Indira Ekadashi 2026 Today: आज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति, यहां जानिए

Indira Ekadashi Upay: आज 6 अक्टूबर 2026 दिन मंगलवार को पितृ पक्ष की एकादशी तिथि है. आज इंदिरा एकादशी व्रत और एकादशी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. इसके साथ ही आप कई उपायों को कर सकते हैं.

इंदिरा एकादशी 2026

इंदिरा एकादशी पर करें ये खास उपाय (Photo Credit - AI)

Indira Ekadashi Upay: आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. आज के दिन विष्णु भगवान की पूजा के लिए इंदिरा एकादशी का व्रत रखना शुभ माना जाता है. इसके साथ ही आज एकादशी तिथि पर मृत्यु हुए पूर्वजों का श्राद्ध कर सकते हैं. पितृ पक्ष की एकादशी का खास महत्व होता है. यह दिन श्रीहरि की कृपा पाने के साथ ही पितरों को प्रसन्न करने के लिए बेहद शुभ है. आज पितृ पक्ष की एकादशी पर आप व्रत, पूजा-अर्चना और श्राद्ध कर्म के साथ ही कई उपायों को कर सकते है.

विज्ञापन

पितृ दोष से मुक्ति के लिए क्या करें?

आज एकादशी तिथि पर पितरों की आत्मा की शांति के लिए आपको पीपल के पेड़ से जुड़ा उपाय करना चाहिए. ऐसा करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति प्राप्त होगी. इससे पितृ प्रसन्न होंगे और जीवन में चल रही समस्याओं से राहत मिलेगी. पितृ दोष से मुक्ति के लिए यह उपाय करना बहुत ही अच्छा माना जाता है.

विज्ञापन

पीपल से जुड़ा उपाय

धार्मिक मान्यताओं और पुराणों में पीपल के पेड़ में पितरों का वास माना गया है. ऐसे में पीपल के पेड़ की पूजा करने और उपाय करने से पितरों को प्रसन्न कर सकते हैं. आज एकादशी की शाम पीपल के पेड़ की जड़ में काले तिल मिलाकर जल अर्पित करें. पीपल के पेड़ के नीचे घी या तिल के तेल का दीपक जलाएं. आप ॐ सर्व पितृ देवाय नम: मंत्र का जाप करते हुए पीपल के पेड़ की 7 या 11 बार परिक्रमा करें. इन उपायों को करने से पितृ दोष से राहत मिलेगी और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होगा.

विज्ञापन

सुख-समृद्धि के लिए अन्य उपाय

पितरों को प्रसन्न करने और पितृ दोष से राहत के लिए पीपल का उपाय करें. आप एकादशी तिथि पर अन्य कई उपायों को करके जीवन में चल रही मुश्किलों को दूर कर सकते हैं. सुख-समृद्धि और सफलता के लिए घर में कई स्थानों पर दीपक जलाना शुभ होता है. शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं. इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है और मां लक्ष्मी का आगमन होता है. रसोई में दीपदान करें. घर में रसोई को मां अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है. रसोई में चूल्हे या पानी के मटके के पास दीपक जलाएं. इससे अन्न-धन की बरकत बनी रहती है. शाम के समय तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं. ऐसा करने से मां लक्ष्मी और विष्णु भगवान का आशीर्वाद बना रहता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यातओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ