराणसी कमिश्नरेट के मंडुआडीह पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है और जरूरी जांच-पड़ताल की जा रही है.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: