अश्लीलता की सारी हदें पार, Nora Fatehi के इस नए गाने ने मचाया तहलका, जानें किसने लिखे इतने भद्दे बोल?

Nora Fatehi New Song Controversy: फिल्मों में कई बार कुछ व्यूज के लिए भद्दे गाने बना दिए जाते हैं, जिनके बोल इतने खराब होते हैं, जिन्हें किसी सभ्य समाज में सुना नहीं जा सकता. ऐसा ही इस कन्नड़ फिल्म का नया गाना वायरल हो रहा है, जिसमें इस्तेमाल किए गए भद्दे बोल पर एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही डांस कर रही हैं. इस बात पर बवाल मच गया है.

Nora Fatehi New Song Controversy
1 / 8
Nora Fatehi New Song Controversy

विज्ञापन

फिल्मों में आइटम सॉन्ग्स

फिल्मों में आइटम सॉन्ग्स 2 / 8

कई बार लोगों ने फिल्मों में इस्तेमाल होने वाले आइटम सॉन्ग्स के बोल पर सवाल उठाए हैं. उनका भद्दापन और महिलाओं की शारीरिक संरचना पर किए गए भद्दे विश्लेषण पर कई लोगों ने आपत्तियां जताई, लेकिन यह समस्या घटने की बजाय और बढ़ गई. इसका उदाहरण इस कन्नड फिल्म 'केडी: द डेविल' (KD: The Devil) का ये भद्दा गाना है.

विज्ञापन

'केडी: द डेविल' का भद्दा गाना

'केडी: द डेविल' का भद्दा गाना3 / 8

कुछ समय पहले कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' का नया गाना रिलीज हुआ. इस गाने का नाम है 'सरके चुनर तेरी सरके'. गाने के नाम से कुछ खराब नहीं लग रहा. लेकिन इसके भद्दे बोल ने कई लोगों को नाराज कर दिया और फिर से फिल्म इंडस्ट्री में आइटम सॉन्ग्स के नाम पर भद्दे गाने बनाने पर बहस छिड़ चुकी है.

नोरा फतेही की मुश्किल

नोरा फतेही की मुश्किल4 / 8

इस गाने में नोरा फतेही डांस कर रही हैं. साथ ही बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त भी नजर आ रहे हैं. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में आ गया. लेकिन ज्यादातर बातें अच्छी नहीं हैं. लोग इसे बहुत अश्लील और भद्दा बता रहे हैं.

विज्ञापन

गाने के बोल पर उठे सवाल

गाने के बोल पर उठे सवाल5 / 8

जब लोगों ने इस गाने के बोल सुने, तो बवाल कट गया. लोगों ने आइटम गाने के नाम पर कुछ भी लिख देने पर अपना क्रोध प्रकट किया. शुरुआती लाइन्स जैसे "पहले उठाले, अंदर वो डाले... नीचे एक बूंद ना गिराए" और "चूसेगा या चाटेगा" जैसी बातें हैं. ये शब्द डबल मीनिंग वाले लगते हैं. किसी भी सभ्य समाज में ऐसे गाने भद्दे और आपत्तिजनक लगते हैं.

लोगों की आलोचना

लोगों की आलोचना6 / 8

लोग कह रहे हैं कि ये बोल सीधे सेक्स की बात करते हैं. बहुत से यूजर्स ने लिखा कि इतना सस्ता और गंदा गाना पहले कभी नहीं सुना. कुछ ने तो कहा कि भोजपुरी गाने भी इससे बेहतर हैं. सिंगर अरमान मलिक ने भी गाने की आलोचना की. उन्होंने कहा कि कमर्शियल गाने लिखने का स्तर अब बहुत नीचे गिर गया है. यह एक नया निचला स्तर है.

विज्ञापन

डांस और वीडियो पर भी सवाल

डांस और वीडियो पर भी सवाल7 / 8

नोरा फतेही बेहतरीन डांसर हैं. लेकिन काम के नाम पर कुछ भी करवाना गलत है. इस गाने पर उनका डांस बड़ा अजीब लग रहा है. सोशल मीडिया पर इस गाने की काफी आलोचना हो रही है. इसके अलावा कई लोगों ने सेंसर बोर्ड पर भी सवाल उठाए कि ऐसे गाने को उन्होंने पास कैसे किया.

किसने लिखा है ये गाना?

किसने लिखा है ये गाना?8 / 8

फिल्म 'केडी: द डेविल' (KD: The Devil) के हिंदी गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' को रकीब आलम (Raqeeb Alam) ने लिखा है. वहीं मूल कन्नड़ संस्करण के बोल फिल्म के निर्देशक प्रेम (Prem) द्वारा लिखे गए हैं. रकीब आलम ने निर्देशक के अनुरोध पर इसे कन्नड़ से हिंदी में अनुवादित किया है. वहीं इस ट्रैक को अर्जुन जन्या (Arjun Janya) ने कंपोज किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन