---विज्ञापन---

हेल्थ

Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी? जानें स्वामी रामदेव के टिप्स

Baba Ramdev Health Tips:मौसम बदलते ही हमारे शरीर में कुछ न कुछ बदलाव होने लगते हैं। इससे बचने के लिए आपको कुछ जरूरी टिप्स फॉलो करने की जरूरत होती है। आइए आपको स्वामी रामदेव द्वारा शेयर किए गए टिप्स के बारे में बताते हैं।

Baba Ramdev Health Tips: आप लोग स्वस्थ रहने के लिए क्या करते हैं? वैसे तो सभी लोग कहते हैं कि हमें स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी हैबिट्स को फॉलो करना चाहिए, मगर ऐसा करता कोई भी नहीं है। इसमें सबसे बड़ी गलती हम तब करते हैं जब हम सुबह सोकर उठते हैं। जी हां, हम सुबह उठते हैं, काम करते हैं और फिर तुरंत बिना कुछ खाए-पिएं ऑफिस निकल जाते हैं। मगर स्वामी रामदेव कहते हैं कि हमें सुबह उठकर सबसे पहले अपने शरीर को एक्टिव करना चाहिए और बिना ब्रेकफास्ट दफ्तर जाने से बचना चाहिए। बदलते मौसम का हमारे शरीर पर भी असर पड़ता है, जो कि सेहत को खराब कर सकता है। आइए आपको बताते हैं स्वामी रामदेव इस पर क्या राय देते हैं।

ये भी पढ़ें- Vitamin B-12 Benefits: शरीर के लिए क्यों जरूरी यह विटामिन

---विज्ञापन---

क्या बोले स्वामी रामदेव?

स्वामी रामदेव अपने यूट्यूब अकाउंट में वीडियो के माध्यम से लोगों को कहते हैं कि दिन भर ऊर्जा से भरपूर रहने के लिए आपको बेसिक चीजों पर फोकस करना चाहिए। इन बेसिक चीजों में सुबह की एक्टिविटीज शामिल हैं। आपको सुबह के समय शारीरिक गतिविधि को फॉलो करना चाहिए, दिमाग को शांत रखने के लिए मेडिटेशन करें। नाश्ते से पहले आपको सिर्फ पानी, काढ़ा, हर्बल टी या फिर नारियल पानी पीना चाहिए। दिन में खाना सिर्फ 1 बार ही खाना है, वह मील ब्रेकफास्ट है। रात को आपको हैवी मील खाने से बचना चाहिए, कोशिश करें कि रात को साग या सलाद जैसी चीजें खाना फायदेमंद हो सकता है। खाली पेट घी खाना लाभदायक होता है।

---विज्ञापन---

बदलते मौसम में क्या सावधानियां बरतें?

सुबह की शुरुआत हल्के गुनगुने पानी पीने से करें। अस्थमा के मरीज इस पानी में आधा चम्मच नमक मिला सकते हैं। डाइट में मौसमी सब्जियों को ज्यादा से ज्यादा रखें। नाक ड्राई होने की समस्या रहती है, तो आपको स्टीम लेनी चाहिए। साथ ही नाक में नारियल या फिर ऑलिव ऑयल डाल सकते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए एलोवेरा जूस, गिलोय का जूस और संतरा-आंवला जैसे फलों का सेवन करें। साबुत अनाज खाने से शरीर को ताकत मिलती है।

ये भी पढ़ें- Gall Bladder Stone होने के संकेत देते हैं ये 3 बदलाव

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

 

---विज्ञापन---
First published on: Feb 17, 2025 02:03 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola