1 घंटे 59 मिनट की वो फिल्म, जिसमें Cannes Film Festival में मिला था 22 मिनट का स्टेडिंग अवोशन, बड़े बड़े दिग्गज भी रह गए थे हैरान

Pan's Labyrinth Cannes Standing Ovation: कुछ फिल्में इतनी शानदान होती हैं, जिन्हें देखकर बड़े बड़े दिग्गज भी हैरान रह जाते हैं. ऐसी ही एक फिल्म ने Cannes Film Festival बैठे लोगों का दिल जीत लिया, जिसकी वजह से वहां बैठे सभी लोगों ने इस फिल्म 22 मिनट तक स्टेडिंग अवोशन दिया था. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में.

Pan's Labyrinth
1 / 9
Pan's Labyrinth

विज्ञापन

फिल्मों के शौकीन लोग

 फिल्मों के शौकीन लोग2 / 9

कुछ लोगों को फिल्में देखने का बड़ा शौक होता है. अगर आप भी उनमें से हैं, तो यह अनोखी मूवी आपके लिए ही बनी है. इस फिल्म को जब Cannes Film Festival बैठे लोगों को दिखाया गया था, तो सभी हैरान रह गए और अभी तक का सबसे लंबा स्टेडिंग अवोशन दिया.

विज्ञापन

22 मिनट तक का लंबा स्टेडिंग ओवेशन

22 मिनट तक का लंबा स्टेडिंग ओवेशन3 / 9

जब यह फिल्म 2006 में पहली बार कान्स में दिखाई गई, तो दर्शकों ने खड़े होकर 22 मिनट तक लगातार तालियां बजाईं. यह कान्स के इतिहास में सबसे लंबा स्टैंडिंग ओवेशन था. बड़े-बड़े फिल्मकार, अभिनेता और आलोचक भी हैरान रह गए.

निर्देशक खुद हुए भावुक

निर्देशक खुद हुए भावुक4 / 9

ऐसा सुंदर दृश्य देखकर खुद निर्देशक गुइलेर्मो डेल टोरो भी भावुक हो गए थे. उन्होंने बताया कि पहले कुछ मिनट तो खुशी से झूम रहे थे, लेकिन 10 मिनट बाद उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें. उनके दोस्त निर्देशक अल्फोंसो कुआरॉन ने कहा, "खुद को प्यार करने दो, दोस्त." फिर वे पूरी 22 मिनट तक इस प्यार को महसूस करते रहे.

विज्ञापन

कौन सी है फिल्म?

कौन सी है फिल्म?5 / 9

इस शानदार फिल्म का नाम है पैन की लेबिरिंथ (Pan's Labyrinth). , जो मैक्सिकन निर्देशक गुइलेर्मो डेल टोरो की मास्टरपीस है. यह फिल्म सिर्फ 1 घंटे 59 मिनट (119 मिनट) लंबी है, लेकिन 2006 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में इसने इतिहास रच दिया.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी6 / 9

इस फिल्म की कहानी में एक छोटी लड़की जंगल में पुरानी किताब से जादुई दुनिया में जाती है. वहां पर फॉन का जीव उसे 3 मुश्किल काम देता है. अगर वह सफल हुई, तो वह राजकुमारी बन सकती है. लेकिन असल दुनिया में युद्ध चल रहा है, उसका सौतेला पिता क्रूर सेना अधिकारी है. फिल्म फैंटेसी और युद्ध की क्रूरता को बहुत खूबसूरती से जोड़ती है.

विज्ञापन

क्यों मिली इतनी तारीफ?

क्यों मिली इतनी तारीफ?7 / 9

यह फिल्म काफी बजट में बनी थी. लेकिन इसकी कहानी, विजुएल्स और गहरी भावनाओं ने सबका दिल जीत लिया. इसमें डरावने लेकिन सुंदर दृश्य हैं, जो दिमाग में घर कर जाते हैं. कान्स के दर्शक इसे देखकर इतने प्रभावित हुए कि तालियां रुक ही नहीं रही थीं.

ऑस्कर्स में मिली जीत

ऑस्कर्स में मिली जीत8 / 9

कान्स के बाद फिल्म ने 3 ऑस्कर जीते, जिसमें बेस्ट आर्ट डायरेक्शन, बेस्ट सिनेमैटोग्राफी और बेस्ट मेकअप जैसे सम्मान शामिल थे. दुनिया भर में इसे बहुत पसंद किया गया. यह फिल्म आज भी सबसे बेहतरीन फैंटेसी फिल्मों में गिनी जाती है.

विज्ञापन

कहां और कैसे देखें?

कहां और कैसे देखें?9 / 9

आपको यह शानदार फिल्म Amazon Prime Video पर मिल सकती है. इसको 8.2 IMDb रेटिंग मिली है. लोग इसके प्लॉट और अंदर दिखाए गए सीन्स को काफी पसंद कर रहे हैं. अगर आप भी फैंटसी या वॉर से जुड़ी फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए पर्फेक्ट साबित हो सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन