Dhurandhar 2 के साथ रिलीज हो रही ये मूवी, चौंका देगी 2 घंटे 30 मिनट की इस फिल्म की टिकट प्राइज

Pawan Kalyan Film: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर एक और फिल्म आ रही है, जिसकी टिकट की कीमत किसी को भी हैरान कर सकती है. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है?

Pawan Kalyan, Ranveer singh

Pawan Kalyan, Ranveer singh. image credit- social media

Pawan Kalyan Film: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ अपनी रिलीज के बेहद करीब है. फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है और इसको लेकर तगड़ा बज भी बना हुआ है. हालांकि, फिल्म ‘धुरंधर 2’ के साथ एक और फिल्म सिनेमाघरों में आ रही है. इस फिल्म की टिकट की प्राइज देखकर आप भी हैरान हो सकते हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है और इसकी टिकट कितने में मिल रही है?

विज्ञापन

फिल्म ‘धुरंधर 2’ के साथ होगी टक्कर

दरअसल, फिल्म ‘धुरंधर 2’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर आने वाली ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ है. जी हां, फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसका मतलब साफ है कि ये पहले दिन ही रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के टकराएगी.

विज्ञापन

फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ की एडवांस बुकिंग

इस बीच अब पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. फिल्म की एडवांस बुकिंग में इसके टिकट की प्राइज रिवील हो गई है, जिसने कुछ लोगों को हैरान कर दिया है. भले ही लोग इससे हैरान हैं, लेकिन फैंस के लिए ये बड़ी खुशखबरी है क्योंकि फिल्म की टिकट की कीमत बहुत ज्यादा नहीं है.

फिल्म के टिकटों की कीमत

बता दें कि फिल्म के मेकर्स ने इस फिल्म की टिकट को सामान्य टिकट कीमतों पर रिलीज करने का फैसला किया है. तेलंगाना में एडवांस बुकिंग बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के शुरू हुई है. इतना ही नहीं बल्कि सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में फिल्म के टिकट की कीमत 175 रुपये है और मल्टीप्लेक्स में इसके टिकट की कीमत 300 रुपये है. वहीं, रिक्लाइनर सीटों की कीमत 350 रुपये रखी गई है.

विज्ञापन

कब है पहला शो?

गौरतलब है कि तेलंगाना में फिल्म का पहला शो 19 मार्च को सुबह 7:30 बजे शुरू होने की उम्मीद है. हालांकि, अगर रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ की टिकटों की कीमत आंध्र प्रदेश में बढ़ी हैं. जानकारी की मानें तो यहां सिंगल स्क्रीन टिकटों की कीमत में 100 रुपये, मल्टीप्लेक्स टिकटों की कीमत में 125 रुपये और 19 मार्च को होने वाले प्रॉफिट शो की कीमत 500 रुपये तक बढ़ सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ