Packed Juice सेहत के लिए सही या नहीं? क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

Packed Juice Side Effects: पैकेट वाले जूस का सेवन दिन पर दिन बढ़ रहा है। भले ही ये जूस ब्रांडेड हों, मगर हेल्दी नहीं हैं। इस पर हाल ही में एक्सपर्ट्स ने खुलासा करते हुए बताया कि ये जूस सिर्फ आपका वजन और ब्लड शुगर बढ़ा रहे हैं। जानिए पूरी बात।

Packed Juice Side Effects

Packed Juice Side Effects

Packed Juice Side Effects: आजकल इंस्टेंट फूड्स का चलन इतना बढ़ गया है कि लोग सुबह से लेकर शाम तक ऐसे भोजन की तलाश में रहते हैं जो जल्दी पक जाए या फिर बनाना ही न पड़े। ऐसा ही कुछ पैकेट वाले जूस के साथ भी है। ब्रांडेड पैकेज्ड जूस का सेवन सालों से चल रहा है। लोग खुद घर में फलों का रस बनाने की जगह इन जूसों को पीना ज्यादा पसंद करते हैं। हाल ही में हुई एक रिसर्च में पता चला है कि ये जूस सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकते हैं। चाहे ये जूस किसी भी ब्रांड के क्यों न हों, इन्हें पीने से सेहत को कोई लाभ नहीं हो रहा है। ऐसे जूस सिर्फ इंसान का मोटापा बढ़ा रहे हैं और डायबिटीज का शिकार बना रहे हैं। जानिए क्या कहा एक्सपर्ट्स ने।

विज्ञापन

एक्सपर्ट्स ने किया खुलासा

फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने नेशनल न्यूट्रिशन वीक 2024 पर पैकेज्ड जूस को लेकर खुलासा करते हुए बताया कि मार्केट में मिलने वाले ये जूस सिर्फ डायबिटीज को बढ़ावा दे रहे हैं और इंसान को मोटा बना रहे हैं। इन जूसों में फाइबर, प्रोटीन, विटामिंस की भी कमी है। इन जूसों में फलों के गुदे से ज्यादा मात्रा में चीनी होती है। इस टीम ने लोगों से ताजे जूस व पैक्ड जूस के बजाय ताजे फलों का सेवन करने पर प्रोत्साहित किया है। फलों को खाने से आपको पर्याप्त मात्रा में फाइबर तथा अन्य न्यूट्रिशन मिलेंगे।

विज्ञापन

अन्य एक्सपर्ट की राय

juice

juice

विज्ञापन

एक अन्य हेल्थ विशेषज्ञ ने बताया कि इस साल की थीम “सभी के लिए पौष्टिक आहार” के तहत कहा कि पैकेज्ड जूस सिर्फ मोटापा बढ़ा रहे हैं। मोटापे से इंसान को कई प्रकार की बीमारियां घेर सकती हैं। ऐसे फलों के रसों में चीनी और अन्य शुगर सब्सटांस होते हैं जो सेहत को सिर्फ नुकसान पहुंचाते हैं। मोटापे का शिकार बच्चे ज्यादा होते हैं क्योंकि वे इन जूसों का ज्यादा सेवन करते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, जूस उतना पोषण नहीं दे पाता जितना कि कोई भी एक पूरा फल दे सकता है। इसलिए जूस के सेवन से परहेज कर ताजे फल खाएं। कई बार ये जूस शरीर के अच्छे एंजाइम्स को भी नष्ट कर देते हैं।\

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ