बार-बार बनती है गैस? मेथी का पानी और लहसुन समेत इन चीजों से पाएं राहत, स्वामी रामदेव ने बताया आयुर्वेदिक उपाय

Gas Relief Ayurvedic Remedies: गैस की समस्या बहुत परेशान कर देती है. अगर आप भी गैस की समस्या से जूझ रहे हैं और आसान आयुर्वेदिक उपाय तलाश रहे हैं, तो स्वामी रामदेव का आसान उपाय आपके काफी काम आ सकता है.

Ayurvedic Remedies For Gas

गैस की समस्या कैसे ठीक करें. (Image: Pexels)

गैस की समस्या अक्सर लोगों को परेशान करती है, जिससे राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों को रोजाना सुबह खाली पेट दवा खाना पड़ता है. गैस के कारण पेट में दर्द, जलन आदि जैसी समस्या पैदा होने लगती है, जिससे दिन का सुकून और रात की नींद सब खराब हो जाती है. अक्सर लोगों का मानना रहता है कि गैस जैसी समस्या बिना केमिकल वाली दवाओं के आयुर्वेदिक उपायों से ठीक हो जाए, तो अच्छा है. ऐसे में स्वामी रामदेव द्वारा बताए गए उपाय आपके काफी काम आ सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

गैस की समस्या कैसे पैदा होने लगती है?

जानकारी के अनुसार, गैस की समस्या तब पैदा होती है जब पाचन तंत्र में जरूरत से ज्यादा गैस बनने लगती है या गैस आसानी से बाहर नहीं निकल पाती. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे बहुत जल्दी खाना, खाना अच्छी तरह न चबाना, ज्यादा तला-भुना या मसालेदार भोजन करना और लंबे समय तक खाली पेट रहना. इसके अलावा कब्ज, अपच और पाचन तंत्र से जुड़ी कुछ समस्याओं के कारण भी पेट में गैस, भारीपन और पेट फूलने की परेशानी हो सकती है. यह समस्या काफी दिक्कत पैदा करती है, जिस कारण कई लोग सालों साल रोजाना दवाओं पर ही निर्भर रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद आराम नहीं मिलता है.

स्वामी रामदेव ने क्या उपाय बताया?

गैस की समस्या को लेकर स्वामी रामदेव अपनी यूट्यूब वीडियो में कुछ आसान उपायों को अपनाने की बात कहते हैं. स्वामी रामदेव कहते हैं कि गैस न बनें इसके लिए रोज सुबह मेथी का पानी पीएं, अंकुरित मेथी का सेवन करें, लहसुन खाएं खाली पेट, आंवला, एलोवेरा का जूस पीएं, गिलोय का सेवन करें. इसके साथ ही, आप जीरा, धनिया का भी सेवन करें और सुबह चलें, अनुलोम विलोम करने की आदत डालें. अगर गैस बन जाए, तो खाने के बाद छाछ पीएं. स्वामी रामदेव के अनुसार, इस उपाय को अपनाने से जल्द राहत मिलेगी.

विज्ञापन

हालांकि, इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर समस्या लंबे वक्त से बनी है और आम उपायों से भी राहत न मिले, तो बेहतर रहेगा कि आप तुरंत जांच कराएं और डॉक्टर से इस समस्या का इलाज कराएं, क्योंकि कई बार गंभीर बीमारियों के कारण भी गैस की समस्या बन सकती है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.

विज्ञापन

Source: Swami Ramdev

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ