सेब के पत्ते मानसून की इन 2 बड़ी दिक्कतों को कर सकते हैं दूर, आचार्य बालकृष्ण ने बताए फायदे

Apple Leaves: सेब के पत्तों का सेवन अगर सही तरह से किया जाए तो ये शरीर को फायदे भी दे सकते हैं. यहां जानिए सेब के पत्तों के क्या फायदे हैं और इनका सेवन किस तरह से किया जा सकता है.

Apple Leaves Benefits

सेब के पत्ते किसके लिए अच्छे होते हैं?

Apple Leaves Benefits: सेहत के लिए सबसे लाभकारी फलों में सेब की गिनती होती है. कहते हैं व्यक्ति अगर रोजाना एक सेब खाता है तो डॉक्टर भी दूर रहते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं सेब फल ही नहीं बल्कि सेब के पत्ते और सेब के पेड़ की छाल भी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. सेब के पत्तों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं. ये पत्ते कैल्शियम और पौटेशियम के अच्छे स्त्रोत होते हैं. इन्हें खाने पर शरीर को हार्ट हेल्थ अच्छे रखने वाले गुण भी मिलते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं सेब के पत्तों का अगर सही तरह से सेवन किया जाए तो ये मानसून में होने वाली 2 बड़ी दिक्कतों को दूर कर सकते हैं. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balkrishna) ने बताया है सेब के पत्तों का किस तरह सेवन किया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

सेब के पत्तों के फायदे

आचार्य बालकृष्ण सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में बताते हैं कि सेब के पत्ते को और पेड़ की छाल को 5 से 7 ग्राम लेकर अगर उबालकर और छानकर पी लिया जाए तो कैसा भी बुखार या सर्दी हो, दूर हो जाते हैं. यह गर्म नहीं होता है लेकिन बेहद लाभकारी साबित होता है.

ये फायदे भी मिल सकते हैं

विज्ञापन
  • सामान्य जानकारी के आधार पर शरीर के लिए सेब के पत्तों के कुछ और फायदे भी हो सकते हैं. सेब के पत्तों (Seb Ke Patte) में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो मौसमी दिक्कतों को दूर रखने के साथ ही फ्री रेडिकल्स से होने वाले सेलुलर डैमेज से शरीर को बचाते हैं.
  • इन पत्तों के एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक इफेक्ट्स से खाना खाने के बाद ब्लड ग्लूकोज स्पाइक नहीं होता है.
  • ये पत्ते दिल की सेहत को भी फायदा देते हैं. इनमें इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो हेल्दी एंजाइम एक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं.
  • स्किन की हेल्थ के लिए भी इन पत्तों के बेहद फायदे मिलते हैं. सेब के पत्ते ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं जिससे स्किन डैमेज से बचती है.

किस-किस तरह किया जा सकता है सेवन

सेब के पेड़ की छाल के बगैर सेब के पत्तों से ही हर्बल टी बनाकर पी सकते हैं. हर्बल टी बनाने के लिए गर्म पानी में सूखे सेब के पत्तों को डालकर कुछ देर रखने के बाद पिया जा सकता है. यह कैफीन फ्री हर्बल टी सेहत के लिए अच्छी होती है. इस बात का ध्यान रखें कि सेब के पत्तों के सेवन से पहले आप इन पत्तों को अच्छी तरह साफ कर लें. सूखे सेब के पत्तों के बजाय ताजे सेब के पत्ते भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ