1700 करोड़ कमाकर भी Pushpa 2 नहीं तोड़ पाई ये बड़ा रिकॉर्ड, इस फिल्म के आगे टेके घुटने!

Pushpa 2 Fails To Break This Record: अल्लू अर्जुन की फिल्म ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। फिल्म ने साल की सबसे बड़ी हिट का भी दर्जा हासिल किया। हालांकि फिल्म अब तक एक बड़ा रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है।

pushpa 2 the rule ott release users angry not streaming hindi version

Pushpa 2 OTT. File Photo

विज्ञापन

Pushpa 2 Fails To Break This Record: अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है और अब ये फिल्म रिलीज के 53 दिनों बाद भी दर्शकों को सिनेमाघरों में खींच रही है। जहां एक ओर फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1232 करोड़ रुपये की कमाई की है, वहीं दुनियाभर में इसने 1738 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस आंकड़े के साथ ही ये फिल्म ‘बाहुबली 2’ और ‘KGF 2’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ने में सफल रही है। लेकिन फिर भी ये फिल्म एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर पाई है।

नहीं तोड़ पाई आमिर की फिल्म का रिकॉर्ड 

अल्लू अर्जुन की फिल्म 1738 करोड़ कमाकर भी आमिर खान की ‘दंगल’ के 2040 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड से पीछे है। ‘पुष्पा 2’ ने 53 दिन पूरे कर लिए हैं और अब तक इसने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़े हैं, लेकिन ये फिल्म ‘दंगल’ के रिकॉर्ड को पार करने के लिए संघर्ष कर रही है। हालांकि फिल्म की परफॉर्मेंस में अब थोड़ी गिरावट आनी शुरू हो गई है और शायद इसके लिए एक वजह ये भी हो सकती है कि ये अब अपनी लिमिट पर पहुंच चुकी है।

विज्ञापन

फिल्म के प्रदर्शन को बढ़ावा देने के लिए इसे एक री-लोडेड वर्जन के साथ रिलीज किया गया, जिसमें 20 मिनट का एक्सट्रा फुटेज जोड़ा गया। इस नए वर्जन ने फिल्म को कुछ और समय के लिए दर्शकों के बीच पॉपुलर बनाए रखा है। इसके अलावा हिंदी वर्जन ने दूसरी भाषाओं के मुकाबले ज्यादा कारोबार किया है। इस फिल्म ने खासकर रिपब्लिक डे के दौरान अच्छा परफॉर्म किया, जहां भारी तादाद में दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए आए।

फिल्म की कामयाबी की बड़ी वजह

‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं और इसका निर्देशन किया है सुकुमार ने। फिल्म की सफलता का कारण सिर्फ इसकी स्टार कास्ट और कहानी नहीं है, बल्कि इसके निर्देशन और सिनेमैटोग्राफी की भी अहम भूमिका रही है। ये फिल्म एक्शन, ड्रामा और इमोशन का बेहतरीन मिश्रण है, जिसने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाबी पाई है।

विज्ञापन

फिल्म अब कमाई के मामले में दूसरे नबंर पर 

ये फिल्म किसी भी भारतीय फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिहाज से दूसरे नंबर पर आ चुकी है, लेकिन ‘दंगल’ का रिकॉर्ड अभी भी इससे काफी दूर दिख रहा है। अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या यह फिल्म अपनी दौड़ को आगे बढ़ा पाएगी या फिर इसके कलेक्शन का ग्राफ और भी नीचे जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ