---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Acharya Balkrishna Health Tips: आंतों में जमा गंदगी को साफ करने का फार्मूला

Acharya Balkrishna Health Tips: आंतों को स्वस्थ रखने के लिए आपको कई चीजों का ख्याल रखना होता है क्योंकि गट हेल्थ का सीधा संबंध इसी से होता है और गट हेल्थ का खराब होना यानी पाचन बिगड़ना। पाचन में कब्ज की समस्या भी शामिल होती है। आचार्य बालकृष्ण से जानिए घरेलू टिप्स।

---विज्ञापन---

Acharya Balkrishna Health Tips: हमारी बॉडी की पाचन क्रिया खराब होने के कई कारण होते हैं, जिसमें आंतों का भी खास कनेक्शन है। आंतों में गंदगी जमा होने से गट हेल्थ खराब हो रही है। आंतों को स्वस्थ रखने के लिए उनका डिटॉक्स करना जरूरी होता है। कब्ज की समस्या पाचन संबंधी परेशानियों में से एक है। पाचन बिगड़ते ही कब्ज, पेट में गैस, एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या बढ़ जाती हैं। आंतें 2 प्रकार की होती हैं, छोटी और बड़ी। अगर इन आंतों में खाना बिना पचे लंबे समय तक रहता है तो वह सड़ने लगता है और फिर उससे कब्ज होने लगती है। कई बार आंतों में सूजन, दर्द और खुश्की, जिससे ब्लोटिंग की समस्या हो जाती है। आइए आचार्य बालकृष्ण से जानते हैं कब्ज से छुटकारा पाने के उपाय।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

इस पर आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर प्रताप चौहान में भी अपनी राय दी थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि आंतों में कमजोरी से ही कब्ज होती है। यह समस्या आंतों में सूजन या संक्रमण से होती है और ये दोनों चीजें आंतों में गंदगी जमा होने से होती है। कब्ज की समस्या में ऐंठन होना, स्किन का ड्राई होना, पेट में दर्द होना, भूख में कमी या ज्यादा भूख लगना भी शामिल हैं। आंतों में गंदगी से अपच की समस्या भी होती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- रोज खाएं 1 कटोरी दही, नहीं होगा कैंसर

आंतों में कमजोरी क्यों होती है?

इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कि पानी कम पीना। क्योंकि पानी कम होने से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या होती है। पानी की कमी से ही पेट की समस्याएं बढ़ जाती हैं। पोषण की कमी से भी आंतों में कमजोरी हो जाती है, खासतौर पर गुड बैक्टीरिया की कमी से।

---विज्ञापन---

पेट साफ करने के उपाय

आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि पेट को साफ करने के लिए आपको कुछ घरेलू उपायों को फॉलो करने की जरूरत होती है। इन टिप्स से मिलेगी राहत

---विज्ञापन---
  • 1. सुबह की शुरुआत प्राणायाम से करें और कुछ व्यायाम भी करना सही रहेगा।
  • 2. आंवले का चूर्ण खाएं।
  • 3. त्रिफला का चूर्ण खाना चाहिए।
  • 4. बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पिएं।
  • 5. डाइट में प्रोबायोटिक फूड्स का सेवन करें, इससे आंतों का स्वास्थ्य बना रहेगा।
  • 6. फाइबर फूड्स का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें।
  • 7. ज्यादा मीठी चीजों का सेवन करने से भी गट हेल्थ बिगड़ती है।

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 18, 2025 02:38 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola