Oscars 2026: कौन है वो पहली आयरिश एक्ट्रेस, जिसने ऑस्कर्स में जीता बेस्ट अभिनेत्री का अवॉर्ड? मां को किया समर्पित
Oscars 2026 Best Actress Jessie Buckley: 98वें ऑस्कर्स अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी में जेसी बकले ने बाजी मारी है. उन्हें ये अवॉर्ड फिल्म 'हैमनेट' के लिए मिला है. वह इस अवॉर्ड को पाने वाली पहली आयरिश एक्ट्रेस बन गई हैं. ऐसे में चलिए बताते हैं उनके बारे में.

Who is Jessie Buckley: 98वें ऑस्कर्स अवॉर्ड्स के विनर्स का ऐलान हो चुका है, जिसमें अभिनेत्री जेसी बकले ने बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी में बाजी मारी है. उन्होंने इस सम्मान को पाकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लिया है क्योंकि वह इस अवॉर्ड को पाने वाली पहली आयरिश एक्ट्रेस बन चुकी हैं.
कौन हैं आयरिश एक्ट्रेस जेसी बकले?
2 / 9अभिनेत्री जेसी बकले को ऑस्कर्स में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड फिल्म 'हैमनेट' के लिए मिला है. इसमें उन्होंने लीड रोल प्ले किया था. इसका निर्देशन क्लोई झाओ ने किया है. इसमें उनके काम को काफी सराहा गया है. (Photo- Jessie Buckley/Instagram)
जेसी बकले ने मां को समर्पित किया अवॉर्ड
3 / 9जेसी बकले ने अवॉर्ड के दौरान इमोशनल स्पीच भी. उन्होंने इस किरदार से जुड़ी फीलिंग्स के बारे में भी बात की. इस दौरान उन्होंने इस अवॉर्ड को मांओं को समर्पित किया. उन्होंने कहा कि आज यूके में मदर्स डे मनाया जा रहा है और वह ये अवॉर्ड एक मां के दिल के खूबसूरत और उलजे हुए जज्बात को समर्पित करना चाहती हैं. (Photo- Jessie Buckley/Instagram)
जेसी ने बेस्ट एक्ट्रेस के रेस में इनको पछाड़ा
4 / 9बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी में जेसी बकले के साथ ही एमा स्टोन (बुगोनिया), रोज बायरन (इफ आई हैड लेग्स आई वुड किक यू), रेनेट रीन्सवे (सेंटिमेंटल वैल्यू), केट हडसन (सॉन्ग संग ब्लू) को भी नॉमिनेट किया गया था. लेकिन इस लिस्ट में जेसी बकले ने बाजी मार ली. (Photo- Jessie Buckley/Instagram)
हैमनेट को इन कैटेगरीज में भी मिला था नॉमिनेशन
5 / 9जेसी की फिल्म 'हैमनेट' को बेस्ट एक्ट्रेस के साथ ही कई अन्य कैटेगरी में भी नॉमिनेट किया गया था. इनमें बेस्ट पिक्चर, डायरेक्टिंग, अडैप्टेड स्क्रीनप्ले, ओरिजिनल स्कोर, कास्टिंग, कॉस्ट्यूम डिजाइन और प्रोडक्शन डिजाइन शामिल था. (Photo- Jessie Buckley/Instagram)
क्या है 'हेमनेट' की कहानी?
6 / 9इसके साथ ही अगर जेसी बकले की फिल्म 'हेमनेट' की कहानी के बारे में बात की जाए तो ये मैगी ओ'फारेल के उपन्यास पर आधारित है. कहानी विलियम शेक्सपियर और उनकी पत्नी के जीवन पर निर्भर है, जो अपने छोटे बेटे की मौत के बाद के दुख से जूझते हैं. (Photo- Jessie Buckley/Instagram)
जेसी बकले के बारे में
7 / 9वहीं, अगर जेसी बकले के बारे में बात करें तो वह 37 साल की हैं. उनका जन्म 28 दिसंबर 1989 को आयरलैंड के काउंटी केरी में हुआ था. बचपन से ही उनका इंटरेस्ट म्यूजिक और एक्टिंग में था. उन्होंने अपनी पढ़ाई के बाद लंदन के मशहूर ड्रामा स्कूल रॉयल अकेडमी ऑफ ड्रैमिटिक आर्ट (RADA) में ट्रेनिंग ली थी. (Photo- Jessie Buckley/Instagram)
पहली बार जेसी ने 2008 में मिली थी पहचान
8 / 9जेसी को पहली बार इंडस्ट्री में पहचान साल 2008 में ब्रिटिश टैलेंट शो 'आई वुड डू एनीथिंग' से मिली थी. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और टीवी प्रोजेक्ट्स में काम किया. यहां से उन्हें धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान मिली थी. उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया. (Photo- Jessie Buckley/Instagram)
एक्ट्रेस ही नहीं, सिंगर भी हैं जेसी बकले
9 / 9जेसी ने 'हैमनेट' के साथ ही वाइल्ड रोज, ‘आई एम थिंकिंग ऑफ एंडिंग थिंग्स’ और ‘द लॉस्ट डॉटर’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है. इन फिल्मों में उनकी एक्टिंग को क्रिटिक्स और दर्शकों ने काफी तारीफ की थी. वह एक्ट्रेस के साथ ही बेहतरीन सिंगर हैं. (Photo- Jessie Buckley/Instagram)