1 / 8
Crime thriller Film On OTT
ओटीटी पर हर हफ्ते कोई ना कोई फिल्म और सीरीज को रिलीज किया जाता है. इसमें ज्यादातर लोगों को एक्शन, क्राइम थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्मों-सीरीज को लोग काफी पसंद करते हैं. इसमें कई दर्शकों को अगर क्राइम थ्रिलर फिल्में देखने के लिए मिलती हैं तो ये उनके लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होता है. ऐसे में आज आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसमें जबरदस्त एंटरटेनमेंट करने के साथ क्लाइमैक्स देखने के लिए मिल रहा है.
2014 में आई थी क्राइम थ्रिलर फिल्म

2 / 8
दरअसल, जिस क्राइम थ्रिलर फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'नाइटक्रॉलर' है. इसकी रिलीज को 12 साल का वक्त हो गया है, जिसका निर्देशन डैन गिलरॉय ने किया था और इस फिल्म ने रिलीज के बाद सभी को चौंका दिया था. (Photo- IMDb)
12 साल बाद भी दर्शकों को पसंद है ये फिल्म

3 / 8
इस फिल्म में जबरदस्त स्क्रिप्ट, जेक जिलनहॉल की शानदार परफॉर्मेंस देखने के लिए मिलती है. क्रिटिक्स ने भी इसकी जमकर तारीफ की थी. यह दर्शकों के दिलों में आज 12 साल बाद भी जगह बनाए हुए है. (Photo- IMDb)
इतनी है IMDb रेटिंग

4 / 8
इसे लोगों ने इतना प्यार दिया है कि इसकी आईएमडीबी रेटिंग भी कमाल की है. इसे 10 में से 7.8 रेटिंग मिली. (Photo- IMDb)
क्या है 'नाइटक्रॉलर' की कहानी?

5 / 8
इसके साथ ही अगर फिल्म ''नाइटक्रॉलर'' की कहानी की बात की जाए तो इसकी स्टोरी लू ब्लूम (जेक गिलनहाल स्टारर किरदार) नाम के युवक के इर्द-गिर्द घूमती है. वह लस एंजिलिस में क्राइम सीन्स का वीडियो बनाकर न्यूज चैलनों को बेचने का काम शुरू करता है. वह एक सनकी स्ट्रिंगर होता है. (Photo- IMDb)
कहानी में आता है ट्विस्ट

6 / 8
कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब वह रात में खौफनाक दुर्घटनाओं और अपराधों की शूटिंग करता है. वह "मनी शॉट" पाने के लिए सीन्स में हेरफेर भी करता है और लोगों को जोखिम में भी डालता है. फिल्म की कहानी में काफी ट्विस्ट और सस्पेंस देखने के लिए मिलता है. (Photo- IMDb)
फिल्म की स्टार कास्ट

7 / 8
बहरहाल, अगर फिल्म 'नाइटक्रॉलर' की स्टार कास्ट की बात की जाए तो इसमें जेक गिलनहाल ने लीड रोल प्ले किया है. इसके साथ ही इसमें रेने रूसो, रिज़ अहमद और बिल पैक्सटन सपोर्टिंग किरदारों में दिखाई देने वाले हैं. (Photo- IMDb)
किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें

8 / 8
इसके साथ ही अगर फिल्म 'नाइटक्रॉलर' की ओटीटी रिलीज पर नजर डालें तो इसे दो प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं. इसमें नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो जैसे प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं, जहां पर इसे देखा जा सकता है. (Photo- IMDb)