पैरों के तलवों में जलन क्यों रहती है? यह पेरिफेरल न्यूरोपेथी का लक्षण तो नहीं, यहां जानिए Symptoms

Pair Ke Talwe Me Jalan: नैशनल हेल्थ सर्विस, यूके ने बताया पेरिफेरल न्यूरोपेथी क्या है, इसके क्या लक्षण होते हैं और पैरों में जलन होना क्या पेरिफेरल न्यूरोपेथी का लक्षण है या नहीं, जानिए यहां.

Burning Sensation In Feet

पैर के तलवे क्यों जलते हैं? AI Generated Image

Burning Sensation In Feet: क्या आपको भी अक्सर ही पैरों में जलन महसूस होती है? अगर पैरों में जलन होती है, अक्सर सुन्न महसूस होता है और समझ नहीं आता कि इसका सटीक कारण क्या है तो आपको डॉक्टर से जांच जरूर करानी चाहिए क्योंकि इस दिक्कत की वजह पेरिफेरल न्यूरोपेथी हो सकती है. पेरिफेरल न्यूरोपेथी हाथ, पैरों और बांह में होती है लेकिन ज्यादातर इससे पैर ही प्रभावित होते हैं. नैशनल हेल्थ सर्विस, यूके से जानिए पेरिफेरल न्यूरोपेथी (Peripheral Neuoropathy) क्या है, इसके क्या लक्षण होते हैं और इसका इलाज किस तरह किया जाता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

पेरिफेरल न्यूरोपेथी के आधार पर अलग-अलग लक्षण

सेंसरी न्यूरोपेथी – इस स्थिति में दिमाग तक छूने का मैसेज, तापमान का मैसेज, दर्द का मैसेज या किसी और सनसेशन का मैसेज ले जाने वाली नर्व्स डैमेज हो जाती हैं.

मोटर न्यूरोपेथी – इसमें मूवमेंट को कंट्रोल करने वाली नसें डैमेज हो जाती हैं.

विज्ञापन

ओटोनॉमिक न्यूरोपेथी – इसमें वो नसें कमजोर होने लगती हैं जो पाचन, ब्लैडर फंक्शन और ब्लड प्रेशर वगैरह को कंट्रोल करती हैं.

मोनोन्यूरोपेथी – सेंट्रल नर्वस सिस्टम के बाहर की एक सिंगल नर्व डैमेज हो जाती है.

विज्ञापन

पेरिफेरल न्यूरोपेथी में अक्सर ही मरीज को एक या उससे ज्यादा प्रकार की पेरिफेरल न्यूरोपेथी हो सकती है.

सेंसरी न्यूरोपेथी के लक्षण

विज्ञापन
  • ऐसे लगता है जैसे प्रभावित हिस्से पर पिन या सूईं चुभ रही हैं
  • पैरों में सुन्न महसूस होता है और दर्द या तापमान में बदलाव महसूस नहीं होता है
  • पैरों में एकदम से तेज दर्द होता है
  • कुछ हल्का सा भी छू जाता है तो दर्द महसूस होता है
  • बैलेंस बिगड़ जाता है और पैरों की पॉजीशन समझ नहीं आती है.

मोटर न्यूरोपेथी के लक्षण

  • मसल्स में क्रैंप्स या ट्विचिंग होना
  • मसल्स का कमजोर हो जाना या पैरालिसिस होना जिसमें एक से ज्यादा मसल्स प्रभावित होती हैं
  • मसल्स का पतला होना
  • पैर के पंजों को उठाने में दिक्कत आना

ओटोनॉमिक न्यूरोपेथी

विज्ञापन
  • कब्ज या दस्त लग जाना, खासकर रात के समय ये दिक्कतें होना
  • ब्लोटिंग होना, पेट से आवाज आना, बीमार महसूस करना
  • लो ब्लड प्रेशर की दिक्कत जिसमें चक्कर आते हैं, बेहोशी छाने लगती है
  • दिल की धड़कनों का तेज हो जाना
  • जरूरत से ज्यादा पसीने आना
  • पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की दिक्कत होना
  • ब्लैडर खाली होने में दिक्कत आना
  • बाउल मूवमेंट्स पर कंट्रोल हट जाना

मोनोन्यूरोपेथी

  • उंगलियों की सेंसेशन कम होना और कमजोरी महसूस होना
  • डबल विजन यानी एक ही चीज का दो दिखना और आंखों को फोकस करने में दिक्कत आना
  • चेहरे के एक तरफ कमजोरी महसूस होना
  • पैरों में दर्द और कमजोरी महसूस होना, सेनसेशन कम होना.

कैसे होता है पेरिफेरल न्यूरोपेथी का इलाज

विज्ञापन

पेरिफेरल न्यूरोपेथी में समस्या के कारण का पता लगाकर उन कारणों को दूर करने पर फोकस किया जाता है. अगर विटामिन बी12 की कमी है तो उस कमी को पूरा करते हैं, डायबिटीज है तो उसे मैनेज करने की कोशिश की जाती है, लाइफस्टाइल मैनेज करने की कोशिश की जाती है, इसके अलावा नर्व्स का दर्द कम करने पर फोकस होता है. डॉक्टर समस्या के अनुसार इलाज करते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ