Drishyam 3 Advance Booking: 'दृश्यम 3' ने मेकर्स की कराई चांदी-चांदी, एडवांस बुकिंग में करोड़ों का किया कलेक्शन
Drishyam 3 Advance Booking: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज से पहले ही करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है. 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई की है.
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Pic Credit- District)
Drishyam 3 Advance Booking: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है. मेकर्स ने जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है, तभी से फैंस इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. अजय देवगन और जयदीप अहलावत स्टारर ये फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. सोशल मीडिया पर फिल्म का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. जयदीप अहलावत एक बार फिर अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. वहीं अब फिल्म ने रिलीज से पहले ही मेकर्स की चांदी-चांदी करा दी है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है. चलिए जानते हैं अब तक फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अब तक कितनी कमाई कर ली है.
विज्ञापन
‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग की कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन और जयदीप अहलावत स्टारर इस थ्रिलर क्राइम फिल्म ने रिलीज से पहले ही 19.40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा 26.72 करोड़ है. फिल्म के अब तक 7.64 लाख टिकट्स बिक चुके हैं. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के अभी तक 26,581 शोज बुक हो चुके हैं. फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी अभी तक 12% है. वहीं ये फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है तो अपकमिंग दिन में भी फिल्म का आंकड़ा और बढ़ता दिखाई देने वाला है.
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने एडवांस बुकिंग में ‘दृश्यम 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार ‘दृश्यम 2’ ने एडवांस बुकिंग में 5.09 करोड़ की ही कमाई की थी. वहीं ‘दृश्यम 3’ ने अभी तक ब्लॉक सीट्स के साथ 26.72 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार ‘दृश्यम 3’ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 40 से 60 करोड़ तक की कमाई कर सकती है. फैंस के बीच इस फिल्म का अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है और ये ही वजह है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग की कमाई अपकमिंग दिनों में और बढ़ती नजर आएगी.
‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन के साथ जयदीप अहलावत भी नजर आने वाले हैं. वहीं इन दोनों सितारों के साथ-साथ फिल्म में तब्बू, प्रकाश राज, सौरभ शुक्ला, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर और कमलेश सावंत मुख्य भूमिका में हैं. वहीं अजय देवगन ने इस बात का खुलासा खुद किया है कि ये पार्ट ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी का आखिरी पार्ट होगा. इसके बाद ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी का एक भी पार्ट रिलीज नहीं होगा. ये फिल्म सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है.