बर्थडे के कुछ दिन बाद ही स्टैंड-अप कॉमेडियन का निधन, महज 32 की उम्र में तोड़ा दम

Comedian Neel Nanda Dies: नील नंदा ने हाल ही में अपना 32वां जन्मदिन मनाया था। इस खबर की पुष्टि उनके मैनेजर रहे ग्रेग वीस ने की।

Neel Nanda Dies

image credit: news 24

विज्ञापन

Comedian Neel Nanda Dies: साल खत्म होने में अभी लगभग एक हफ्ते का समय बचा है और इंडस्ट्री से अब एक और दुख भरी खबर सामने आ रही है। लॉस एंजिल्स में रहने वाले 32 वर्षीय स्टैंड-अप कॉमेडियन नील नंदा का निधन हो गया है। नील को जिमी किमेल लाइव और कॉमेडी सेंट्रल के एडम डिवाइन हाउस पार्टी के लिए जाना जाता है। वेरायटी के अनुसार, इस खबर की पुष्टि उनके मैनेजर रहे ग्रेग वीस ने की। वह नंदा को तब से जानते थे, जब वह 19 साल के थे।

अज्ञात है मौत का कारण

विज्ञापन

नील नंदा की मौत का कारण अब तक सामने नहीं किया गया है। उनके निधन के बाद नील के कई साथियों ने उनकी याद में श्रद्धांजलि अर्पित की। कॉमेडी से नंदा में प्यार बचपन से ही शुरू हो गया था। वह एटलैंटा, जॉर्जिया में भारतीय प्रवासी माता-पिता के बच्चे थे। कॉमेडी जगत के अलग-अलग कॉमेडी क्लबों और दोस्तों ने सोशल मीडिया पर शनिवार को नंदा को श्रद्धांजलि दी और उनको याद किया।

गहरे शोक में हैं फैंस

मैनेजर ग्रेग वाइस ने रविवार को टाइम्स के साथ एक बातचीत में कहा, ‘इस समय मैं बस यह कह सकता हूं कि हां, दुर्भाग्यवश 11 साल से मेरे क्लाइंट का निधन हो गया है। नंदा एक महान कॉमेडियन, दोस्त और शानदार इंसान थे।’
हास्य कलाकार नील नंदा की अचानक मौत ने अपने चाहने वालों को गहरे शोक में डाल दिया है। उनकी मौत का कारण अब तक अज्ञात है और इसने उनके चाहने वाले दुखी हैं।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/standup.journal/p/CqMEK3OjaH3/

विज्ञापन

द पोर्ट कॉमेडि क्लब ने दी श्रद्धांजलि

इस बीच द पोर्ट कॉमेडी क्लब ने उनकी विरासत का सम्मान करने के लिए 23 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर संदेश लिखा।
क्लब का संदेश था, बहुत भारी मन से हम कॉमेडी के महान कलाकार नील नंदा को अलविदा कहते हैं। इस खबर से बिल्कुल स्तब्ध हूं। कॉमेडी के लिए इतनी सकारात्मक शक्ति हमारे समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है। रेस्ट इन पीस नील। हमारे मंच और पियानो की शोभा बढ़ाने के लिए धन्यवाद, एक महान हेडलाइनर, बहुत जल्दी चला गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ