कोलेस्ट्रॉल को करना है कंट्रोल? स्वामी रामदेव ने बताए आसान और असरदार उपाय, जानें कैसे रखें खुद को हेल्दी

Cholesterol Home Remedies: क्या आप भी बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान है और जल्दी इस समस्या से राहत पाना चाहते हैं, बिना किसी केमिकल वाली दवा के? तो आइए आपको स्वामी रामदेव द्वारा बताए गए आसान उपाय के बारे में बताते हैं.

Cholesterol Home Remedies

आयुर्वेद से ठीक करें कोलेस्ट्रॉल की समस्या. (Image: Pexels)

विज्ञापन

अच्छी सेहत के लिए खानपान और लाइफस्टाइल का अच्छा होना बहुत जरूरी है. आप गौर करेंगे कि आज के वक्त में पूरी तरह से फिट व्यक्ति का मिलना रेगिस्तान में पानी ढूंढने जितना मुश्किल हो गया है, हर तरफ लोग किसी न किसी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं और उससे राहत पाने लिए तरह-तरह की दवाइयों का सेवन कर रहे हैं. इन्हीं समस्याओं में एक है कोलेस्ट्रॉल की समस्या, जिसे नजरअंदाज करना दिल से जुड़ी गंभीर बीमारी का खतरा पैदा कर सकती है. अगर आप बिना दवा नेचुरल तरीके से कोलेस्ट्रॉल की समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो आयुर्वेदिक उपाय आपके काफी काम आ सकता है. स्वामी रामदेव ने कोलेस्ट्रॉल को लेकर कुछ उपाय बताए हैं, जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से बच सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सिर्फ मीठा छोड़ने से बात नहीं बनेगी, ब्लड शुगर कंट्रोल न हुआ तो आंखों की रोशनी और दिल पर भी पड़ता है सीधा असर

विज्ञापन

कितनी खतरनाक है हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या?

हाई कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी समस्या है, जिसमें खून में खराब यानी LDL कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है. शुरुआत में इसके कोई खास लक्षण नजर नहीं आते, लेकिन लंबे समय तक कोलेस्ट्रॉल बढ़ा रहने पर धमनियों में प्लाक जमा हो सकता है. इससे खून का प्रवाह प्रभावित होता है और हार्ट अटैक व स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है. अनहेल्दी डाइट, ज्यादा फैट वाला खाना, एक्सरसाइज की कमी, मोटापा, धूम्रपान, उम्र और आनुवंशिक कारण हाई कोलेस्ट्रॉल के जोखिम को बढ़ा सकते हैं. ध्यान रखें कि शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं अच्छा कोलेस्ट्रॉल और बुरा कोलेस्ट्रॉल. LDL बुरा कोलेस्ट्रॉल होता है, जो सेहत बिगाड़ सकता है.

बाबा रामदेव ने क्या उपाय बताए?

लौकी का सेवन: स्वामी रामदेव के अनुसार, कोलेस्ट्रॉल की समस्या से राहत पाने के लिए डाइट में लौकी को शामिल करें. लौकी का जूस, लौकी की सब्जी का सेवन करें.

लहसुन: स्वामी रामदेव के अनुसार, कोलेस्ट्रॉल की समस्या से राहत के लिए खाली पेट लहसुन खाएं. आप लहसुन को हल्के से घी में सेके और फिर खाएं.

विज्ञापन

अर्जुन की छाल और दालचीनी: रामदेव बताते हैं कि कोलेस्ट्रॉल के लिए अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा का सेवन करें

गर्म पानी: स्वामी रामदेव के अनुसार, गर्म पानी का सेवन भी कोलेस्ट्रॉल से राहत के लिए जरूरी है.

विज्ञापन

काला गार्लिक: काला लहसुन (Aged Black Garlic) एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और दिल स्वास्थ्य को सुधारने में मदद कर सकता है.

अर्जुन घनवटी का भी सेवन करें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

SOURCE: SWAMI RAMDEV

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ