Dhurandhar 2 से कटा इस हसीना का पत्ता, खुद किया अपने Exit का बड़ा खुलासा

Krystle D’Souza Dhurandhar 2 Exit: जल्द ही सिनेमाघरों में Dhurandhar 2 रिलीज होने वाली है. इसी बीच इस हसीना ने फिल्म में अपने Exit को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने खुद बताया कि वे सिर्फ धुरंधर में नजर आएंगी. धुरंधर 2 में उनका रोल नहीं दिखेगा.

Krystle D'Souza Dhurandhar 2 exit

Krystle D'Souza Dhurandhar 2 exit

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Cast: पूरे भारत में धुरंधर 2 का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. इसी बीच इस हसीना का फिल्म के आने वाले सीक्वल से पत्ता कट चुका है. एक्ट्रेस ने खुद फिल्मी ज्ञान को इंटरव्यू देते हुए बताया कि वे धुरंधर 2 में नजर नहीं आएगी. आइए जानते हैं ये कौन सी वो एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने धुरंधर में अपनी अदाओं से लोगों के दिलों पर राज किया था.

विज्ञापन
विज्ञापन

धुरंधर फिल्म में क्रिस्टल डिसूजा

बॉलीवुड और टीवी की मशहूर हसीना क्रिस्टल डिसूजा ने धुरंधर फिल्म में ‘शरारत’ गाने से धूम मचा दी थी. रणवीर सिंह के साथ उनका डांस और स्टेज परफॉर्मेंस लोगों को बहुत पसंद आया. फैंस को उम्मीद थी कि धुरंधर 2 में भी क्रिस्टल नजर आएंगी. लेकिन अब क्रिस्टल ने खुद इस बात का बड़ा खुलासा कर दिया है. वे धुरंधर 2 का हिस्सा नहीं हैं. उनका “पत्ता कट गया” है.

शरारत गाने से मिली शोहरत

फिल्मी ज्ञान से बातचीत के दौरान खुद क्रिस्टल ने बताया कि वे धुरंधर 2 में नजर नहीं आएंगी. बता दें कि धुरंधर फिल्म में क्रिस्टल ने स्पेशल डांस नंबर ‘शरारत’ में कमाल कर दिखाया था. उनकी अदाओं ने हर किसी को मदहोश कर दिया था. उनकी जोड़ीदार आयेशा खान ने भी अपना जलवा खूब बिखेरा था. फैंस ने सोचा कि सीक्वल में भी वे स्पाई या कोई बड़ा रोल निभाएंगी. क्रिस्टल ने पहले इंटरव्यू में मजाक में कहा था, “स्टे ट्यून्ड”. इससे अफवाहें और तेज हो गईं थी, लेकिन अब उन्होंने धुरंधर 2 में अपने रोल को लेकर क्लैरिटी दे दी है.

विज्ञापन

ब्रेकअप और नया फेज

क्रिस्टल ने हाल में अपने ब्रेकअप का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मुश्किल वक्त था, लेकिन अब वे मजबूत हैं. धुरंधर 2 से बाहर होने के बावजूद क्रिस्टल नए प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही हैं. वे टीवी से बॉलीवुड तक का सफर अच्छे से कर रही हैं. फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ