फिलीस्तीन के समर्थन में उतरीं ग्लोबल स्टार Priyanka Chopra, Oscars 2026 में Javier Bardem की स्पीच पर जताई सहमति

Priyanka Chopra Support For Palestine: अकादमी अवॉर्ड 2026 समारोह में प्रियंका चोपड़ा प्रेजेंटर के रूप में नजर आईं. उन्होंने मंच पर खास पल साझा किए. इसी बीच उन्होंने फिलीस्तीनी जमीन पर हो रहे अत्याचारों के बारे में उठाए गए मुद्दे पर सहमति जताई है. आइए जानते हैं पूरा मामला.

priyanka chopra javier bardem

priyanka chopra javier bardem

Priyanka Chopra Oscars 2026: अमेरिका के लॉस एंजिल्स में 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स (Oscars 2026) संपन्न हुआ. इस हॉलीवुड के मंच पर एक खास पल देखने को मिला. जब स्पेनिश एक्टर Javier Bardem ने बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड देने के दौरान मजबूत आवाज में कहा, “No to war and Free Palestine” यानी “युद्ध नहीं चाहिए और फिलीस्तीन आजाद हो”. इस दौरान ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी उनके साथ खड़ी थी. Javier के इस बयान पर दर्शकों ने ताली बजाई, तो प्रियंका ने मुस्कुराते हुए सिर हिलाकर इस बयान पर अपनी सहमति जताई. यह उनके इस मुद्दे पर उनके समर्थन का इशारा करती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलीस्तीन को लेकर Javier Bardem की आवाज

स्पेनिश एक्टर Javier Bardem ने इससे पहले भी कई बार फिलीस्तीन और उनके नागरिकों पर हो रहे अत्याचारों पर अपनी आवाज बुलंद रखी है. वे इस लड़ाई में लंबे समय से एक्टिव हैं. उन्होंने पहले भी कई मौकों पर गाजा में हो रही हिंसा को गलत बताया है और युद्ध के खिलाफ आवाज उठाई है. अकादमी अवॉर्ड जैसे बड़े मंच पर उन्होंने फिर एक बार अपनी आवाज को बुलंद किया. ऑस्कर में उन्होंने “No to War” का बैज भी लगाया था. उनका यह बयान दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया, क्योंकि ऑस्कर जैसे बड़े मंच पर ऐसे राजनीतिक संदेश कम ही सुनने को मिलते हैं.

Priyanka Chopra का समर्थन

Priyanka Chopra, जो अब हॉलीवुड में भी बहुत नाम कमा चुकी हैं, Javier के साथ स्टेज शेयर कर रही थीं. जब Javier ने “Free Palestine” कहा, तो Priyanka ने चुपचाप लेकिन साफ तौर पर सिर हिलाकर हामी भरी. यह छोटा सा इशारा बहुत कुछ कह गया. Priyanka ने पहले भी इंसानी अधिकारों और शांति के मुद्दों पर अपनी राय रखी है. इस घटना से साफ लगता है कि वह फिलीस्तीन के लोगों के दर्द को समझती हैं और युद्ध के खिलाफ हैं. उन्होंने इससे पहले इंस्टाग्राम पर “All Eyes on Rafah” वाली तस्वीर भी शेयर की थी.

विज्ञापन

ऑस्कर के मंच का प्रभाव

अकादमी अवॉर्ड फिल्मी जगत का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है. इस अवॉर्ड शो के दौरान पूरी दुनिया की नजर होती है. कई लोग अपनी आवाज को बुलंद करने के लिए ऐसे बड़े प्लेटफॉर्म्स का पहले भी इस्तेमाल कर चुके हैं. मिडिल ईस्ट में वॉर और इजराय-गाजा का मुद्दा पूरे विश्व को प्रभावित कर रहा है. इस साल यह पल ऑस्कर 2026 का सबसे यादगार हिस्सा बन गया. सोशल मीडिया पर लोग इसे शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि बड़े सेलिब्रिटी भी सच बोलने से नहीं डरते. Priyanka और Javier जैसे स्टार्स ने दिखाया कि फिल्मी दुनिया सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि जरूरी मुद्दों पर भी बोल सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ