हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: 'एक अनाथ हूं आज…', UK07 Rider Anurag Dobhal का एक्सीडेंट के बाद पहला पोस्ट

Oscars 2026 in Hindi: 98वें अकादमी अवॉर्ड से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

विज्ञापन
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Live Updates

00:01 (IST) 18 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 44 साल पहले आई धर्मेंद्र की वो फिल्म, जिसमें डबल रोल में थे हीमैन

बॉक्स ऑफिस पर कई ऐसी फिल्में आई हैं, जिन्होंने ना सिर्फ दर्शकों का दिल जीता बल्कि ये फिल्में आज भी लोगों को याद हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही सुपरहिट फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसमें धर्मेंद्र डबल रोल मे थे. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

23:42 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 'एक अनाथ हूं आज...', UK07 Rider Anurag Dobhal का एक्सीडेंट के बाद पहला पोस्ट

मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने एक्सीडेंट के बाद पहला पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में अनुराग अस्पताल के बेड पर नजर आ रहे हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए अनुराग ने बेहद इमोशनल कैप्शन लिखा है. अनुराग के इस पोस्ट पर फैंस और यूजर्स के रिएक्शन भी आ रहे हैं. अनुराग ने अपने पोस्ट में लिखा कि कभी सोचा नहीं था कि जिंदा रहूंगा, जिस रास्ते में गया था, वहां से आना नामुमकिन था. मेरे लिए ये सब एक मिरिकल से कम नहीं है. एक अनाथ हूं आज... अनुराग ने आगे क्या लिखा इसके लिए आप उनके पोस्ट को देख सकते हैं.

23:14 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 2 घंटे 30 मिनट की वो हॉरर-कॉमेडी फिल्म, जिसने OTT पर मचाई धूम

भारतीय सिनेमा की कुछ फिल्में ऐसी हैं, जो कम बजट में बनती हैं, लेकिन कमाई के मामले में बड़ा धमाका कर देती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही मलयालम फिल्म के बारें में बता रहे हैं. आइए जानते हैं... पढ़ें पूरी खबर...

21:56 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Dhurandhar के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में पहुंचे Ranveer-Sara, वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का आज 17 मार्च को म्यूजिक लॉन्च इवेंट था. इस इवेंट में रणवीर और सारा अर्जुन भी पहुंचे थे. सोशल मीडिया पर इवेंट से दोनों का वीडियो सामने आया है. पढ़ें पूरी खबर...

21:06 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Oscars में Dharmendra का अपमान! Hema Malini के गुस्से के बाद एग्जीक्यूटिव की सफाई

सिनेमा के सबसे बड़े अवॉर्ड ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 में कुछ ऐसा हुआ, जिसने इंडियन फैंस को नाराज कर दिया है. इस मामले पर अब खुद ऑस्कर्स के एग्जीक्यूटिव ने सफाई दी है. देखें वीडियो

20:10 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Dhurandhar 2 के साथ रिलीज हो रही ये मूवी, चौंका देगी इस फिल्म की टिकट प्राइज

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' के साथ बॉक्स ऑफिस पर एक और फिल्म आ रही है, जिसकी टिकट की कीमत किसी को भी हैरान कर सकती है. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है? पढ़ें पूरी खबर...

19:51 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Dhurandhar का नया म्यूजिक एल्बम रिलीज

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का नया म्यूजिक एल्बम रिलीज हो गया है. इस म्यूजिक एल्बम में 'धुरंधर का टाइटल ट्रैक, गहरा हुआ, शरारत, मूव इश्क इश्क, रंबा हो, एज एज, रन डाउन द सिटी मोनिका, इश्क जलाकर कारवां, तेरे नी करारन, लूट ले गया, नाल नचना' जैसे गाने शामिल हैं.

19:31 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: सुनीता अहूजा ने पैपराजी को दी इफ्तारी, कही ये बात

गोविंदा की वाइफ सुनीता अहूजा ने पैपराजी को इफ्तारी दी है. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है. वीडियो में सुनीता कहती हैं कि मैं आप लोगों के साथ हर एक त्योहार मनाती हूं क्योंकि मैं जानती हूं कि आप कितनी मेहनत करते हैं.

19:20 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Nora Fatehi के गाने ‘सरके चुनार’ के प्रोड्यूसर्स के खिलाफ FIR की मांग

बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही और दिग्गज अभिनेता संजय दत्त का गाना ‘चुनर सरके’ विवादों में घिरा हुआ है. इस गाने को लेकर हर तरफ बवाल मचा हुआ है. पढ़ें पूरी खबर...

19:17 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: क्या इंफ्लुएंसर आवेज दरबार और नगमा का हुआ ब्रेकअप?

सोशल मीडिया पर इंफ्लुएंसर आवेज दरबार और नगमा मिराजकर के रिश्ते को लेकर कई रूमर्स चल रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि उनका ब्रेकअप हो चुका है. आइए जानते हैं ऐसी अफवाहें अचानक से क्यों उठना शुरू होने लगीं. पढें पूरी खबर...

18:47 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: इस हफ्ते सिनेमाघरों में देखने को मिलेंगी Dhurandhar 2 से लेकर Assi जैसी 5 धांसू फिल्में

जल्द ही सिनेमाघरों में धुरंधर 2 रिलीज होने वाली है. लेकिन इस फिल्म के साथ साथ सिनेमाघरों में 4 और धांसू फिल्में आपको देखने को मिलेंगी. इन सभी फिल्मों ने भी दर्शकों का खूब दिल जीता है. अब देखने वाली बात यह है कि इन सभी फिल्मों के घमासान में किस फिल्म दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार मिलता है. पढें पूरी खबर...

18:33 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 6 स्टार किड्स, जिनके लिए OTT बना वरदान, थिएटर छोड़ Netflix से किया डेब्यू

आउटसाइडर्स हों या फिर इनसाइडर्स...हर कोई सिनेमा जगत में अपना करियर शुरू करने के लिए पहले थिएटर को चुनता है. लेकिन, पिछले दो-तीन सालों में कई ऐसे स्टार किड्स रहे, जिन्होंने डेब्यू के लिए OTT को चुना. चलिए बताते हैं उनके बारे में. पढ़िए पूरी खबर.

18:31 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: क्या जल्द Rahul Mody से शादी करने वाली हैं Shraddha Kapoor?

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक बार फिर से अपनी शादी की रूमर्स को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. आइए जानते हैं कि आखिर कहां से फिर इन अफवाहों को हवा मिली? पढ़ें पूरी खबर...

18:18 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Dhurandhar 2 के एल्बम लॉन्च इवेंट से आई पहली तस्वीर

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का आज 17 मार्च को एल्बम लॉन्च इवेंट है. इस इवेंट का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. अब फिल्म के एल्बम लॉन्च इवेंट की पहली तस्वीर सामने आ गई है, जो इंटरनेट पर आते ही छा गई है. फिल्म 'धुरंधर 2' का एल्बम लॉन्च इवेंट जल्द ही शुरू होने वाला है. हर कोई इसके शुरू होने का इंतजार कर रहा है.

18:12 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: सोहेल खतुरिया से तलाक के बाद हंसिका मोटवानी पहुंचीं स्वर्ण मंदिर

अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने अपने पति सोहेल खतुरिया से तलाक ले लिया है. तलाक के बाद अब हंसिका स्वर्ण मंदिर पहुंची हैं, जिसकी फोटोज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.

17:37 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: बादशाह के बाद गिप्पी ग्रेवाल को मिली जान से मारने की धमकी

फिल्म इंडस्ट्री में गैगंस्टर्स की लगातार दहशत देखने के लिए मिल रही है. बादशाह के बाद गिप्पी ग्रेवाल को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि उन्हें गोल्डी बराड़ ने जान से मारने की धमकी दी है, जिसके बाद उनके फैंस चिंता में आ गए हैं. पढ़िए पूरी खबर.

17:33 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Dhurandhar 2 के इस एक्टर को क्यों मिल रही धमकी?

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की हर तरफ चर्चा हो रही है. फिल्म के हर किरदार को लोगों का प्यार मिल रहा है. इस बीच अब एक एक्टर को धमकी मिल रही है. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर...

17:15 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: एक महीने के बाद सलमान खान के पिता को अस्पताल से मिली छुट्टी- रिपोर्ट

सलमान खान के पिता सलीम खान को एक महीने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. रिपोर्ट्स की मानें, तो सलीम खान को आज 17 मार्च को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज मिल गया है. सभी सलीम खान के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

17:06 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 12 साल पहले आई क्राइम थ्रिलर फिल्म, जो 'दृश्यम' का भी है बाप

अगर क्राइम थ्रिलर फिल्मों के दीवाने हैं और 'दृश्यम' जैसी फिल्में देखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको 12 साल पुरानी एक ऐसा क्राइम थ्रिलर के बारे में बता रहे हैं, जिसके आगे अजय देवगन भी फिल्म को भूल जाएंगे. पढ़िए पूरी खबर.

16:21 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: क्या अब तक की सबसे लंबी फिल्म है Dhurandhar 2?

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' अबतक की सबसे लंबी इंडियन फिल्मों में से एक है. आइए जानते हैं कि ये फिल्म कितनी लंबी है और इसका रनटाइम क्या है? पढ़ें पूरी खबर...

16:09 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 1 घंटे 59 मिनट की वो फिल्म, जिसको Cannes Film Festival में मिला था 22 मिनट का स्टेडिंग अवोशन

कुछ फिल्में इतनी शानदान होती हैं, जिन्हें देखकर बड़े बड़े दिग्गज भी हैरान रह जाते हैं. ऐसी ही एक फिल्म ने Cannes Film Festival बैठे लोगों का दिल जीत लिया, जिसकी वजह से वहां बैठे सभी लोगों ने इस फिल्म 22 मिनट तक स्टेडिंग अवोशन दिया था. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में. पढें पूरी खबर...

16:09 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: अवेज दरबार को नीलम गिरी ने भोजपुरी गाने पर नचाया

अवेज दरबार का बर्थडे पार्टी से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी के साथ नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस ने उन्हें पवन सिंह के भोजपुरी सॉन्ग 'राजा के दिलवा' पर डांस करवाया. देखिए वीडियो.

15:47 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: यूट्यूब से हटाया गया नोरा फतेही और संजय दत्त का गाना 'सरके चुनर तेरी'

नोरा फतेही और संजय दत्त का गाना 'सरके चुनर तेरी' को लेकर विवाद जारी है. इसी बीच अब बड़ा बवाल देखते हुए मेकर्स ने इस गाने को यूट्यूब से हटा लिया है. इस गाने को फिल्म 'केडी- द डेविल' में फिल्माया गया. इस गाने को लेकर फिल्म से लेकर राजनीतिक गलियारों में भूचाल मचा हुआ है.

15:40 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: अवेज दरबार और नगमा का हुआ ब्रेकअप?

अवेज दरबार और नगमा 'बिग बॉस 19' के फेमस कपल रहे. शो के बाद भी दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जाता रहा है. कपल अपनी शादी को लेकर भी काफी चर्चा में रहा है. ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि इनका ब्रेकअप हो गया है. दरअसल, ये कयास तब शुरू हुए जब अवेज के बर्थडे सेलिब्रेशन में परिवार और बिग बॉस कंटेस्टेंट्स पहुंचे थे लेकिन नगमा नहीं दिखीं साथ ही ये भी नोटिस किया गया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर भी कोई बर्थडे नोट भी नहीं शेयर किया था.

15:07 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Dhurandhar 2 का बवंडर, अब 24 घंटे चलेंगे शोज

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है लेकिन इसके पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और इसने धांसू कमाई भी कर डाली है. पढ़िए पूरी खबर.

14:25 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: काम पर लौटीं रश्मिका मंदाना, 'मैसा' के सेट से इंस्टाग्राम पर दिया बड़ा अपडेट

शादी के बाद, रश्मिका मंदाना ने 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक 'मैसा' की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है. 'अनफॉर्मूला फिल्म्स' के बैनर तले बन रही यह फिल्म रश्मिका के करियर का एक बड़ा प्रोजेक्ट मानी जा रही है. शादी के बाद अब अभिनेत्री काम पर वापस लौट चुकी हैं. उन्होंने मैसा के सेट से इंस्टाग्राम पर बड़ा अपडेट दिया है.

https://www.instagram.com/stories/rashmika_mandanna/3854635118938492414/?utm_source=ig_story_item_share&igsh=MXBidGZ0OXhqeDEz

14:23 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने पर NHRC ने मांगा जवाब

नोरा फतेही और संजय दत्त का गाना ''सरके चुनर तेरी सरके'' इन दिनों काफी विवादों में घिरा हुआ है. फिल्म 'केडी द डेविल' में इस गाने को फिल्माया गया है. गाने के बोल को अश्लील करार दिया जा रहा है. इसे लेकर दिल्ली हाई कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को शिकायत भेजी है. उन्होंने इस लिखित शिकायत में फिल्म के कथित अश्लील गाने पर रोक लगाने और उसे हटाने की मांग की है. आरोप है कि फिल्म का यह गाना अश्लील और अभद्र है. जिससे समाज में गलत मैसेज जा सकता है. साथ ही राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी हाल ही में रिलीज हुए ‘केडी द डेविल’ के गाने 'सरके चुनर' में कथित तौर पर आपत्तिजनक और डबल मिनिंग वाले बोलों के इस्तेमाल को लेकर एक नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

14:14 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: अश्लीलता की सारी हदें पार, Nora Fatehi के इस नए गाने ने मचाया तहलका

फिल्मों में कई बार कुछ व्यूज के लिए भद्दे गाने बना दिए जाते हैं, जिनके बोल इतने खराब होते हैं, जिन्हें किसी सभ्य समाज में सुना नहीं जा सकता. ऐसा ही इस कन्नड़ फिल्म का नया गाना वायरल हो रहा है, जिसमें इस्तेमाल किए गए भद्दे बोल पर एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही डांस कर रही हैं. इस बात पर बवाल मच गया है. पढें पूरी खबर...

13:38 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Dhurandhar 2 से कटा इस हसीना का पत्ता, खुद किया अपने Exit का बड़ा खुलासा

जल्द ही सिनेमाघरों में Dhurandhar 2 रिलीज होने वाली है. इसी बीच इस हसीना ने फिल्म में अपने Exit को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने खुद बताया कि वे सिर्फ धुरंधर में नजर आएंगी. धुरंधर 2 में उनका रोल नहीं दिखेगा. पढें पूरी खबर...

13:33 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: आजादी के दिन रिलीज हुआ 3 मिनट 26 सेकंड का गाना, जिसे सुनने के बाद तिलमिला उठे थे लोग

नोरा फतेही का गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर काफी विवाद जारी है. ऐसे में आपको 78 साल पहले रिलीज हुई फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसके एक गाने ने जमकर बवाल काट दिया था. चलिए बताते हैं इस कॉन्ट्रोवर्सियल सॉन्ग के बारे में. पढ़िए पूरी खबर.

12:55 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: मां बनने वाली हैं ये बड़ी टीवी एक्ट्रेस, कभी इनके शो की रहती है टॉप TRP

टीवी जगत से बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. ये हैं मोहब्बतें की लीड एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी जल्द ही मां बनने वाली हैं. इस खबर से पूरी टीवी इंडस्ट्री में जश्न का माहौल है. शादी के 10 साल बाद दिव्यांका और उनके पति विवेक के घर में किलकारी गूंजने वाली है. पढें पूरी खबर...

12:27 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: ऋतिक रोशन और प्राइम वीडियो की नई पारी

प्राइम वीडियो की यह आने वाली ऑरिजनल फिल्म 'मेस', ऋतिक रोशन और ईशान रोशन द्वारा उनके बैनर 'HRX फिल्म्स' (फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शंस की एक डिवीजन) के तहत बनाई जा रही है. इस प्रोजेक्ट में राजेश ए. कृष्णन की 'सोडा फिल्म्स लैब' भी उनके साथ जुड़ी है. राजेश ए. कृष्णन के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का प्रोडक्शन जल्द ही शुरू होने वाला है.

12:08 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: खौफनाक लुक्स के साथ Dune 3 कब रिलीज होगी?

साइंस और फिक्शन प्रेमियों के लिए खुशखबरी है. Dune 3 का फर्स्ट लुक आउट हो चुका है. इस बार तीसरा सीजन आने वाला है. आइए जानते हैं कि कब Dune का तीसरा पार्ट रिलीज होने वाला है. फर्स्ट लुक बड़ा खौफनाक है, जिसने फैंस की धड़कने और बढ़ा दी हैं. पढें पूरी खबर...

11:36 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 35 के बाद इस मूलांक को मिलती है बड़ी सफलता

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक के जातकों के अंदर समय के अनुसार परिवर्तन आता है. जैसे कि शिल्पा शेट्टी. वे पहले से ज्यादा आध्यात्म और योग की तरफ जा चुकी हैं. इसके पीछे उनके मूलांक का बड़ा हाथ हैं. आइए जानते हैं इस अंक की खासियत. पढें पूरी खबर...

11:27 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए आलिया भट्ट-रणबीर कपूर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हांगकांग में अपनी छुट्टियां मनाकर वापस मुंबई लौट आए हैं. हाल ही में कपल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. सोशल मीडिया पर रणबीर और आलिया का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

10:54 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: महाराष्ट्र के सीएम से मिले आमिर खान और एक्स वाइफ किरण राव

आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ किरण राव ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है. सोशल मीडिया पर दोनों की मुलाकात की फोटोज काफी वायरल हो रही है.

10:16 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: डेविड धवन ने ऋषि कपूर को किया याद

डेविड धवन हाल ही में नेटफ्लिक्स के 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आए. इस दौरान उन्होंने ऋषि कपूर को याद किया. डायरेक्टर ने कहा कि ऋषि कपूर को शाम 7 बजे के बाद काम करना पसंद नहीं था. उन्होंने रूल बनाया हुआ था.

09:30 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: कृतिका कामरा को दुल्हन बने देख इमोशनल हो गए थे गौरव कपूर, वीडियो वायरल

कृतिका कामरा और गौरव कपूर शादी के बंधन में बंध चुके हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गौरव कपूर कृतिका कामरा को देखकर इमोशनल हो गए. सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं.

09:03 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: आयुष्मान खुराना ने Saadi Galli का नया वर्जन किया अपलोड

आयुष्मान खुराना ने अपने गाने Saadi Galli का नया वर्जन सोशल मीडिया पर शेयर किया है. ये गाना तेजी से वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम पर भी ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं.

08:20 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 46 के हुए एक्टर निकितन धीर

फेमस एक्टर निकितन धीर आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं. 'चेन्नई एक्सप्रेस' से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले निकितन धीर कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं. वहीं एक्टर की पत्नी कृतिका सेंगर भी टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. एक्टर के पिता की बात करें तो वो भी बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर रहे हैं. निकितन धीर दिवंगत एक्टर पंकज धीर के बेटे हैं.

07:52 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर 2' की एडवांस बुकिंग

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर छाई हुई है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 29.02 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म के शोज 15479 बुक हो चुके हैं. इन आंकड़ों के हिसाल से रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक हो सकती है.

07:29 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: एक्ट्रेस नवनींद्र बहल का हुआ निधन

एक्ट्रेस नवनींद्र बहल अब हमारे बीच इस दुनिया में नहीं हैं. एक्ट्रेस का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है. नवनींद्र बहल के निधन की जानकारी उनके बेटे और फिल्म निर्माता कानू बहल ने दी है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को उनके फैंस भी श्रद्धांजलि दे रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर

07:00 (IST) 17 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Toxic फेम एक्टर ने ईरान-इजराइल की लड़ाई के बीच बताया दुबई का हाल

'टॉक्सिक' मूवी फेम एक्टर विवेक ओबेरॉय ने ईरान-इजराइल की लड़ाई पर चुप्पी तोड़ी है. एक्टर ने इस लड़ाई के दौरान दुबई की स्थिति के बारे में भी बताया है. विवेक ओबेरॉय ने कहा कि दुबई में लोगों का जीवन सामान्य और शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है. एक्टर ने आगे कहा कि पुरानी कहावत है, तूफान गहरे समुद्र की मछलियों को परेशान नहीं करता. यानी बाहर चाहे कितनी भी हलचल हो, जो अंदर से मजबूत होते हैं वे ज्यादा प्रभावित नहीं होते.

23:19 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: हॉरर-कॉमेडी का मजा लेना है तो देखें 'Prakambanam'

आपको ओटीटी पर हॉरर-कॉमेडी फिल्में देखने पसंद है, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी हॉरर कॉमेडी फिल्म लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपको डर के साथ हंसी भी आएगी. यह फिल्म 14 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जा चुकी है. पढ़े पूरी खबर...

22:50 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: एयरपोर्ट पर पिता संग ब्लैक स्कर्ट-हूडी में नजर आई Tamannaah Bhatia

साउथ अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अपने पिता के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकते है कि ब्लैक स्कर्ट और ब्लैक हूडी में नजर आ रही है. इतनी ही नहीं ब्लैक हैंड बैग भी कैरी किया हुआ है.

22:16 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: आवेज दरबार ने फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे

बिग बॉस 19 फेम आवेज दरबार ने आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आवेज दरबार अपने माता-पिता के साथ नजर आ रहे है.

21:50 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: रश्मिका मंदाना ने शेयर किया हल्दी का फोटो, लिखा प्यारा सा कैप्शन

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने हाल ही में शादी की है. लेकिन आज रश्मिका ने अपने इंस्टा हैंडल पर हल्दी की फोटोज शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'यह हल्दी + होली जैसा ज़्यादा था.हम रंगों में इतने सराबोर और डूबे हुए थे कि अब भी मेरे बालों में थोड़ा-सा लाल रंग बाकी है'. इतना ही नहीं उन्होंने उदयपुर में मौजूद ITC होटल्स का शुक्रिया भी किया है.

21:33 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: इंस्टा पोस्ट में छलका जन्नत जुबैर का दर्द, पनवेल हाईवे पर हुआ हमला

फेमस टीवी अभिनेत्री और सोशल मीडिया संश्लेषण जन्नत जुबैर और उनके छोटे भाई अयान पर हाल ही में हमला किया गया था. यह हमला पनवेल हाईवे पर हुआ था. हालांकि, अब दोनों सुरक्षित हैं और पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है. दरअसल इसकी जानकारी जन्नत जुबैर ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की है.

21:09 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Nora Fatehi के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ पर विवाद

बॉलीवुड की मशहूर डांसर नोरा फतेही के नए गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ के लिरिक्स को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है. इतना ही नहीं सिंगर अरमान मलिक ने भी इस गाने को लेकर निराशा जाहिर की है. चलिए जानते हैं इस गाने के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

20:56 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 'हवा हवा’ गाने के लिए इस पाकिस्तानी सिंगर ने धुरंधर के मेकर्स से वसूले 46 लाख रुपये

पाकिस्तान के मशहूर सिंगर हसन जहांगीर ने फिल्म 'धुरंधर' का गाना 'हवा हवा' को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि फिल्म 'धुरंधर' में उनका गाना इस्तेमाल करने के लिए मेकर्स उन्हें 50,000 डॉलर यानी 46 लाख रुपये दिए थे. पढ़ें पूरी खबर...

20:03 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: पाकिस्तान पर बनीं इन 5 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था गदर, देखें लिस्ट

बॉलीवुड में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के ऊपर कई ऐसी फिल्में बनी है, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. इन फिल्मों ने पाकिस्तानियों की नींद उड़ा दी है. पाकिस्तान पर बनी इन 5 फिल्मों को देशभर में खूब पसंद किया गया था. यह फिल्म देखते ही देशभक्ति का जज्बा भर जाता है. चलिए जानते हैं उन पांच फिल्मों के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

19:35 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: फिल्म साइन करते ही करोड़ों मांगती हैं साउथ की ये 5 एक्ट्रेसेज

बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा की हसीनाएं अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रही हैं. लेकिन क्या आपने सोचा है कि यह एक्ट्रेसेस फिल्म के लिए कितना फीस चार्ज करती है. आज हम आपको साउथ की पांच लेडिस सुपरस्टार के बारे में बताएंगे जो एक फिल्म के लिए करोड़ों की फीस लेती है. पढ़िए पूरी खबर...

18:35 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: तमन्ना भाटिया का डांस वीडियो हुआ वायरल

साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. देखें वीडियो.

18:11 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर 2' ही नहीं, बल्कि इस साल रिलीज होंगी ये 6 धांसू एक्शन फिल्में

रणवीर सिंह स्टारर एक्शन फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar The Revenge) रिलीज होने के लिए तैयार है. इस स्पाई एक्शन फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसमें जबरदस्त एक्शन देखने के लिए मिलने वाला है. पढ़िए पूरी खबर.

17:34 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Prime Video पर आते ही नंबर 1 बनी 5 एपिसोड की ये सीरीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होती ही इस ड्रामा सीरीज ने अपना कब्जा जमा लिया है. इस सीरीज ने सिर्फ दो दिनों में नंबर वन बन गई है. चलिए जानते हैं इस ड्रामा सीरीज के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

17:12 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: राम-सीता प्रिंटेड साड़ी से पसीना पोछने पर ट्रोल हुईं तान्या मित्तल

'बिग बॉस 19' फेम तान्या मित्तल अपने एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें उनके लुक की काफी चर्चा हो रही है. वो हाल ही में एक इवेंट में राम-सीता प्रिंट वाली साड़ी में पहुंचीं, जिसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बाद बवाल मच गया. पढ़िए पूरी खबर.

16:48 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: आमिर खान की ‘3 इडियट्स’ के मुरीद हैं अभिषेक शर्मा

भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा, आमिर खान की फिल्मों के बड़े फैन हैं. हर्षा भोगले से बातचीत के दौरान जब अभिषेक से उनकी पसंदीदा फिल्म या एक्टर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया, 'मेरी पसंदीदा फिल्म '3 इडियट्स' है। मुझे वो फिल्म बहुत पसंद आई थी। रही बात फेवरेट एक्टर की, तो वो समय के साथ बदलते रहते हैं.'

16:47 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: दीपिका पादुकोण के ‘ऑनसेट प्रोग्राम’ को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

दीपिका पादुकोण 'क्रिएट विद मी ऑनसेट प्रोग्राम' को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब उनके इस प्रोग्राम को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला है. दीपिका ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ​"ये पिछले 3 महीने काफी मेहनत भरे रहे! आवेदनों की क्वालिटी देखकर मैं और मेरी टीम पूरी तरह हैरान थे, जिनमें से हमें बेस्ट टैलेंट को चुनना था. आप में से बहुत से लोगों से बात करना और आपको बेहतर तरीके से जानना बहुत अच्छा लगा. हमारे क्रिएट विद मी- ऑनसेट प्रोग्राम के पहले ग्रुप (Cohort) के बारे में जानने के लिए जुड़े रहें!

16:27 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: रिया चक्रवर्ती के स्टोर लॉन्च में पहुंचे सेलेब्स

रिया चक्रवर्ती किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. ऐसे में अब उन्होंने हाल ही में स्टोर लॉन्च किया है, जिसका नाम Neuma है. इसके इनॉग्यूरेशन में विजय वर्मा और ओरी समेत कई सेलेब्स पहुंचे.

16:14 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Priyanka Chopra ने शेयर की Oscars 2026 की फोटोज

ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 यानी 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में किया गया. इस इवेंट में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपना जलवा दिखाया. इवेंट से पीसी के लुक की फोटोज भी सामने आ गई हैं. देखें फोटोज

15:56 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: कपल गोल्स देते दिखे रितेश और जेनेलिया

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. वह ऑन और ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री की वजह से चर्चा में रहते हैं. दोनों कपल गोल्स देने से पीछे नहीं रहते हैं. उन्हें एक बार फिर से लेटेस्ट इवेंट में कपल गोल्स देते हुए देखा गया.

15:53 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: जेटी से ट्रैवल करती दिखीं श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह जेट्टी से ट्रेवल करती दिखीं. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस 130 करोड़ की मालकिन हैं, इसके बाद भी वह लग्जरी नहीं बल्कि सिंपल लाइफ जीती हैं.

15:02 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: कौन हैं वो चेहरे जो चुनते हैं ऑस्कर विजेता?

ऑस्कर सिनेमा जगत का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है. लेकिन कई लोगों के मन में सवाल जरूर होगा कि इसके विजेता कैसे चुने जाते होंगे. आइए सरल शब्दों में समझते हैं कि कैसे फिल्मों और सीरीजों को नॉमिनेशन में डाला जाता है. पढें पूरी खबर...

14:29 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: जन्नत जुबैर और अयान पर हुआ हमला?

जन्नत जुबैर और अयान जुबैर को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन पर पनवेल में हमला हुआ है. हालांकि, इसे लेकर अभी तक उनकी ओर से कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है.

13:32 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: कौन है वो पहली आयरिश एक्ट्रेस? जिसने ऑस्कर्स में जीता बेस्ट अभिनेत्री का अवॉर्ड

98वें ऑस्कर्स अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी में जेसी बकले ने बाजी मारी है. उन्हें ये अवॉर्ड फिल्म 'हैमनेट' के लिए मिला है. वह इस अवॉर्ड को पाने वाली पहली आयरिश एक्ट्रेस बन गई हैं. ऐसे में चलिए बताते हैं उनके बारे में. पढ़िए पूरी खबर.

13:05 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 3255 करोड़ी फिल्म के एक्टर को मिला बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड

98वें एकेडमी अवॉर्ड्स के विनर्स का ऐलान हो चुका है. इस बार बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड 3255 करोड़ी फिल्म के एक्टर को मिला है. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है और कौन एक्टर है? पढ़ें पूरी खबर...

12:28 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 2 घंटे 42 मिनट की एक्शन थ्रिलर फिल्म, जो बॉक्स ऑफिस पर रही फ्लॉप मगर ऑस्कर्स में बजा डंका

ऑस्कर्स 2026 में एक ऐसी फिल्म का जलवा देखने के लिए मिला है, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी. लेकिन अब 98वें अकादमी अवॉर्ड्स (Oscars 2026) में इसने 6 अवॉर्ड्स जीत कर इतिहास ही रच दिया फिल्म को 13 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले थे. पढ़िए पूरी खबर.

12:18 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: व्लादिमीर पुतिन पर बनी इस धांसू डॉक्यूमेंट्री ने जीता Oscars 2026

अकादमी अवॉर्ड 2026 में कई खास पल देखने को मिले. लेकिन इस बार के ऑस्कर अवॉर्ड्स में एक डॉक्यूमेंट्री ने सबको चौंका दिया. इसमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बारे में विस्तार से चर्चा की गई है. आइए जानते हैं कि इस डॉक्यूमेंट्री में ऐसा क्या खास था, जिसने अपने नाम ऑस्कर जैसा बड़ा अवार्ड किया. पढें पूरी खबर...

11:38 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: ऑस्कर अवॉर्ड्स विनर्स को मिलती है कितनी प्राइज मनी?

ऑस्कर्स अवॉर्ड्स 2026 के विनर्स का ऐलान हो गया है, जिसमें बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में माइकल बी जॉर्डन ने बाजी मारी है और बेस्ट एक्ट्रेस के लिए जेसी बकले को चुना गया है. ऐसे में चलिए बताते हैं विनर्स को इस अवॉर्ड में कितनी प्राइज मनी मिलती है. पढ़िए पूरी खबर.

10:49 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: फिलीस्तीन के समर्थन में उतरीं ग्लोबल स्टार Priyanka Chopra

अकादमी अवॉर्ड 2026 समारोह में प्रियंका चोपड़ा प्रेजेंटर के रूप में नजर आईं. उन्होंने मंच पर खास पल साझा किए. इसी बीच उन्होंने फिलीस्तीनी जमीन पर हो रहे अत्याचारों के बारे में उठाए गए मुद्दे पर सहमति जताई है. आइए जानते हैं पूरा मामला. पढ़िए पूरी खबर...

09:38 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: जानें Oscar 2026 में किन फिल्मों ने जीता अकादमी अवॉर्ड?

अमेरिका के लॉस एजिंल्स में 98वां अकादमी अवॉर्ड आयोजित हुआ. सुरक्षा के इंतजाम कड़े थे. इस बीच प्रियंका चोपड़ा से लेकर अन्य सिलेब्रिटीज ने चार चांद लगाए. इस बीच कुछ फिल्मों का खास दबदबा रहा, जिन्होंने कई ऑस्कर्स अपने नाम कर लिए. देखें पूरी लिस्ट...

08:12 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: One Battle After Another ने जीता Best Picture का खिताब

'वन बैटल आफ्टर अनदर' (One Battle After Another) ने 98वें अकैडमी अवॉर्ड्स (2026) में बेस्ट पिक्चर (Best Picture) का सबसे बड़ा खिताब अपने नाम कर लिया है. पॉल थॉमस एंडरसन द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने इस साल की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीती.

07:58 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Michael B. Jordan ने जीता बेस्ट एक्टर का खिताब

माइकल बी. जॉर्डन (Michael B. Jordan) ने अपनी फिल्म 'सिनर्स' (Sinners) के लिए 98वें अकादमी पुरस्कारों (2026) में बेस्ट एक्टर (Best Actor in a Leading Role) का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने इस फिल्म में जुड़वां भाइयों, इलिजाह "स्मोक" और इलियास "स्टैक" की चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाई है.

07:42 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Best International Feature का खिताब Sentimental Value के नाम

नॉर्वे की फिल्म 'सेंटीमेंटल वैल्यू' (Sentimental Value) ने 98वें अकादमी पुरस्कारों में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का ऑस्कर जीत लिया है. बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्म निर्माता जोआचिम ट्रायर (Joachim Trier) ने किया है.

07:23 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Sinners को मिला Best Cinematography का खिताब

रयान कूगलर की फिल्म 'सिनर्स' (Sinners) ने 98वें अकैडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट सिनेमैटोग्राफी (Best Cinematography) का ऑस्कर जीत लिया है. यह अवॉर्ड ऑटम ड्यूराल्ड अर्कापॉ (Autumn Durald Arkapaw) को मिला है. इस जीत के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया है, क्योंकि वह इस श्रेणी में ऑस्कर जीतने वाली पहली महिला सिनेमैटोग्राफर बन गई हैं.

07:01 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Mr Nobody Against Putin को मिला Best Documentary Feature का खिताब

'Mr. Nobody Against Putin' (मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन) ने 98वें अकादमी पुरस्कारों (2026) में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर (Best Documentary Feature) का ऑस्कर अपने नाम किया है. यह फिल्म रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी के संघर्ष और उनकी मृत्यु के बाद उनके समर्थकों और परिवार की कहानी को दर्शाती है.

07:00 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: All the Empty Rooms ने जीता Best Documentary Short Film

98वें अकैडमी अवॉर्ड्स (2026) में All the Empty Rooms ने Best Documentary Short Film का खिताब अपने नाम किया है. Director Joshua Seftel और उनके साथी Conall Jones ने एकसाथ चमचमाती ट्रॉफी को लिया.

06:57 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: फिल्म Avatar को मिला बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स का अवॉर्ड

98वें अकैडमी अवॉर्ड्स (2026) में जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' (Avatar: Fire and Ash) ने उम्मीद के मुताबिक बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स (Best Visual Effects) का ऑस्कर जीत लिया है. पेंडोरा की दुनिया को एक बार फिर पर्दे पर जीवंत करने के लिए इस फिल्म ने 'सिनर्स' (Sinners) और 'फ्रैंकस्टीन' (Frankenstein) जैसी बड़ी फिल्मों को कड़ी टक्कर देते हुए यह अवॉर्ड अपने नाम किया.

06:50 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: फिल्म Sinner को मिला Best Original Screenplay का खिताब

रयान कूगलर की फिल्म 'सिनर्स' (Sinners) ने 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले (Best Original Screenplay) का प्रतिष्ठित ऑस्कर जीत लिया है. बता दें कि रयान कूगलर ने न केवल इस फिल्म का निर्देशन किया है, बल्कि इसकी कहानी भी लिखी है. यह उनके करियर की एक बड़ी जीत मानी जा रही है.

06:49 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Cassandra Kulukundis के नाम हुआ Oscar, पहली बार किसी कास्टिंग डायरेक्टर ने जीता खिताब

कैसंड्रा कुलुकुंदिस (Cassandra Kulukundis) ने 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (2026) में इतिहास रच दिया है. उन्हें पॉल थॉमस एंडरसन की फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' (One Battle After Another) के लिए बेस्ट कास्टिंग (Best Casting) का पहला ऑस्कर दिया गया है.

06:46 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Best Makeup and Hairstyling में भी Frankenstein के नाम हुआ Oscar Award

'फ्रैंकस्टीन' (Frankenstein) ने अपनी शानदार विजुअल कलाकारी के लिए बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग का ऑस्कर अपने नाम कर लिया है.

06:44 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Frankenstein ने बेस्ट कॉस्ट्यूम केटेगरी में अवॉर्ड

'फ्रैंकस्टीन' (Frankenstein) ने 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन (Best Costume Design) का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस फिल्म के लिए जैकलीन डुरान (Jacqueline Durran) को यह अवॉर्ड मिला है. यह फिल्म इस साल टेक्निकल कैटेगरीज में काफी मजबूत रही है.

06:43 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: अकादमी अवॉर्ड में छाया फिल्म Sinners का जलवा, 2 ऑस्कर्स किए अपने नाम

रयान कूगलर द्वारा निर्देशित फिल्म 'सिनर्स' (Sinners) ने बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स (Best Visual Effects) की कैटेगरी में ऑस्कर जीता है. बता दें कि इस फिल्म को सबसे ज्यादा 16 नामांकन (Nominations) मिले थे, लेकिन मुख्य श्रेणियों में मुकाबला काफी कड़ा रहा. इसके अलावा फिल्म के सिनेमैटोग्राफर ऑटम ड्यूराल्ड अर्कापॉ (Autumn Durald Arkapaw) ने बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड भी अपने नाम किया है.

06:38 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: KPop Demon ने जीता Oscar 2026

'KPop Demon Hunters' ने 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (2026) में बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म का ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया है. यह फिल्म की निर्देशक मैगी कांग और निर्माता मिशेल एल.एम. वोंग इस श्रेणी में ऑस्कर जीतने वाली पहली एशियाई महिलाएं बन गई हैं.


06:17 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में इस बार कौन मारेगा बाजी? जानें पूरी डीटेल्स

98वें अकादमी अवॉर्ड की शुरुआत हो चुकी है. यह अवॉर्ड फंक्शन लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में हो रहा है, जिसकी मेजबानी मशहूर कॉमेडियन कोनन ओब्रायन कर रहे हैं. आइए जानते हैं इस बार किस सितारे के नाम Oscar की सुनहरी ट्रॉफी होगी. आइए जानते हैं पल पल की अपडेट्स.

06:16 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Oscars 2026 में सुरक्षा के इंतजाम कैसे?

मिडिल ईस्ट में युद्ध के दौरान लॉस एंजिल्स में Oscars Awards 2026 आयोजित हुए. इस साल सुरक्षा के अब तक के सबसे कड़े इंतजाम किए गए, जिसमें डॉल्बी थिएटर के चारों ओर एक मील का सुरक्षा घेरा बनाया गया और LAPD (लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग) ने अपनी इतिहास की सबसे बड़ी टीम तैनात की.

06:15 (IST) 16 Mar 2026

Entertainment News LIVE: प्रियंका चोपड़ा बनी आकर्षण का केंद्र

Oscars में ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने सफेद गाउन में काफी सुर्खियां बटोरीं. वे अपने पति निक जोनस के साथ रेड कार्पेट पर नजर आईं. इस साल प्रियंका अवॉर्ड प्रेजेंटर्स की सूची में शामिल रहीं, जो भारतीय दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना. बता दें कि भारत में इस समारोह का सीधा प्रसारण JioHotstar पर किया गया.

Entertainment News in Hindi: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने एक्सीडेंट के बाद पहला पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में अनुराग अस्पताल के बेड पर नजर आ रहे हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए अनुराग ने बेहद इमोशनल कैप्शन लिखा है. अनुराग के इस पोस्ट पर फैंस और यूजर्स के रिएक्शन भी आ रहे हैं.

‘टॉक्सिक’ मूवी फेम एक्टर विवेक ओबेरॉय ने ईरान-इजराइल की लड़ाई पर चुप्पी तोड़ी है. एक्टर ने इस लड़ाई के दौरान दुबई की स्थिति के बारे में भी बताया है. विवेक ओबेरॉय ने कहा कि दुबई में लोगों का जीवन सामान्य और शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है. एक्टर ने आगे कहा कि पुरानी कहावत है, तूफान गहरे समुद्र की मछलियों को परेशान नहीं करता. यानी बाहर चाहे कितनी भी हलचल हो, जो अंदर से मजबूत होते हैं वे ज्यादा प्रभावित नहीं होते. कई बार बाहरी दुनिया चीज़ों को गलत नजर से देखती है, लेकिन जमीनी सच्चाई अक्सर उससे बिल्कुल अलग होती है. सोशल मीडिया पर अब विवेक ओबेरॉय का ये बयान काफी वायरल हो रहा है.

‘धुरंधर 2’ एडवांस बुकिंग

वहीं ‘धुरंधर 2’ रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 29.02 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म के शोज 15479 बुक हो चुके हैं. इन आंकड़ों के हिसाल से रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक हो सकती है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Advance Booking: ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही मेकर्स को किया मालामाल, छाप डाले करोड़ों

निकितन धीर का बर्थडे आज

बॉलीवुड के फेमस एक्टर निकितन धीर आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं. ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले निकितन धीर कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं. वहीं एक्टर की पत्नी कृतिका सेंगर भी टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. एक्टर के पिता की बात करें तो वो भी बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर रहे हैं. निकितन धीर दिवंगत एक्टर पंकज धीर के बेटे हैं. ऐसी में मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola