'हवा हवा’ गाने के लिए ‘धुरंधर’ के मेकर्स ने चुकाए 46 लाख, पाकिस्तान के सिंगर हसन जहांगीर का बड़ा खुलासा

पाकिस्तान के मशहूर सिंगर हसन जहांगीर ने फिल्म ‘धुरंधर’ का गाना ‘हवा हवा’ को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि फिल्म ‘धुरंधर’ में उनका गाना इस्तेमाल करने के लिए मेकर्स उन्हें 50,000 डॉलर यानी 46 लाख रुपये दिए थे.

hasan jahangir

गायक हसन जहांगीर को 'धुरंधर' मेकर्स ने दिए पैसे?

रणवीर सिंह स्टार फिल्म ‘धुरंधर’ दिसंबर 2025 में सिनेमाघर में रिलीज की गई थी. यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड अपने नाम किया है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ रुपये कमाए थे, तो वही फिल्म ने घरेलू बाजार में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था. आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, आर माधवन और संजय दत्त जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया था. हालांकि फिल्म ‘धुरंधर’ के एक गाने को लेकर पाकिस्तानी सिंगर हसन जहांगीर ने बड़ा खुलासा किया है. हसन जहांगीर ने बताया कि ‘धुरंधर’ फिल्म में ‘हवा हवा’ गाने का इस्तेमाल करने के लिए उन्हें फिल्म मेकर्स ने 50,000 डॉलर भारतीय रुपये में लगभग 46 लाख रुपये दिए थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘हवा हवा’ गाने के लिए धुरंधर के मेकर्स ने दिए पैसे?

 आपको बता दे की ‘हवा हवा’ गाना पाकिस्तान के मशहूर सिंगर हसन जहांगीर ने गाया था. उन्होंने साल 1987 में इस गाने को गया था, जिससे लोगों ने काफी पसंद किया था. हाल ही में गायक हसन जहांगीर एआरवाई डिजिटल के रमजान कार्यक्रम ‘शान-ए-सहूर में नजर आए हैं. इस कार्यक्रम की मेजबानी निदा यासिर ने की थी. इस कार्यक्रम के दौरान हसन ने अपनी फिल्मीं करियर को लेकर बात की है. इतना ही नहीं हसन ने अपने गाने ‘हवा हवा’ को लेकर भी बात की है. उन्होंने कहा की एक बड़ी बजट फिल्म में उनके गाने का इस्तेमाल करने के लिए पूछा गया था और उन्हें पैसे भी दिए गए थें. उन्होंने बताया की फिल्म मेकर्स ने मुझे उस गाने के लिए 50,000 डॉलर दिए थे.

विज्ञापन

हसन जहांगीर ने कब गाया था ‘हवा हवा’

लेकिन शो के होस्ट ने  निदा यासिर ने फिल्म ‘धुरंधर’ का जिक्र किया और कहा की ये बढ़िया बात है कि फिल्म मेकर्स ने गाने का इस्तेमाल करने से पहले आपसे मंजूरी ली है. इसके बाद हसन ने कहा, ‘पहले कॉपीराइट का कोई नियम नहीं था. लेकिन अब, जो भी मेरे गानों का इस्तेमाल करता है, उसे पहले मुझसे परमिशन लेनी पड़ती है और पैसे भी देने होते हैं.’ उन्होंने आगे कहा कि मैंने यह गाना हवा हवा आज से करीब 40 साल पहले गाया था. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ