नाश्ते की इन 5 गलतियों से बढ़ता है डायबिटीज और मोटापे का खतरा, डॉक्टर ने बताई Breakfast Mistakes

Diabetes Diet: खानपान में की गई कुछ गलतियां डायबिटीज और मोटापे का कारण बन सकती हैं. ऐसे में यहां जानिए नाश्ते में किन बातों का खास ख्याल रखना जरूरी होता है.

Breakfast Mistakes

Breakfast Mistakes That Cause Diabetes: इन गलतियों के कारण हो सकती है डायबिटीज. Image Credit- Pexels

विज्ञापन

Healthy Diet: सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी मील होता है लेकिन अगर नाश्ता ही सही ना हो तो कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की संभावना बढ़ जाती है. इसी बारे में बता रही हैं जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके. डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि अगर सुबह का नाश्ता (Breakfast) सही ना हो और नाश्ते में कुछ जरूरी बातों का ध्यान ना रखा जाए तो सेहत खराब होते देर नहीं लगती. नाश्ते की गलतियां डायबिटीज (Diabetes) और वजन बढ़ने की वजह बन सकती हैं. ऐसे में आप भी जानिए डॉक्टर की बताई इन ब्रेकफास्ट मिस्टेक्स के बारे में.

नाश्ते की कौनसी गलतियां बनती हैं डायबिटीज की वजह

कार्बोहाइड्रेट्स खाना

विज्ञापन

डॉ. शालिनी सिंह सालुंके का कहना है कि नाश्ते में की जाने वाली पहली गलती है नाश्ते में सिर्फ उपमा, पोहा या परांठा वगैरह खाना जिनमें कोई प्रोटीन या फाइबर नहीं होता बल्कि सिर्फ कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं. इससे शुगर स्पाइक होने लगती है.

चाय और कॉफी के साथ बिस्कुट या ब्रेड खाना

विज्ञापन

बहुत से लोगों की यह आदत होती है कि वे सुबह चाय या कॉफी के साथ बिस्कुट या ब्रेड खा लेते हैं. इससे शरीर को किसी तरह के पोषक तत्व नहीं मिलते हैं बल्कि शरीर में अनहेल्दी फैट्स और शुगर जाती है जिससे शुगर बढ़ सकती है और मोटापा हो सकता है.

फल के बजाय फलों का रस

विज्ञापन

सुबह साबुत फल खाने के बजाय फलों का जूस (Fruit Juice) पीना भी एक बड़ी गलती है. फलों के जूस पीने पर शरीर को फलों में मौजूद फाइबर नहीं मिलता बल्कि सिर्फ शुगर मिलती है.

देर से नाश्ता करना

विज्ञापन

सुबह समय से नाश्ता ना करना भी एक बड़ी गलती है. अगर 11 या 12 बजे तक कुछ ना खाया जाए और उसके बाद सीधा हाई कार्बोहाइड्रेट्स वाला मील लिया जाए तो इसके कारण शुगर स्पाइक (Sugar Spike) होने लगती है.

कच्चा सलाद खाना

विज्ञापन

कच्ची सब्जियों के सलाद या फिर फलों के सलाद में फाइबर, फ्रुक्टोस और एंटी-न्यूट्रिएंट्स होते हैं जिसके कारण ब्लोटिंग हो सकती है.

कैसा हो सुबह का नाश्ता

विज्ञापन
  • सुबह के नाश्ते का फाइबर से भरपूर होना जरूरी है. आप नाश्ते में ओट्स, पूर्ण अनाज और फल व सब्जियों वाले फूड्स खा सकते हैं.
  • प्रोटीन का सेवन भी एक अच्छा ऑप्शन होता है. अंडे, दही और टोफू अच्छे ब्रेकफास्ट ऑप्शंस हैं.
  • एवोकाडो टोस्ट या फिर पनीर की भुर्जी भी सुबह नाश्ते में खाई जा सकती है.
  • इस बात का ध्यान रखें कि आप फलों का जूस पीने के बजाय ताजा फल खाएं. इससे शरीर को भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है.
  • सब्जियों के बिना पोहा बनाने के बजाय आप ढेर सारी सब्जियों से भरपूर पोहा बनाकर खा सकते हैं.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ