नाखून के किनारे की स्किन क्यों फटती है? जानिए हैंगनेल होने की वजह और इससे बचने के तरीके

What is Hangnail: नाखून के किनारे निकलने वाली छोटी सी फटी स्किन को हैंगनेल कहा जाता है. स्किन का रूखापन, बार-बार हाथ धोना, सफाई न करना या ठंडा मौसम होना जैसी आदतें इसके पीछे वजह हो सकती हैं. अगर आपके साथ ऐसा अक्सर होता है तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है. 

how to treat hangnail

हैंगनेल क्या होता है? Image Credit- Freepik

विज्ञापन

नाखून… इंसानों की खूबसूरती का एक हिस्सा है. इसलिए ज्यादातर महिलाएं नाखून का बहुत ही ख्याल रखती हैं. हालांकि, कुछ लोगों को नाखून खाने की आदत होती है, जिससे कई तरह का इंफेक्शन होने का डर रहता है. नाखून टूटने के साथ-साथ कुछ लोगों के अचानक नाखून के किनारे की स्किन बाहर निकल जाती है. यह बहुत ही ज्यादा दर्द करती है, क्योंकि इसे देखकर लोगों को लगता है कि ऐसा पेट की खराबी की वजह से होता है, लेकिन ऐसा नहीं है. इसे हैंगनेल कहा जाता है और यह असल में नाखून के आसपास की सूखी स्किन होती है, जो कई वजहों से बाहर निकलती है.  

इसे भी पढ़ें- Rice Adulteration: क्या चावल में भी होती है मिलावट? ऐसे करें असली और नकली चावल की पहचान 

विज्ञापन

हैंगनेल क्या होता है?

हैंगनेल नाखून के आसपास की स्किन का फटा हिस्सा होता है. यह नाखून के किनारे या जड़ के पास से स्किन बाहर आने लगती है, जो दर्द पैदा करती है. अगर उन्हें खींचा जाए तो बहुत ही दर्द होता है. यह शरीर में विटामिन ए, सी, ई या आयरन की कमी आदि की वजह से हो सकता है. 

नाखून के किनारे की स्किन क्यों फटती है?

  • हैंगनेल होने की कई वजहें हो सकती हैं, जिसमें से कुछ समस्याएं आम हैं जो ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती है.
  • जब नाखून के आसपास की स्किन बहुत सूख जाती है तो उसमें दरार पड़ सकती है. इसी वजह से स्किन का छोटा हिस्सा उखड़कर हैंगनेल बन सकता है.
  • बार-बार हाथ धोने या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने से स्किन का नेचुरल ग्लो कम हो जाता है. इससे नाखून के आसपास की स्किन सूखी और कमजोर होकर फट सकती है. 

साबुन और सफाई करने वाले प्रोडक्ट्स 

  • साबुन, डिटर्जेंट और दूसरे चीजों के संपर्क में आने की वजह से नाखून की स्किन फटने लगती है. कई बार जलन पैदा होने लगती है, जिससे हैंगनेल होने का खतरा काफी बढ़ जाता है. 
  • नाखून चबाने या नाखून के आसपास की स्किन को बार-बार खींचने से छोटी चोट लग सकती है. इससे हैंगनेल बनने के साथ इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है. 

हैंगनेल को खींचकर निकालना क्यों नहीं चाहिए?

हैंगनेल को देखकर उसे तुरंत खींचने का मन करता है, लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए. स्किन खींचने पर आसपास की स्किन भी फट सकती है और खून निकल सकता है. इसके लक्षणों में लालिमा, दर्द, सूजन और कभी-कभी पस भी शामिल हो सकता है. 

हैंगनेल हो जाए तो क्या करें?

अगर हैंगनेल बहुत छोटा है तो उसे खींचने के बजाय स्किन को साफ और नम रखना बेहतर है. बाकी आप इसे काट सकते हैं, जिससे दर्द कम होगा. बाद में आसपास की स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाएं और जरूरत हो तो छोटी पट्टी लगाकर उस हिस्से को सेफ रखें.

विज्ञापन

Source- AAD

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ