बॉलीवुड के 6 स्टार किड्स, जिनके लिए OTT बना वरदान, थिएटर छोड़ Netflix से किया डेब्यू

Star Kids Who Debut From OTT Netflix: आउटसाइडर्स हों या फिर इनसाइडर्स...हर कोई सिनेमा जगत में अपना करियर शुरू करने के लिए पहले थिएटर को चुनता है. लेकिन, पिछले दो-तीन सालों में कई ऐसे स्टार किड्स रहे, जिन्होंने डेब्यू के लिए OTT को चुना. चलिए बताते हैं उनके बारे में.

Star Kids Who Debut From OTT Netflix
1 / 7
Star Kids Who Debut From OTT Netflix

आमतौर पर सिनेमा जगत में देखने के लिए मिला है कि कोई भी कलाकार डेब्यू के लिए थिएटर का रुख करता है. बड़े-बड़े डायरेक्टर्स को अप्रोच करते हैं. ऐसे में चलिए आपको आज उन स्टार किड्स के बारे में बताते हैं, जिन्होंने थिएटर नहीं बल्कि डेब्यू के लिए ओटीटी की राह को चुना और उन्हें शानदार रिस्पांस भी मिला.

विज्ञापन

आर्यन खान

आर्यन खान2 / 7

शाहरुख खान के लाडले बेटे आर्यन खान ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से करियर की शुरुआत की. उनकी पहली डायरेक्टेड सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था और इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इसमें 90s के फेमस एक्टर रजत बेदी भी लंबे समय के बाद स्क्रीन पर दिखे थे. इसमें लोगों और क्रिटिक्स ने आर्यन के काम की सराहना की.

विज्ञापन

सुहाना खान

सुहाना खान3 / 7

वहीं, इस लिस्ट में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का भी नाम शामिल हैं, जिन्हें पहली बार स्क्रीन पर जोया अख्तर की 'द आर्चीज' के जरिए देखा गया था. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था. सीरीज में उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी सराहा भी था.

जुनैद खान

जुनैद खान4 / 7

आमिर खान के लाडले जुनैद खान ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत 'महाराज' से की थी. इसमें उनकी एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी की लोगों ने काफी तारीफ की थी. इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था. इसके बाद एक्टर ने खुशी कपूर के साथ थिएटर पर डेब्यू किया था. अब वह साई पल्लवी के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

अगस्त्य नंदा

अगस्त्य नंदा5 / 7

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने 'इक्कीस' से थिएटर में डेब्यू किया था. लेकिन इसके पहले ही ओटीटी के जरिए एक्टिंग में डेब्यू कर चुके थे. उन्हें पहली बार नेटफ्लिक्स के शो 'द आर्चीज' से डेब्यू किया था.

खुशी कपूर

खुशी कपूर6 / 7

इसके साथ ही इस लिस्ट में खुशी कपूर का भी नहीं शामिल है. उन्होंने भी नेटफ्लिक्स के शो 'द आर्चीज' से डेब्यू किया था. खुशी की एक्टिंग को भी लोगों ने इसमें काफी पसंद किया था. इसके बाद उन्होंने थिएटर में जुनैद खान की फिल्म 'लवयापा' से डेब्यू किया था.

विज्ञापन

इब्राहिम अली खान

इब्राहिम अली खान7 / 7

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने भी ओटीटी से एक्टिंग में डेब्यू किया था. वह पहली बार नेटफ्लिक्स की फिल्म 'नादानियां' में नजर आए थे. इसमें उनकी एक्टिंग को लोगों ने सराहा था लेकिन कहानी की आलोचना की गई थी. फिल्म में उनके साथ खुशी कपूर लीड रोल में थीं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन