VIDEO: मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत' गाना, जिसने भी सुना हो गया हैरान

BRICS Summit 2026: ब्रिक्स समिट 2026 के मौके पर दुनियाभर के टॉप लीडर्स इस वक्त नई दिल्ली में हैं, इस दौरान मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम एक खास वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. दरअसल उन्होंने 61 साल पुराना वो बॉलीवुड का गाना गुनगुनाया जो आज भी लोगों की जुबान पर होता है.

Narendra Modi Anwar Ibrahim @anwaribrahim

नरेंद्र मोदी और अनवर इब्राहिम (Photo-X/@anwaribrahim)

Malaysian PM Anwar Ibrahim Sings Khwab Ho Tum Ya Koi Haqeeqat: मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने अपनी भारत यात्रा के दौरान बॉलीवुड की पुरानी यादों को ताजा किया. उन्हें 1965 की फिल्म ‘तीन देवियां’ का मशहूर हिंदी गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाते हुए देखा गया, जिसे मशहूर सिंगर किशोर कुमार ने गाया था. बॉलीवुड के इस सॉन्ग को सदाबहार एक्टर देव आनंद के अलाव कल्पना मोहन और सिमी ग्रेवाल पर फिल्माया गया था.

विज्ञापन

होटल में गाना गाते दिखे इब्राहिम

इस पल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. अनवर ब्रिक्स समिट 2026 में शामिल होने के लिए नई दिल्ली में हैं. अपने होटल में बातचीत के दौरान इस सदाबहार गाने का आनंद लेते हुए देखे गए. इस गाने को एसडी बर्मन ने कंपोज किया था और इसके बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे.

विज्ञापन

बॉलीवुड के लिए अनवर का प्यार

संगीत के भरे इस वायरल मोमेंट ये साबित करता है कि बॉलीवुड और हिंदी म्यूजिक को से अनवर इब्राहिम को कितना लगाव है. बॉलीवुड में उनकी दिलचस्पी पहले भी भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बातचीत में झलक चुकी है. मोदी की मलेशिया यात्रा के दौरान, अनवर ने भारतीय नेता की यात्रा का एक ऑफिशियल वीडियो मोंटाज शेयर किया था, जिसमें फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ का मशहूर गाना ‘बोले चूड़ियां’ बज रहा था.

मलेशिया में बॉलीवुड की पॉपुलैरिटी

मलेशिया की आबादी के आंकड़ों के मुताबिक इस देश में करीब 20.07 लाख भारतीय मूल के लोग हैं. यह कुल जनसंख्या का लगभग 5.8% हिस्सा है. मलेशिया के नागरिकों में भारतीय समुदाय की हिस्सेदारी 6.5% है. हालांकि भारत के विदेश मंत्रालय के मुताबिक मलेशिया में लगभग 27.5 लाख पीपुल ऑफ इंडियन ऑरिजिन (PIOs) रहते हैं. मलेशिया में बॉलीवुड सॉन्ग और फिल्में काफी पॉपुलर हैं, और समझ न आने के बावजूद काफी लोग भारतीय फिल्मों के गाने गुनगुनाते हैं.

विज्ञापन

भारत-मलेशिया का मजबूत रिश्ता

अपनी मौजूदा भारत यात्रा के दौरान अनवर इब्राहिम ने भारत की समृद्ध सभ्यता, संस्कृति और इतिहास के बारे में भी पॉजिटिव बातें कहीं. उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत और पाकिस्तान के बीच के लंबित मुद्दों का आखिरकार समाधान हो जाएगा. 2022 में मलेशिया के पीएम बनने के बाद अनवर की ये पहली भारत यात्रा है. इस यात्रा ने द्विपक्षीय संबंधों को भी काफी बढ़ावा दिया है, जिसमें भारत और मलेशिया ने अपने रिश्तों को ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक अपग्रेड किया है. दोनों देशों ने डिजिटल टेक्नोलॉजी और टूरिज्म जैसे क्षेत्रों में कई समझौतों पर भी दस्तखत किए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ