टीबी के शुरुआती लक्षण कैसे होते हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे फैलता है TB और किसे है ज्यादा खतरा

TB Symptoms: ट्यूबरकुलोसिस को समय रहते पहचान लिया जाए तो व्यक्ति को बेहतर इलाज मिल सकता है. ऐसे में इसके शुरुआती लक्षण समय रहते पहचानने बेहद जरूरी होते हैं. यहां जानिए टीबी के क्या लक्षण हैं और किन लोगों को इससे ज्यादा खतरा होता है.

TB Symptoms

टीबी कैसे फैलता है? Image Credits - AI

TB Ke Lakshan: टीबी माइक्रोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस बैक्टीरिया और अन्य बैक्टीरिया से होने वाली बीमारियों के कारण होता है. यह एक ऐसी बीमारी है जिसका समय रहते इलाज ना किया जाए तो यह व्यक्ति की सेहत को बिगाड़ती चली जाती है और जानलेवा साबित हो सकती है. ऐसे में टीबी के लक्षणों (TB Symptoms) को समय रहते पहचानना और इलाज करना जरूरी है. इसी बारे में बता रहे हैं AIIMS के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. अनंत मोहन. एम्स, दिल्ली के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है. वीडियो में डॉक्टर ने बताया कि टीबी कैसे फैलता है, इसके क्या लक्षण होते हैं और किन लोगों को इससे ज्यादा खतरा होता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे फैलता है टीबी

डॉक्टर बताते हैं कि टीबी ड्रॉपलेट इंफेक्शन से फैलता है. टीबी से संक्रमित व्यक्ति अगर खांसता है तो उसके मुंह से निकलने वाले द्रव दूसरे व्यक्ति के मुंह या सांस के जरिए शरीर में जा सकते हैं. यह टीबी के बैक्टीरिया का सामान्य रूट है. इसके अलावा कुछ और तरीके हैं जिनसे टीबी फैलता है लेकिन वे काफी दुर्लभ हैं.

टीबी से किसे है ज्यादा खतरा

विज्ञापन

डॉक्टर बताते हैं कि टीबी किसी को भी हो सकता है. लेकिन, ऐसे कुछ ग्रूप्स हैं जिनमें टीबी की चपेट में आने की संभावना ज्यादा होती है. लोग जो इम्यूनोकोंप्रमाइज्ड होते हैं उनमें टीबी का खतरा ज्यादा होता है. जिन लोगों को कैंसर हो, जो कीमोथेरेपी से गुजर रहे हैं, अनकंट्रोल्ड डायबिटीज है, किडनी फेलियर या जो स्टेरॉइड्स वगैरह ले रहे हैं उनमें टीबी की संभावना ज्यादा होती है. इसके अलावा, वे लोग जो बहुत भीड़भाड़ वाली जगह पर रहते हैं, झुग्गियों में रहते हैं या खराब वेंटिलेशन वाली जगह पर रहते हैं उन्हें टीबी का खतरा ज्यादा होता है.

टीबी के लक्षण कैसे दिखते हैं

विज्ञापन

टीबी के लक्षण उस अंग पर निर्भर करते हैं जिसे टीबी प्रभावित करता है. कुछ सामान्य लक्षण ये हैं –

  • ज्यादातर टीबी के शुरुआती लक्षणों में बुखार आ सकता है जो लंबे समय तक रहता है. यह बुखार कुछ दिनों से लेकर कुछ हफ्तों तक रह सकता है.
  • बुखार के साथ ही खांसी आती है. यह सूखी खांसी भी हो सकती है लेकिन ज्यादातर बलगम वाली खांसी आती है.
  • सांस लेने में दिक्कत हो सकती है, सीने में दर्द हो सकता है और खांसते हुए खून नजर आ सकता है.
  • वजन कम हो सकता है और मरीज की भूख में कमी आ सकती है.

अगर अंग टीबी से ऑर्गन प्रभावित होता है तो लक्षण अलग हो सकते हैं, जैसे अगर दिमाग प्रभावित हुआ है तो अलग लक्षण दिखेंगे, दिल अगर इन्वोल्व्ड है तो लक्षण अलग होंगे और पेट की दिक्कत होगी तो उल्टी या पेट दर्द जैसे लक्षण दिखेंगे, वहीं, अगर हड्डी से जुड़ी दिक्कत होगी तो लक्षणों में जोड़ों का दर्द और सूजन भी शामिल होंगे.

विज्ञापन

क्या टीबी बिना लक्षणों के हो सकता है

डॉक्टर बताते हैं कि टीबी बिना लक्षणों के भी हो सकता है, लेकिन ऐसा सामान्यतौर पर नहीं होता है मगर यह पॉसीबल है. जो लोग इम्यूनोकोंप्रोमाइज्ड होते हैं उनमें टीबी के उस तरह से लक्षण नहीं दिखते हैं जैसे आमतौर पर अन्य लोगों में नजर आते हैं. अगर गहरी जांच की जाए तो पता चलता है कि व्यक्ति को टीबी हो गया है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन


न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ