Oscars 2026 Winner List: Sinners से लेकर One Battle After Another का दबदबा, जानें ऑस्कर विजेताओं की पूरी लिस्ट

98th Academy Awards Results: अमेरिका के लॉस एजिंल्स में 98वां अकादमी अवॉर्ड आयोजित हुआ. सुरक्षा के इंतजाम कड़े थे. इस बीच प्रियंका चोपड़ा से लेकर अन्य सिलेब्रिटीज ने चार चांद लगाए. इस बीच कुछ फिल्मों का खास दबदबा रहा, जिन्होंने कई ऑस्कर्स अपने नाम कर लिए.

Oscars 2026 Winners List
1 / 16
Oscars 2026 Winners List

विज्ञापन

बेस्ट एनिमेटेड फीचर

बेस्ट एनिमेटेड फीचर2 / 16

‘KPop Demon Hunters’ ने 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (2026) में बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म का ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया है. यह फिल्म की निर्देशक मैगी कांग और निर्माता मिशेल एल.एम. वोंग इस श्रेणी में ऑस्कर जीतने वाली पहली एशियाई महिलाएं बन गई हैं.

विज्ञापन

बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स

बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स3 / 16

रयान कूगलर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सिनर्स’ (Sinners) ने बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स (Best Visual Effects) की कैटेगरी में ऑस्कर जीता है. बता दें कि इस फिल्म को सबसे ज्यादा 16 नामांकन (Nominations) मिले थे, लेकिन मुख्य श्रेणियों में मुकाबला काफी कड़ा रहा.

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड4 / 16

फिल्म ‘सिनर्स’ (Sinners) के सिनेमैटोग्राफर ऑटम ड्यूराल्ड अर्कापॉ (Autumn Durald Arkapaw) ने बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड भी अपने नाम किया है. इस फिल्म को कुल 4 ऑस्कर सम्मान प्राप्त हुए हैं.

विज्ञापन

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन 5 / 16

‘फ्रैंकस्टीन’ (Frankenstein) ने 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन (Best Costume Design) का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस फिल्म के लिए जैकलीन डुरान (Jacqueline Durran) को यह अवॉर्ड मिला है. यह फिल्म इस साल टेक्निकल कैटेगरीज में काफी मजबूत रही है. इसके अलावा ‘फ्रैंकस्टीन’ (Frankenstein) ने अपनी शानदार विजुअल कलाकारी के लिए बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग का ऑस्कर अपने नाम कर लिया है.

बेस्ट कास्टिंग का खिताब

बेस्ट कास्टिंग का खिताब6 / 16

कैसंड्रा कुलुकुंदिस (Cassandra Kulukundis) ने 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (2026) में इतिहास रच दिया है. उन्हें पॉल थॉमस एंडरसन की फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ (One Battle After Another) के लिए बेस्ट कास्टिंग (Best Casting) का पहला ऑस्कर दिया गया है.

विज्ञापन

बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले

बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले 7 / 16

रयान कूगलर की फिल्म ‘सिनर्स’ (Sinners) ने 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले (Best Original Screenplay) का प्रतिष्ठित ऑस्कर जीत लिया है. बता दें कि रयान कूगलर ने न केवल इस फिल्म का निर्देशन किया है, बल्कि इसकी कहानी भी लिखी है. यह उनके करियर की एक बड़ी जीत मानी जा रही है.

बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स

बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स8 / 16

98वें अकैडमी अवॉर्ड्स (2026) में जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ (Avatar: Fire and Ash) ने उम्मीद के मुताबिक बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स (Best Visual Effects) का ऑस्कर जीत लिया है. पेंडोरा की दुनिया को एक बार फिर पर्दे पर जीवंत करने के लिए इस फिल्म ने ‘सिनर्स’ (Sinners) और ‘फ्रैंकस्टीन’ (Frankenstein) जैसी बड़ी फिल्मों को कड़ी टक्कर देते हुए यह अवॉर्ड अपने नाम किया.

विज्ञापन

Best Documentary Short Film

Best Documentary Short Film 9 / 16

98वें अकैडमी अवॉर्ड्स (2026) में All the Empty Rooms ने Best Documentary Short Film का खिताब अपने नाम किया है. Director Joshua Seftel और उनके साथी Conall Jones ने एकसाथ चमचमाती ट्रॉफी को लिया.

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर 10 / 16

‘Mr. Nobody Against Putin’ (मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन) ने 98वें अकादमी पुरस्कारों (2026) में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर (Best Documentary Feature) का ऑस्कर अपने नाम किया है. यह फिल्म रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी के संघर्ष और उनकी मृत्यु के बाद उनके समर्थकों और परिवार की कहानी को दर्शाती है.

विज्ञापन

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी अवॉर्ड

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी अवॉर्ड11 / 16

रयान कूगलर की फिल्म ‘सिनर्स’ (Sinners) ने 98वें अकैडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट सिनेमैटोग्राफी (Best Cinematography) का ऑस्कर जीत लिया है. यह अवॉर्ड ऑटम ड्यूराल्ड अर्कापॉ (Autumn Durald Arkapaw) को मिला है. इस जीत के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया है, क्योंकि वह इस श्रेणी में ऑस्कर जीतने वाली पहली महिला सिनेमैटोग्राफर बन गई हैं.

बेस्ट एक्टर (Best Actor in a Leading Role)

बेस्ट एक्टर (Best Actor in a Leading Role)12 / 16

माइकल बी. जॉर्डन (Michael B. Jordan) ने अपनी फिल्म ‘सिनर्स’ (Sinners) के लिए 98वें अकादमी पुरस्कारों (2026) में बेस्ट एक्टर (Best Actor in a Leading Role) का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने इस फिल्म में जुड़वां भाइयों, इलिजाह “स्मोक” और इलियास “स्टैक” की चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाई है.

विज्ञापन

बेस्ट एक्ट्रेस (Best Actress in a Leading Role)

बेस्ट एक्ट्रेस (Best Actress in a Leading Role)13 / 16

जेसी बकली (Jessie Buckley) ने फिल्म 'Hamnet' में अपनी भूमिका के लिए 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (2026) में बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर जीता है. फिल्म Hamnet में उन्होंने एग्नेस हैथवे (विलियम शेक्सपियर की पत्नी) का किरदार निभाया है. यह फिल्म मैगी ओ'फारेल के प्रसिद्ध उपन्यास पर आधारित है.

बेस्ट पिक्चर (Best Picture)

बेस्ट पिक्चर (Best Picture)14 / 16

‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ (One Battle After Another) ने 98वें अकैडमी अवॉर्ड्स (2026) में बेस्ट पिक्चर (Best Picture) का सबसे बड़ा खिताब अपने नाम कर लिया है. पॉल थॉमस एंडरसन द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने इस साल की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीती.

विज्ञापन

बेस्ट डायरेक्टर

बेस्ट डायरेक्टर15 / 16

98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (2026) में पॉल थॉमस एंडरसन (Paul Thomas Anderson) ने अपनी फिल्म 'One Battle After Another' के लिए बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर जीता है. कई बार नॉमिनेट होने के बाद, यह पॉल थॉमस एंडरसन की पहली ऑस्कर जीत है. इससे पहले वे 'There Will Be Blood', 'The Master' और 'Phantom Thread' जैसी फिल्मों के लिए चर्चा में रहे हैं.

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और एक्ट्रेस

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और एक्ट्रेस16 / 16

98वें अकादमी अवॉर्ड में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस केटेगरी में एमी मैडिगन (Amy Madigan) ने खिताब अपने नाम किया. वहीं बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर में सीन पेन (Sean Penn) ने ऑस्कर जीता. यह सीन पेन का तीसरा ऑस्कर है. इससे पहले वे 'Mystic River' (2003) और 'Milk' (2008) के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीत चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन