हर दिन 10,000 कदम पूरे करने की डॉक्टर ने बताई ट्रिक, कहा शरीर रहेगा एकदम फिट

10,000 Steps A Day: फिट रहने के लिए रोज कम से कम 10,000 कदम चलने की सलाह दी जाती है लेकिन बिना बाहर जाए यह कैसे हो सकता है, जानिए यहां. डॉक्टर ने शेयर किए कमाल के टिप्स.

Walking Benefits

How To Walk 10,000 Steps: रोजाना 10,000 कदम इस तरह पूरे कर सकते हैं आप.

Healthy Tips: चलना यानी वॉक करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. आमतौर पर रोजाना 10,000 कदम चलने के लिए कहा जाता है. रोज 10,000 कदम चले जाएं तो इससे सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. वॉकिंग (Walking) से कार्डियोवस्कुल हेल्थ अच्छी रहती है यानी दिल की सेहत को फायदे मिलते हैं, इससे मसल्स मजबूत बनती हैं, हेल्दी वेट मैनेज करने में मदद मिलती है, क्रोनिक बीमारियों का खतरा कम होता है और साथ ही स्ट्रेस कम होकर मूड अच्छा रहता है सो अलग. लेकिन, अक्सर ही लोगों को दिन के 10,000 कदम चलने में दिक्कत होती है. कभी घर से बाहर निकलना मुश्किल होता है तो कभी पलंग से नीचे उतरने का ही मन नहीं करता है. ऐसे में अगर आपकी भी यही दिक्कत है तो ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मनन वोरा के बताए टिप्स आपके काम आएंगे. डॉ. मनन ने ऐसी ट्रिक शेयर की है जिससे आप भी बिना ज्यादा जद्दोजहद अपने दिन के वॉकिंग गोल्स पूरे कर पाएंगे.

विज्ञापन

हर दिन 10,000 कदम कैसे चलें | How To Complete 10,000 Steps A Day

डॉ. मनन वोरा का कहना है कि वे हर दिन अपने 10,000 कदम पूरे करने के लिए ज्यादातर एक्टिविटीज को ट्रेडमिल पर चलते-चलते करते हैं. अगर उनकी कोई इम्पोर्टेंट मीटिंग हो या फिर किसी और काम से कोई कॉल आया हो, डॉ. मनन ट्रेडमिल पर चलते-चलते ही बात करते हैं. ऐसा वे दिन में तकरीबन 2 घंटे तो करते ही हैं. अगर आपके पास ट्रेडमिल ना हो तो आप कमरे में या फिर छत पर आम तरीके से भी वॉक कर सकते हैं.

विज्ञापन

सिटिंग को न्यू स्मोकिंग बता रहे हैं डॉक्टर

विज्ञापन

सिटिंग यानी बैठे रहना अब उतना ही खतरनाक है जितना एक समय पर धूम्रपान को कहा जाता था. यह कहना है डॉ. मनन का. डॉक्टर कहते हैं कि हर समय बैठे रहने से आपका वजन बढ़ता है, मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है, भविष्य में किसी ना किसी तरह का दर्द पनपने लगेगा और बैठे रहना डायबिटीज (Diabetes) और दिल की दिक्कतों के रिस्क फैक्टर्स में भी शामिल है. इसीलिए उठना, वॉक करना या कहें एक्टिव रहना बेहद जरूरी है.

कुछ ना कुछ काम करते हुए वॉक की जाए तो इससे आपकी सोचने और समझने की क्षमता भी बढ़ेगी. इससे आप बिना सोचे थोड़ी एक्स्ट्रा कैलोरी भी ले सकते हैं क्योंकि वॉक करने से आपकी कैलोरी तेजी से बर्न होती है.

विज्ञापन

ये टिप्स भी आएंगे काम

  • आपको 10,000 कदम एक बार में पूरे करने की जरूरत नहीं है बल्कि आप चाहे तो अलग-अलग समय पर भी थोड़ी-थोड़ी वॉक कर सकते हैं.
  • वॉक ज्यादा कर सकें इसके लिए थोड़ी दूरी की जगहों पर रिक्शा लेकर जाने के बजाय आप पैदल जा सकते हैं, अपनी गाड़ी को थोड़ी दूर पार्क कर सकते हैं और लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • घर पर गाने सुनते हुए वॉक करें. इस तरह आपको वॉक करना कोई काम नहीं लगेगा बल्कि आप चलते-चलते गाने गाएंगे तो खूब एन्जॉय भी कर पाएंगे.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ