---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Colon Cancer Prevention Tips: रोज खाएं 1 कटोरी दही, नहीं होगा कैंसर, नई स्टडी में हुआ खुलासा

Colon Cancer Prevention Tips: कैंसर कई प्रकार के होते हैं। इनमें कोलन कैंसर भी शामिल है यानी आंतों का कैंसर। आंतों के कैंसर को लेकर हुई एक नई स्टडी बताती हैं कि आप अगर रोजाना दही खाते हैं तो आंतों के कैंसर से बच सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

---खबर नीचे जारी है---

Colon Cancer Prevention Tips: कोलन कैंसर, कैंसर का एक प्रकार है, जो कि अर्ली स्टेज में ही संभाल लिया जाए, तो बचाव मुमकिन है। कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, जिससे बचाव के लिए खान-पान का सहारा लेना कई बार डाउटफुल हो जाता है। मगर हाल ही में हुई एक स्टडी के अनुसार, पाया गया है कि रोज दही खाने से कोलन यानी आंतों के कैंसर से बचा जा सकता है। यह स्टडी हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के पीएचडी डॉक्टर टोमोटाको उगाई द्वारा की गई थी। आइए जानते हैं स्टडी में क्या पाया गया।

क्या कहती है स्टडी?

इस स्टडी में पाया गया है कि दही में कुछ बैक्टीरिया होते हैं, जो कि हमारी आंतों के स्वास्थ्य को इंप्रूव करते हैं। आंतों की सेहत को बनाए रखने के लिए रोज दही खाना फायदेमंद इसलिए होता है क्योंकि इसमें गुड बैक्टीरिया होते हैं। रिसर्च में 132,000 हेल्थ प्रोफेशनल्स पर इस अध्ययन को किया गया। रिसर्च में दही वाले गुणों को कैंसर विरोधी माना गया है। कोलोरेक्टल कैंसर दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा कैंसर का प्रकार है, जिससे लाखों लोग पीड़ित हैं। रिसर्च में दही खाने से कैंसर के जोखिम को कम करने की बात को सही माना है और इस पर लोगों के खाने-पीने के पैटर्न को भी देखा गया है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Vitamin B-12 Benefits: शरीर के लिए क्यों जरूरी यह विटामिन

और क्या पाया गया?

दही को कोलन को कैंसर से सुरक्षा प्रदान करने वाला फूड माना गया है। कोलन कैंसर का पता लगाना मुश्किल होता है, यहां तक कि नियमित जांच और कोलोनोस्कोपी में भी इसे पकड़ा नहीं जा पाता है। प्रोक्सिमल (Proximal) कोलन में कैंसर सेल्स भी लक्षण सही से स्पष्ट नहीं हो पाते हैं लेकिन तेजी से शरीर के अंदर बढ़ जाते हैं, जिससे उपचार में देरी होती है। देरी से उपचार होने पर बचाव काफी कठिन होता है।

---खबर नीचे जारी है---
Colon Cancer

Colon Cancer

डॉक्टर क्या कहते हैं?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में पाया गया है कि रिसर्च के सीनियर डॉक्टर, डॉ. टोमोटाका उगई ने दही और दही के अलावा अन्य फर्मेंटेड फूड्स को शरीर के लिए काफी लाभकारी बताया है और इन्हें खाने से शरीर से बैड टॉक्सिन्स रिलीज होते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

दही खाने के फायदे

  • पाचन में सुधार
  • कब्ज, एसिडिटी और गैस से राहत दिलाए।
  • इम्यूनिटी बढ़ाएं।
  • बॉडी को कैल्शियम और प्रोटीन देने में लाभकारी।
  • गुड बैक्टीरिया का सोर्स।

ये भी पढ़ें- Gall Bladder Stone होने के संकेत देते हैं ये 3 बदलाव

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 17, 2025 04:35 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola