Netflix से 'भीख' मांग रहे Dibakar Banerjee! 'तीस' को लेकर निर्देशक परेशान

Dibakar Banerjee: दिबाकर बनर्जी ने तीस नाम से एक फिल्म बनाई है। इस फिल्म की कहानी तीन पीढ़ियों पर आधारित है। इसकी शुरुआत पिछली सदी के आठवें दशक से शुरू होकर साल 2042 पर खत्म होती है।

Dibakar Banerjee

image credit: social media

Dibakar Banerjee: जब कभी भी कोई भी निर्देशक फिल्म बनाता है, तो वह चाहता है कि उसकी फिल्म को सभी लोग प्यार दें, उसे देखें और पसंद करें। साथ ही साथ फिल्म को लेकर उसकी अच्छाई और खामी का भी जिक्र करें। लेकिन क्या हो जब निर्देशक फिल्म तो बना ले लेकिन उसे लोगों को दिखाने के लिए प्लेटफॉर्म ही न मिल पा रहा हो, ऐसे में दिल टूटना तो लाजमी है। कुछ ऐसा ही हो गया है खोसला का घोसला फिल्म के निर्देशक दिबाकर बनर्जी (Dibakar Banerjee) के साथ। दिबाकर अपनी फिल्म को लेकर काफी परेशान हैं।

विज्ञापन

तीन पीढ़ियों पर आधारित है कहानी

विज्ञापन

दिबाकर बनर्जी ने तीस नाम से एक फिल्म बनाई है। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, मनीषा कोइराला, नीरज काबी और शशांक अरोड़ा जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म ने रोक रखा है। दिबाकर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह इस फिल्म से उबर नहीं पा रहे हैं। इस फिल्म की कहानी तीन पीढ़ियों पर आधारित है। इसकी शुरुआत पिछली सदी के आठवें दशक से शुरू होकर साल 2042 पर खत्म होती है।

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स से मांग रहा भीख

डिजिटल प्लेटफॉर्म द्वारा फिल्म की रिलीज की रोक के बारे में उन्होंने कहा, डिजिटल प्लेटफॉर्म ने पहले कहा कि वह फिल्म की रिलीज को लेकर पूरी तरह से सुनिश्चित नहीं हैं कि यह फिल्म के रिलीज करने का सही समय है या नहीं। बाद में फिर उन्होंने कहा कि यह फिल्म उनकी लिस्ट में सही बैठती नहीं है। अब मैं सभी के दरवाजे खटखटा रहा हूं और नेटफ्लिक्स से भी फिल्म को खरीदने की भीख मांग रहा हूं।

विज्ञापन

शाहरुख संग नहीं करना चाहते काम

दिबाकर कहते हैं कि वह अपनी फिल्म के लिए विदेश में जाकर भी लोगों से मिल रहे हैं, ताकि कोई उनकी फिल्म को खरीदकर रिलीज कर दे। इसके अलावा हाल ही में दिबाकर ने शाहरुख खान के साथ काम न करने को लेकर भी बात रखी थी। उन्होंने कहा कि वह शाहरुख और रणबीर जैसे सितारों के साथ काम नहीं करना चाहते हैं। इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने इन सितारों के स्टार सिस्टम को बोरिंग करार दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ